scorecardresearch
 

'धुरंधर 2' एक्टर ने लगाया 'भारत माता की जय' का नारा, हुई आलोचना, भड़की गर्लफ्रेंड

कुछ दिन पहले अर्जुन एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे थे. यहां उन्होंने 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में काम करने का अपने एक्सपीरिएंस शेयर किया. साथ ही अपनी स्पीच के अंत में 'भारत माता की जय' का नारा भी लगाया. इसकी आलोचना लेखिका शोभा डे ने की है. शोभा की बात से अर्जुन की गर्लफ्रेंड भड़क उठी हैं.

Advertisement
X
अर्जुन रामपाल संग गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Photo: Instagram/@rampal72)
अर्जुन रामपाल संग गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Photo: Instagram/@rampal72)

एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपने काम के लिए खूब सराहना बटोर रहे हैं. अर्जुन ने इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में क्रूर आईएसआई अधिकारी मेजर इकबाल का रोल निभाया है. पिक्चर में उन्हें रणवीर सिंह से सीधे टक्कर लेते देखा गया. कुछ दिन पहले अर्जुन एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे थे. यहां उन्होंने 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया. साथ ही अपनी स्पीच के अंत में 'भारत माता की जय' का नारा भी लगाया.

ये इवेंट HELLO! हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स था, जिसमें अर्जुन रामपाल को एक अवॉर्ड से नवाजा गया था. इस पल की लेखिका शोभा डे ने आलोचना की है. अपने लेटेस्ट कॉलम में शोभा डे ने टाइटल लिखा- अर्जुन रामपाल का भारत माता की जय बोलना बॉलीवुड की ऑडियंस के लिए चिंताजनक होना चाहिए.' ये पोस्ट एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को पसंद नहीं आया. गैब्रिएला ने आर्टिकल के कमेंट में इसकी कड़ी निंदा की. उन्होंने लिखा, 'यह बेहद निंदनीय है.'

अर्जुन रामपाल की शोभा डे ने की आलोचना (Photo: Instagram/Screengrab)

अर्जुन रामपाल ने क्या कहा था?

HELLO! हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स में अर्जुन रामपाल ने 26/11 हमलों की भयावहता को खुद नजदीक से देखने की बात याद की थी. उन्होंने बताया कि 'धुरंधर' में काम करना उनके लिए एक तरह का पर्सनल बदला लेने जैसा था. एक्टर ने कहा था, 'मेरे जन्मदिन पर मैंने 26/11 की भयावहता को होते देखा. सुबह जब मैं घर लौट रहा था, तो मुझे कम से कम तीन बार गाड़ी रोकनी पड़ी, क्योंकि मुझे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था. जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 वाला सीक्वेंस सुनाया, तो मुझे पता चल गया कि मुझे अपना बदला लेना है, और यही मैंने धुरंधर के साथ किया. मैं बस यही कहना चाहता हूं- भारत माता की जय.'

Advertisement

फिल्म 'धुरंधर' में अर्जुन के किरदार मेजर इकबाल को होटल में आतंकवादियों के साथ लाइव कॉन्टैक्ट में रहते हुए सेलिब्रेट करते और पार्टी करते दिखाया गया था. इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह का किरदार हमजा, इकबाल से लड़ता है और बदला लेते हुए उसे मार देता है. फिल्म के क्लाइमैक्स में दोनों का हाई ऑक्टेन एक्शन सीन है, जिसने दर्शकों का दिल जीता है.

गर्लफ्रेंड ने की थी तारीफ

फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने इंस्टाग्राम पर अपना रिव्यू शेयर किया था. उन्होंने अर्जुन की एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की और लिखा, 'धुरंधर डे. कल रात फिल्म देखी और कहना पड़ेगा कि यह अब तक की मेरी सबसे पसंदीदा हिंदी फिल्म है. अर्जुन रामपाल धैर्य, लगन और पॉजिटिविटी, तुम हमेशा प्रेरित करते हो और बार को ऊंचा करते हो. आदित्य धर एक लेजेंड हैं और रणवीर सिंह आप एक स्टार हो. कास्टिंग मास्टरपीस है मुकेश छाबड़ा की फिल्म में हर एक व्यक्ति एपिक है.' इसके जवाब में एक्टर ने कमेंट किया था, 'लव यू सो हैप्पी. थैंक यू विश्वास करने, सपोर्ट करने और मेरे इकबाल बनते वक्त जो धैर्य तुमने रखा उसके लिए. तुम्हें मेडल मिलना चाहिए.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement