scorecardresearch
 

'रामायण पसंद आए या नहीं, सपोर्ट करो', रणबीर की फिल्म पर बोले गुलशन देवैया, किया राजामौली का जिक्र

गुलशन देवैया जिन्होंने पिछले साल कांतारा चैप्टर 1 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम किया था, उन्होंने रणबीर की रामायण पर अपनी बात सामने रखी है. उनका कहना है कि सभी को फिल्म का सपोर्ट करना चाहिए.

Advertisement
X
रामायण का सपोर्ट कर रहे गुलशन देवैया (Photo: Screengrab)
रामायण का सपोर्ट कर रहे गुलशन देवैया (Photo: Screengrab)

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस समय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. दिवाली के मौके पर इसे रिलीज किया जाना है, जिसकी ऑफिशियल डेट भी सामने आ गई है. इंटरनेट फिलहाल इसे लेकर दो हिस्सों में बंटा हुआ है. एक तरफ इसे लेकर लोग एक्साइटेड हैं, तो दूसरी तरफ फिल्म को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. लेकिन इस सबके बीच एक्टर गुलशन देवैया का कहना है कि चाहे जो हो, इस फिल्म को सपोर्ट करना चाहिए. 

रामायण के ग्लोबल एम्बिशन से खुश हैं गुलशन

हाल ही में HT को दिए इंटरव्यू में गुलशन देवैया ने रणबीर की फिल्म रामायण पर बात की थी. उन्होंने इसके मेकर्स की कोशिश को सराहा, जो इस फिल्म से इंडियन सिनेमा को ग्लोबल ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. गुलशन ने कहा- मुझे लगता है कि ये फिल्म बहुत बड़े ऑडियंस ग्रुप को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. इसमें विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ-साथ गैर-भारतीय ऑडियंस को भी शामिल करने की कोशिश है. इसका मकसद दुनियाभर के लोगों तक पहुंचना है. लोग इस फिल्म को लेकर हजार बातें कह सकते हैं, लेकिन इतनी बड़ी सोच रखना गलत नहीं है. 

एक्टर ने आगे कहा कि जिस तरह अंग्रेजी फिल्मों के लिए हॉलीवुड दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है, उसी तरह अगर कोई भारतीय फिल्म भी इस सोच के साथ बनाई जाती है कि उसे पूरी दुनिया के लोग देखें, तो ये बहुत अच्छी बात है. गुलशन देवैया ने उन भारतीय फिल्मों का समर्थन करने की भी अपील की, जो दुनियाभर में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं. इस दौरान उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म RRR का उदाहरण दिया, जिसने अमेरिका में भी शानदार प्रदर्शन किया था.

Advertisement

गुलशन ने कहा- आपको कोई फिल्म पसंद आती है या नहीं, ये अलग बात है. लेकिन हमें ऐसी फिल्मों का साथ देना चाहिए. सच कहूं तो मुझे RRR से उतना जुड़ाव महसूस नहीं हुआ, लेकिन मुझे बहुत अच्छा लगा कि फिल्म ने अमेरिका में इतनी शानदार सफलता हासिल की. भारतीय सिनेमा के लिए ये अच्छी बात है कि राजामौली ने वहां अपनी जगह बना ली है. अब दूसरे फिल्ममेकर भी उनके पीछे आएंगे. मुझे लगता है कि रामायण भी इसी दिशा में एक कदम है. हमारी फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचे, लेकिन अपनी संस्कृति से भी जुड़ी रहे, तो ये बहुत अच्छी बात है. 

गुलशन देवैया की बात करें, तो बॉलीवुड में तो उन्होंने कई दमदार फिल्मों में काम किया. मगर हाल ही में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के अंदर भी अपना डंका बजाया था. पिछले साल ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 में उन्होंने अहम रोल निभाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement