बॉलीवुड के हैंडसम और टैलेंटेड अभिनेताओं में शुमार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सफल सुपरमॉडल के रूप में की और बाद में अभिनय की दुनिया में कदम रखा. अर्जुन न सिर्फ अभिनेता हैं, बल्कि लेखक, निर्माता और फिटनेस आइकन के रूप में भी पहचाने जाते हैं.
अर्जुन रामपाल का संबंध एक आर्मी बैकग्राउंड से है. उनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह भारतीय सेना में थे, जिनसे उन्हें अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रेरणा मिली. अर्जुन की पहली शादी मशहूर सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी. दोनों ने साल 1998 में विवाह किया और इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं- महिका रामपाल और मायरा रामपाल. हालांकि, करीब 20 साल साथ रहने के बाद अर्जुन और मेहर ने 2018 में अलग होने का फैसला किया और 2019 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया. इसके बावजूद दोनों मिलकर अपनी बेटियों की परवरिश कर रहे हैं.
अर्जुन रामपाल का नाम कई बार उनके निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में रहा है. मेहर जेसिया से अलग होने के बाद उनका नाम गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ जुड़ा, जो एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को कभी छुपाया नहीं. अर्जुन और गैब्रिएला एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए 2019 में उन्होंने अपने पहले बेटे एरिक के जन्म की जानकारी शेयर की. इसके बाद 2023 में उनके दूसरे बेटे अरविक का जन्म हुआ.
सालों लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने अगस्त 2026 में शादी की. इस जोड़े ने गोवा के बार्देज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर कराई.
अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस करीब 8 साल की लंबी डेटिंग और लिव-इन रिलेशनशिप के बाद शादी करके हमेशा के लिए एक हो गए हैं. दोनों ने गोवा में अपनी शादी रजिस्टर कराई है.
अर्जुन के फैन्स जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी हमसफर हैं कौन. बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस एक साउथ अफ्रीकी मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं.
शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. अर्जुन रामपाल ने कई सालों बाद अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग शादी रजिस्टर की. वहीं करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज रही.
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने गोवा के बारदेज में शादी रजिस्टर कर ली है. जानिए दोनों की लव स्टोरी, उम्र के फासले और अर्जुन की पहली शादी से जुड़ी पूरी कहानी.
गैब्रिएला ने अर्जुन रामपाल संग एक नहीं, बल्कि कई सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. हर तस्वीर अलग-अलग लोकेशन की है. पर उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री हर फोटो में किलर लग रही है.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर मचे बवाल के बीच, फिल्म में सीबीआई ऑफिसर का रोल करने वाले अर्जुन रामपाल ने अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में काम करके और जसवंत सिंह खालड़ा के रियल परिवार से मिलकर उन्हें कैसा लगा था.
पिछले 4 सालों से सेंसर बोर्ड के पंगे में फंसी फिल्म 'पंजाब 95' अचानक नए नाम 'सतलुज' के साथ, बिना किसी चर्चा अचानक ZEE5 पर रिलीज हो गई है. हनी त्रेहान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पंजाब के ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. आइए बताते हैं इस फिल्म पर क्या विवाद था.
अर्जुन रामपाल भले ही प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा कर रहे हैं. मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी दर्द देखे हैं. पहली पत्नी मेहर जेसिया संग 21 साल बाद उनका तलाक हो गया था. मां के कैंसर ने उन्हें तोड़ दिया था.
अर्जुन रामपाल अचानक उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई और भगवान का आशीर्वाद लिया. 10 मई की सुबह अर्जुन रामपाल उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा की भस्म आरती में शामिल हुए.
अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था. फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बीच, अर्जुन रामपाल उज्जैन पहुंचे.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमेक्स में 500 लीटर पेट्रोल और असली धमाकों के बीच रणवीर सिंह ने खतरनाक सीन शूट किया. बिना CGI के रियल एक्शन ने फिल्म को और दमदार बनाया. जानें इस सीन की पूरी कहानी.
फिल्म धुरंधर 2 में सुविंदर पाल विक्की ने ब्रिगेडियर जहांगीर का किरदार निभाया. उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है. फिल्म में उनका डेथ सीन खतरनाक था. बेटे बने अर्जुन रामपाल ने बड़ी बेरहमी से ब्रिगेडियर जहांगीर की जुबान खींची थी.
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बर्थडे पर उनपर खूब प्यार लुटाया है. अर्जुन ने गर्लफ्रेंड के लिए एक लविंग पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आपने देखी क्या?
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देश से लेकर दुनिया में धमाल मचा रही है. इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने पिक्चर की तारीफ की है.प्रियंका ने धुरंधर 2 देखने के बाद वो दोस्त रणवीर सिंह समेत पिक्चर की टीम की तारीफ करने से नहीं रोक पाईं.
'धुरंधर' में मेजर इकबाल बने एक्टर अर्जुन रामपाल को एक बार फिर लोगों का प्यार मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. इस खास मौके पर अर्जुन ने भी दिल छूने वाला पोस्ट साझा किया है.
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है और 12 दिनों में 1400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने इस मौके पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी जर्नी और टीम को धन्यवाद कहा.
धुरंधर 2 में राकेश बेदी की पत्नी शबनम जमाली का रोल गीतिका गंजू धर ने अदा किया है. फिल्म में दोनों की एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है. पर क्या आप एक्टर की रियल वाइफ से मिले हैं?
कुछ दिन पहले अर्जुन एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे थे. यहां उन्होंने 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में काम करने का अपने एक्सपीरिएंस शेयर किया. साथ ही अपनी स्पीच के अंत में 'भारत माता की जय' का नारा भी लगाया. इसकी आलोचना लेखिका शोभा डे ने की है. शोभा की बात से अर्जुन की गर्लफ्रेंड भड़क उठी हैं.
धुरंधर 2 की थाली में जनता को सारे स्वाद मिल रहे हैं. मगर विलेन वाली कटोरी में मसाला थोड़ा कम लग रहा है. पहले पार्ट में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना की याद पब्लिक को रह-रहकर आ रही है. क्या अर्जुन रामपाल विलेन के रोल में कमजोर लग रहे हैं? चलिए धुरंधर के दोनों खलनायकों का एक्स रे करके देखते हैं.
‘धुरंधर’ के मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल की रियल लाइफ भी किसी फिल्म से कम नहीं है. मुंबई के सी-फेसिंग लग्जूरियस घर के साथ अब वो गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं. जानिए उनके खूबसूरत घर की खासियत.
लुधियाना के एक सरकारी डॉक्टर ने शूटिंग के दौरान अर्जुन रामपाल का इलाज किया और उसी दौरान रणवीर सिंह के साथ ‘धुरंधर 2’ में छोटा सा रोल भी पा लिया. अब उनकी ये कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.