scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office की 'Zero' रिस्क स्कीम, 25 लाख रुपये जुटाने का ये है पूरा गणित

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है गजब
  • 1/6

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है और शेयरों में निवेश से जी घबराता है, तो फिर आपके लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. एक तो इनमें निवेश किए गए पैसे डूबने का चांस नहीं होता, क्योंकि सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. ऊपर से सरकार इन स्कीम्स पर ब्याज भी जोरदार ऑफर कर रही है, जिससे छोटी-छोटी बचत से मोटा फंड तैयार किया जा सकता है. ऐसी ही एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office RD Scheme), जिसमें आप  जो नियमित निवेश के जरिए मोटा फंड जुटाने में मददगार साबित हो सकती है. (Photo: ITG)

Zero Risk होती हैं पोस्ट ऑफिस स्कीम
  • 2/6

Zero Risk होती हैं पोस्ट ऑफिस स्कीम
हर कोई अपनी कमाई में कुछ न कुछ बचत (Savings) करता है और उसे ऐसी जगह निवेश (Investment) करने का प्लान करता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहे और रिटर्न भी जोरदार मिले. इस लिहाज से सरकार द्वारा संचालित पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Schemes) बेहतरीन हैं. इन सरकारी योजनाओं में निवेश छोटे से छोटा हो, या फिर बड़े से बड़ा सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है, जो इन्हें Zero Risk Saving Scheme के तौर पर पॉपुलर बनाती है. पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम इन्हीं में से एक है. (Photo: ITG)

सिर्फ 100 रुपये से निवेश की शुरुआत 
  • 3/6

सिर्फ 100 रुपये से निवेश की शुरुआत 
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (PO RD Scheme) में जहां पैसा डूबने का चांस नहीं है, तो वहीं सरकार की ओर से निवेशकों को तगड़ा ब्याज दिया जा रहा है, जो 6.7% तक है. रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में महज 100 रुपये के शुरुआती निवेश से अकाउंट ओपन कराया जा सकता है, जबकि इसमें अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट सेट नहीं है, यानी जितना चाहे निवेश करें और उतना ज्यादा मुनाफा कमाएं. (Photo: GettyImage)

Advertisement
मैच्योरिटी से आगे बढ़ा सकते हैं निवेश
  • 4/6

मैच्योरिटी से आगे बढ़ा सकते हैं निवेश
मोटा फंड जुटाने में पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम कारगर है, तो वहीं इसमें और भी कई सुविधाएं मिलती हैं. Post Office RD Scheme के अन्य खास बेनेफिट्स देखें, तो इस स्कीम में निवेश के लिए मैच्योरिटी पीरियड 5 साल की तय किया गया है, लेकिन इस  मैच्योरिटी से पहले भी निवेशकों को अकाउंट क्लोज कराने की सुविधा दी जाती है, जबकि इसे अगले पांच साल के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है. इस स्कीम के लिए अपना अकाउंट आप किसी भी नजदीकी Post Office में जाकर खाता खुलवा सकते हैं. (Photo: ITG)

पोस्ट ऑफिस RD में लोन सुविधा भी 
  • 5/6

पोस्ट ऑफिस RD में लोन सुविधा भी 
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश पर लोन की सुविधा भी मिलती है. हालांकि, इसके लिए नियम तय किए गए हैं. PO RD Scheme में किए गए निवेश के एक साल पूरे होने के बाद निवेशक खाते में जमा राशि के आधार पर लोन के लिए आवेदन कर सकता है. शर्त ये है कि जमा का 50% पैसा ही लोन के रूप में निकाला जा सकता है और इस पर ब्याज बेहद कम सिर्फ 2 फीसदी की दर से ही देना होगा. (Photo: ITG)

ऐसे जुटा लेंगे पूरे 25 लाख रुपये
  • 6/6

ऐसे जुटा लेंगे पूरे 25 लाख रुपये
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में नियमित निवेश के जरिए 25 लाख रुपये जुटा सकते हैं. ये मोटा फंड इकठ्ठा करने के लिए कैलकुलेशन बेहद आसान है. Post Office RD Calculator के जरिए गणना करें, तो आपको 15,000 रुपये मंथली का निवेश करना होगा. मैच्योरिटी तक यानी 5 साल में आपका कुल फंड 10,70,492 रुपये होगा और इसमें सिर्फ ब्याज से कमाई 1,70,492 रुपये होगी. अब आपको करना ये है कि अपने मंथली निवेश को अगले पांच साल के लिए आगे बढ़ाना है. ऐसे में 10 साल के लिए निवेश करने पर आपका कुल फंड बढ़कर 25,62,822 रुपये हो जाएगा और इसमें ब्याज से ही 7,52,822 रुपये की कमाई हो जाएगी. (Photo: GettyImage)

Advertisement
Advertisement