scorecardresearch
 

Jawed Habib Dandruff Remedy: सर्दियों की आहट होते ही बालों में दिखने लगा डैंड्रफ? जावेद हबीब का ये आसान नुस्खा अपनाएं, कुछ ही दिनों में हो जाएगा साफ

Jawed Habib Dandruff Remedy: सर्दियों में बढ़ते डैंड्रफ और सिर की खुजली से कई लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए एक आसान घरेलू तरीका बताया है. इस नुस्खे में शैम्पू के साथ सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जाता है. चलिए जानते हैं कैसे बालों से डैंड्रफ को साफ करें.

Advertisement
X
सर्दियों में डैंड्रफ होने के कारण खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है. (Photo: ITG)
सर्दियों में डैंड्रफ होने के कारण खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है. (Photo: ITG)

Jawed Habib Dandruff Remedy: मौसम में हल्की ठंडक आते ही बालों से जुड़ी कई परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं. खासकर सर्दियों के दौरान स्कैल्प का नेचुरल मॉइश्चर कम होने लगता है, जिससे ड्राईनेस, खुजली और डैंड्रफ की समस्या लोगों को परेशान करने लगती है. बालों में जमी सफेद परतें न सिर्फ लुक खराब करती हैं, बल्कि कई बार लगातार खुजली का कारण भी बन जाती हैं.

डैंड्रफ के कारण जब भी सिर में खुजली होती है, तो वो कई बार कपड़ों पर भी गिरता है. ऐसे में लोग डैंड्रफ हटाने के लिए महंगे शैम्पू और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. क्या आप भी उनमें शामिल हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है. हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एक आसान घरेलू तरीका बताया है, जिसे आप घर पर मौजूद सिर्फ दो चीजों की मदद से आजमा सकते हैं. इसके लिए ना आपको ज्यादा पैसे खर्च करनी की जरूरत भी नहीं होगी. चलिए जानते हैं जावेद हबीब का डैंड्रफ हटाने का नुस्खा.

डैंड्रफ साफ करने के लिए शैंपू में मिलाएं ये चीज
जावेद हबीब के बताए इस नुस्खे के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच सफेद सिरका लें. इसके बाद इसमें करीब 4 चम्मच शैम्पू डालें. अब दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि शैम्पू और सिरका अच्छे से मिक्स हो जाए.

ऐसे करें स्कैल्प पर इस्तेमाल
तैयार किए गए इस मिश्रण को नॉर्मल शैम्पू की तरह बालों में लगाएं. जावेद हबीब कहते हैं कि इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं, क्योंकि डैंड्रफ की समस्या वहीं से शुरू होती है. लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से बालों को धो लें.

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?
जावेद हबीब के अनुसार, डैंड्रफ साफ करने के लिए इस तरीके को हफ्ते में एक बार अपनाया जा सकता है. नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ धीरे-धीरे कम करने में मदद मिल सकती है.

सफेद सिरका क्यों हो सकता है फायदेमंद?
सफेद सिरका सिरका एसिडिक होता है. ऐसे में इसमें मौजूद एसिडिक गुण स्कैल्प की सफाई में मदद कर सकते हैं और जमा गंदगी को हटाने में मददगार हो सकते हैं. हालांकि, हर किसी का स्कैल्प अलग होता है. अगर स्कैल्प पर जलन, खुजली या एलर्जी की समस्या हो तो इस्तेमाल बंद कर दें और जरूरत पड़ने पर हेयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement