रणवीर सिंह और सारा अर्जुन अभिनत फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar movie) एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, को-प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी के साथ-साथ मानव गोहिल, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक सहायक भूमिकाओं में हैं.
यह दो-पार्ट में बनाई गई है, जिसकी पहली किस्त में, यह एक दशक लंबे भारतीय खुफिया ऑपरेशन की कहानी है जिसमें एक अंडरकवर एजेंट कराची के आपराधिक और राजनीतिक अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है. धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को और धुरंधर: पार्ट 2- रिवेंज, 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई.
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है.
धुरंधर: द रिवेंज (2026) फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय खुफिया एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची के क्रिमिनल नेटवर्क और पाकिस्तान की राजनीति में घुसपैठ करता है. वह 26/11 हमलों का बदला लेने के मिशन पर होता है और इस दौरान उसे पहले से भी बड़े खतरों का सामना करना पड़ता है.
फिल्म की कहानी पूरी तरह सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं है, लेकिन इसमें दक्षिण एशिया की कई असली घटनाओं से प्रेरणा ली गई है. इनमें ऑपरेशन ल्यारी, 2014 का भारतीय आम चुनाव और 2016 की नोटबंदी जैसी घटनाएं शामिल हैं.
सितंबर 2026 में हुई इस डील में उन्हें 2,500 वर्ग फुट से ज्यादा की प्रॉपर्टी के साथ तीन पार्किंग यूनिट भी मिली हैं. संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, इस सौदे पर करीब ₹1.99 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई गई है.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में नजर आया लद्दाख का एक कैफे अब टूरिस्ट स्पॉट बन गया है. लोग यहां फिल्म वाला सीन रीक्रिएट करने, फोटो खिंचवाने और रील बनाने पहुंच रहे हैं.
यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता। अवॉर्ड मिलने पर उन्होंने इसे देश से मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान बताया। समारोह में पति और ‘आर्टिकल 370’ के प्रोड्यूसर आदित्य धर भी पहुंचे।
अक्षय खन्ना ने फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत बनकर सारी लाइमलाइट लूट ली थी. मगर वो इसमें विलेन बनने के आइडिया से शुरुआत में खुश नहीं थे. हालांकि फिर उन्हें मनाया गया, जिसके बारे में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बात की.
भारत की तरफ से ऑस्कर में मराठी फिल्म गोंधल को भेजा गया है. इसने हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर को भी पछाड़ दिया. लेकिन क्यों ये फिल्म ऑस्कर के लिए नहीं गई? इसके पीछे एक बड़ी वजह रही, जिसका खुलासा हुआ है.
मराठी फिल्म 'गोंधल' को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है. इस फिल्म ने 'मैं वापस आऊंगा', 'हनुमान अंश' और 'धुरंधर 2' को पछाड़ दिया.
धुरंधर की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद, बॉलीवुड के सितारों की चुप्पी पर लोगों ने कई सवाल उठाए थे. मगर अब महीनों बाद शाहरुख खान ने रणवीर सिंह की फिल्म पर सामने से बात की, और बताया कि उन्हें वो फिल्म कैसी लगी.
बॉलीवुड में पिछले 10 साल की सबसे बड़ी फिल्म अगर कहा जाए, तो लोग दंगल, धुरंधर, एनिमल, पठान जैसी फिल्मों को याद करेंगे. लेकिन हाल ही में आई फिल्म हनुमान अंश ने इन सभी फिल्मों को चुटकियों में पीछे छोड़ डाला है.
तिग्मांशु धूलिया ने बीते दिन फिल्म धुरंधर की आलोचना की और आज वे कह रहे हैं कि 'कांतारा' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों में बेवजह के एक्शन सीन डाले जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने केजीएफ पर भी निशाना साधा.
गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्म में रामाधीर सिंह का आइकॉनिक किरदार निभा चुके एक्टर-फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया ने आदित्य धर की धुरंधर पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उस फिल्म में कोई कहानी नहीं थी, जिसे बताया जा सके.
नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी छोटे बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. 31 दिन बाद भी दर्शकों में इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है. फिल्म लगातार बंपर कलेक्शन कर रही है.
हनुमान अंश फिल्म 2 करोड़ की छोटे से बजट की फिल्म बनी थी.उसमें न तो कोई बड़ा कलाकार था..न बड़ा सिंगर फिल्म से न ही कोई बड़ा नाम जुड़ा था लेकिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सामने धुरंधर, बाहुबली 2, पुष्पा 2 जैसी दिग्गज फिल्में पानी भर रही हैं..पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख की कमाई की..ऐसा लग रहा था कि फिल्म चुपचाप सिनेमाघरों से उतर जाएगी.
फेमस एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने इंडस्ट्री में काम न मिलने और नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी और निराशा व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि अगर काम नहीं दे सकते तो कम से कम उन्हें सूचित किया जाना चाहिए.
यश की फिल्म टॉक्सिक ने पहले दिन भारत में 101 करोड़ की नेट कमाई की है, जिसमें हिंदी वर्जन ने 55 करोड़ का योगदान दिया है. यश की फिल्म का असली टेस्ट वीकेंड के बाद होने वाला है.
राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के बीच होने वाले क्लैश को असलियत बनाम स्टाइल की टक्कर बताया था. अब जब आज टॉक्सिक बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है तो उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है.
अक्षय खन्ना ने महाकाली फिल्म में गुरु शुक्राचार्य का प्रभावशाली रोल निभाया है, जो उनकी पिछली हिट फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद उनकी वापसी को दर्शाता है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और अक्षय के रौद्र अवतार ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है.
सोचिए, एक ऐसी जंग जिसमें आपका दुश्मन मरने के बाद भी खत्म नहीं होता. आपने उसे मार दिया, जीत का जश्न मनाया और तभी पता चलता है कि कहीं युद्धभूमि के पीछे एक ऐसा ऋषि मौजूद है, जो मृत योद्धा को फिर से जिंदा कर सकता है.
रणवीर सिंह ने बताया कि जब उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं, तब उन्हें अंबानी परिवार से काफी सपोर्ट मिला. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा, जानिए.
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को UK में रिलीज होने से पहले ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) से 18+ रेटिंग मिली है. फिल्म में ज्यादा हिंसा, सेक्स और ड्रग्स और यौन हिंसा को भी दिखाया गया है.
टॉक्सिक मार्च के महीने में धुरंधर 2 से भिड़ने वाली थी. मगर इसे फिर टाला गया, जिसपर कई सारी बातें कहीं और लिखी गईं. अब यश ने बताया है कि उन्होंने अचानक क्यों अपनी फिल्म को क्लैश नहीं होने दिया.
अपनी आने वाली फिल्म GDN के प्रमोशन के दौरान आर. माधवन ने अपनी पोस्ट और फिल्मों के चुनाव को लेकर हुई आलोचना के बारे में बात की. उन्होंने धुरंधर को लेकर भी बड़ा बयान दिया.