scorecardresearch
 

प्लेबैक सिंगिंग में अरिजीत सिंह ने किया कमबैक! वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला? टीम ने बताया सच

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है. तो क्या अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग में लौटने का फैसला किया है? जानें क्या है सच.

Advertisement
X
Arijit Singh new song released in Aawarapan 2
Arijit Singh new song released in Aawarapan 2

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. इसे फैंस के फेवरेट अरिजीत सिंह ने गाया है. जैसे ही मूवी के रोमांटिक ट्रैक में लोगों ने अरिजीत सिंह की आवाज सुनी, फैंस एक्साइटेड हो गए. इंटरनेट पर अटकलें उड़ने लगीं कि अरिजीत ने प्लैबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का अपना फैसला वापस ले लिया है. इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसका सच सामने आया है.

प्लैबैक सिंगिंग में लौटे अरिजीत?    
सिंगर के मैनेजर ने बताया है कि अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग में वापस नहीं लौट रहे हैं. ऐसे दावे गलत हैं. द प्रिंट संग बातचीत में अरिजीत के मैनेजर ने कहा- ये दावा सच नहीं है. अरिजीत रिटायरमेंट अनाउंसमेंट से पहले किए गए प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं. ये गाना पहले ही फाइनल हो चुका था. वो प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे हैं. ये अरिजीत के पुराने कमिटमेंट्स हैं.

मैनेजर की ये बात सुनकर फैंस की उम्मीदों पर जरूर पानी फिरा होगा. लेकिन एक बात क्लियर हो गई है कि अरिजीत का प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक करने का कोई इरादा नहीं है. जब भी उनका कोई नया गाना रिलीज होता है, उनके वापस लौटने के अटकलें उड़ने लगती हैं. 

सिंगर ने इसी साल जनवरी में प्लबैक सिंगिंग से अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया था. उन्होंने कहा था अबसे वो इंडीपेंडेंट म्यूजिक बनाएंगे. संगीत के साथ जुड़े रहेंगे, बस प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर काम नहीं करेंगे. 

Advertisement

यहां सुनें अरिजीत का गाना..

 

फिल्म आवारापन 2 के टाइटल ट्रैक की बात करें तो गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है. रश्मि विराग ने गाना लिखा है. मूवी को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी और अतुल कुमार नजर आएंगे. लंबे समय बाद फैंस इमरान हाशमी को दिलजले आशिक के अवतार में स्क्रीन पर देखेंगे. इस फिल्म के पहले पार्ट में भी इमरान हाशमी लीड रोल में थे.  इसके गाने सुपर डुपर हिट हुए थे. फिल्म को कल्ट मूवीज में गिना जाता है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement