scorecardresearch
 

'भगवान राम टेंट में इंतजार कर रहे थे, मोदी जी घर कब देंगे', CM सम्राट चौधरी का बयान वायरल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम 400 साल से टेंट में रह रहे थे और मोदी सरकार ने भव्य मंदिर बनवाकर उन्हें घर दिया. इस दौरान सीएम सम्राट ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पक्का मकान, मुफ्त बिजली, शौचालय सुविधा और राशन वितरण की भी तारीफ की.

Advertisement
X
सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाईं. (Photo- PTI)
सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाईं. (Photo- PTI)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ज्ञान भवन में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग" रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में लगभग 400 साल पहले से प्रभु श्रीराम एक टेंट में रह रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश के सभी लोगों को पक्का मकान मिल रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लगभग 5 करोड़ लोगों को पक्का मकान दे रहे थे, तब प्रभु श्रीराम भी इंतजार कर रहे थे कि मोदी जी हमको घर कब देंगे.

उन्होंने कहा, 'इस देश में आजादी के लगभग 400 वर्ष पहले से प्रभु श्रीराम एक टेंट में इंतजार कर रहे थे. और जब मोदी की सरकार आपके आशीर्वाद से बनी, हमने लोअर कोर्ट लड़ाई लड़ी, हाई कोर्ट में लड़े, सुप्रीम कोर्ट में लड़े और जब सभी न्यायालयों से जीत गए. तब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने किया.'

अमित शाह की तारीफ की

सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया, तो बिहार में भी मां सीता के जन्म स्थान पर भव्य सीता मंदिर बनाने का काम अमित शाह और नीतीश कुमार ने किया.

Advertisement

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी एंटी-इंकंबेंसी की बात करते हैं, लेकिन पीएम मोदी ने बिहार के जितने गरीब परिवारों को पक्का मकान दे दिया है, अगर सिर्फ उन्हीं परिवारों का वोट मिल जाए तो हमें ढाई करोड़ वोट मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 'सम्राट चौधरी को बिहार से निकालने के लिए वोट करें, 10 हजार में न बिकें...' MLC चुनावों से पहले PK का बयान

उन्होंने आगे आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि बिहार में डेढ़ करोड़ परिवारों को शौचालय की सुविधा मुहैया कराई गई है. इसके अलावा, राज्य के 1.93 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं में से 1.70 करोड़ उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिल रही है. साथ ही, बिहार के 14 करोड़ लोगों में से 10 करोड़ लोगों को मोदी सरकार मुफ्त राशन देती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement