scorecardresearch
 

बिना सीढ़ी और स्टूल साफ होंगे छत के कोने में लगे मकड़ी के जाले! जमीन पर खड़े होकर हटाने में ये 4 ट्रिक्स आएंगी काम

How To Clean Spider Webs From Ceiling: छत के ऊंचे कोनों और सीलिंग पर जमे मकड़ी के जालों से परेशान हैं और सीढ़ी या स्टूल ढूंढना झंझट लगता है? बिना ऊपर चढ़े जमीन पर खड़े होकर लंबी झाड़ू, पोछे के डंडे और वैक्यूम क्लीनर से आप आसानी से जाले साफ कर सकते हैं.

Advertisement
X
मकड़ी के जाले साफ करने के चक्कर में जमीन भी गंदी हो जाती है. (Photo: ITG)
मकड़ी के जाले साफ करने के चक्कर में जमीन भी गंदी हो जाती है. (Photo: ITG)

How To Clean Spider Webs From Ceiling: घर की सफाई करते समय कई बार एक ऐसी जगह छूट जाती है, जिस पर नजर तो पड़ती है, लेकिन वहां तक हाथ पहुंचाना मुश्किल होता है. इन जगहों में सिर्फ सीलिंग फैन ही शामिल नहीं हैं, बल्कि छट के कोने भी शामिल हैं. छत और सीलिंग के कोनों को अगर ढंग से साफ ना किया जाए, तो वहां धीरे-धीरे मकड़ी के जाले जमा होने लगते हैं. शुरुआत में ये छोटे होते हैं, लेकिन समय पर सफाई न हो तो कोनों में धूल के साथ मिलकर काफी गंदे दिखने लगते हैं. खासकर जब घर में मेहमान आने वाले हों या त्योहार की सफाई करनी हो, तब ये जाले ज्यादा खटकते हैं.

परेशानी तब बढ़ जाती है, जब जाले इतने ऊपर हों कि हाथ से साफ करना मुमकिन न हो. ऐसे में लोग कभी स्टूल तो कभी सीढ़ी ढूंढने लगते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि मकड़ी के जाले साफ करने के लिए हर बार इतना इंतजाम करना जरूरी नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों और सफाई के सही तरीके से आप जमीन पर खड़े होकर भी कई जगहों के जाले हटा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके, जिनसे सीलिंग की सफाई का काम कम मेहनत में हो सकता है.

1. लंबी झाड़ू से सबसे पहले साफ करें कोने: अगर छत के कोनों में जाले दिखाई दे रहे हैं, तो इन्हें साफ करने के लिए लंबी झाड़ू आपके काम आ सकती है. झाड़ू को ऊपर ले जाकर जालों पर हल्के हाथ से फेरें. कोशिश करें कि एक ही जगह पर बार-बार जोर से न मारें, क्योंकि इससे जाले टूटकर कमरे में फैल सकते हैं.  

Advertisement

इस तरीके को अपनाने से पहले फर्श पर अखबार या कोई पुरानी चादर बिछा दें. इससे नीचे गिरने वाली धूल और जालों को साफ करना आसान रहेगा. ध्यान रखें कि झाड़ू की लंबाई इतनी हो कि आप जमीन पर आराम से खड़े रहकर सफाई कर सकें.

2. पोछे के डंडे पर बांधें पुराना सूती कपड़ा: घर में पोछे का लंबा डंडा रखा है, तो उसे भी सीलिंग की सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए डंडे के ऊपर के हिस्से पर पुराना सूती कपड़ा या साफ माइक्रोफाइबर कपड़ा मजबूत तरीके से बांध दें. अब इसे छत के उन हिस्सों पर धीरे-धीरे फेरें, जहां जाले जमा हैं.

ये तरीका खासतौर पर उन जगहों पर काम आ सकता है, जहां हल्की धूल के साथ जाले चिपके हों. कपड़ा साफ और सूखा रखें, ताकि छत पर नमी के निशान न पड़ें. सफाई पूरी होने के बाद कपड़े को बाहर झाड़ लें या धो दें.

3. वैक्यूम क्लीनर से खींच लें जाले: अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है, तो सीलिंग की सफाई के लिए उसका लंबा पाइप इस्तेमाल किया जा सकता है. पाइप को जालों के पास ले जाकर धीरे-धीरे चलाएं. इससे जालों के साथ जमा धूल भी मशीन में खिंच सकती है और उसे बार-बार झाड़ने की जरूरत कम होगी.

Advertisement

हालांकि, मशीन को इस्तेमाल करने से पहले उसके इंस्ट्रक्शंस जरूर देख लें. पाइप को मजबूती से पकड़ें और मशीन को अपनी क्षमता से ज्यादा ऊंचाई पर उठाने की कोशिश न करें. लाइट, वायरिंग या दूसरे इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बिल्कुल पास सफाई करते समय खास सावधानी बरतें.

4. लंबे हैंडल वाला डस्टर भी आएगा काम: सीलिंग के कोनों और दीवारों के ऊपरी हिस्सों की सफाई के लिए लंबे हैंडल वाला डस्टर भी अच्छा ऑप्शन है. इसके रेशे जालों को पकड़ने में मदद करते हैं. इसे छत के किनारे पर धीरे-धीरे चलाएं और उन जगहों पर भी ध्यान दें, जहां पर्दों की रॉड या अलमारी के ऊपर धूल जमा होती रहती है.

अगर डस्टर का सिरा मोड़ने वाला है, तो उससे कोनों तक पहुंचना और आसान हो सकता है. सफाई के बाद डस्टर को बाहर अच्छी तरह झाड़ें, ताकि उसमें फंसी धूल घर के दूसरे हिस्सों में न फैले.

सफाई शुरू करने से पहले अपनाएं ये ट्रिक

  • सीलिंग के जाले हटाने से पहले कमरे में रखे सोफे, बिस्तर और दूसरी चीजों को ढक दें. फर्श पर भी पुरानी चादर या अखबार बिछा सकते हैं. इससे जाले और धूल सीधे सामान पर नहीं गिरेंगे और सफाई के बाद आपको दोबारा पूरे कमरे की सफाई नहीं करनी पड़ेगी.
  • हमेशा पहले छत के कोनों और ऊपर की जगहों को साफ करें. इसके बाद पंखे और फर्नीचर की धूल हटाएं और आखिर में फर्श पर झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर चलाएं.  
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement