अरिजीत सिंह, गायक
अरिजीत सिंह (Arijit Singh, Playback Singer) एक भारतीय गायक और संगीतकार हैं. वह मुख्य रूप से हिंदी और बंगाली भाषा में गाते हैं, लेकिन उन्होंने कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी गाने गए हैं. उन्होंने रिकॉर्ड छह फिल्मफेयर पुरस्कार (record six Filmfare Awards.) जीता है और एक राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) अपने नाम किया है. उन्हें भारतीय संगीत उद्योगों में सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक और "प्लेबैक सिंगिंग के बादशाह" (King of Playback Singing) के रूप में जाना जाता है.
सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में समकालीन रियलिटी शो, फेम गुरुकुल (Fame Gurukul) में भाग लेने के बाद की, लेकिन 2013 में फिल्म आशिकी 2 में उनके गाए गीत "तुम ही हो" और "चाहुं मैं या ना" से व्यापक पहचान मिली (Arijit Singh Debut in Singing). अरिजीत सिंह को वर्ष 2020 का सबसे अधिक स्ट्रीम वाला भारतीय कलाकार घोषित किया गया था साथ ही सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले एशियाई कलाकार हैं (most-streamed Indian artist, Arijit Singh).
अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987को जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में हुआ था (Arijit Singh Date of Birth). उनके पिता सिख थे और मां अदिति सिंह बंगाली है (Arijit Singh Parents). उन्होंने बहुत कम उम्र में घर पर ही संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. उनकी मौसी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया और उनकी नानी गाती थीं. उनके मामा तबला बजाते थे, और उनकी मां भी गाती थीं (Arijit Singh Family).
अरिजीत की स्कूली शिक्षा राजा बिजय सिंह हाई स्कूल से हुई है, बाद में कल्याणी विश्वविद्यालय के श्रीपत सिंह कॉलेज से स्नातक किया. उन्होंने राजेंद्र प्रसाद हजारी से भारतीय शास्त्रीय संगीत सिखा और धीरेंद्र प्रसाद हजारी से तबला सिखा. बीरेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें रवींद्र संगीत (रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित और संगीतबद्ध गीत) और पॉप संगीत सिखाया. तीन साल की उम्र में, उन्होंने हजारी भाइयों के अधीन प्रशिक्षण शुरू किया, और नौ साल की उम्र में, उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायन के प्रशिक्षण के लिए सरकार से छात्रवृत्ति मिली (Arijit Singh Education).
अरिजीत ने 2014 में कोयल सिंह से शादी की और इनके दो बच्चे हैं(Arijit Singh Wife and Children).
फेम गुरुकुल शो के दौरान, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें अपनी फिल्म सांवरिया (Saawariya) का एक गाना "यूं शबनमी" को गाने का मौका दिया. बाद में टिप्स के प्रमुख कुमार तौरानी ने उन्हें एक ऐसे एल्बम के लिए साइन किया जो कभी रिलीज ही नहीं हुआ. उन्होंने एक अन्य रियलिटी शो 10 के 10 ले गए दिल में भाग लिया और जीत हासिल की. उसके बाद वो मुंबई शिफ्ट हो गए और अपना रिकॉर्डिंग स्टूडियो खोला. वह एक संगीत निर्माता बन गए और विज्ञापनों, समाचार चैनलों और रेडियो स्टेशनों के लिए संगीत और गायन की रचना करने लगे (Arijit Singh Shifted in Mumbai).
सिंह ने अपने शुरुआती संगीत करियर का एक हिस्सा संगीत प्रोग्रामर और संगीत निर्माता के रूप में शंकर-एहसान-लॉय, विशाल-शेखर, मिथुन, मोंटी शर्मा और प्रीतम जैसे संगीत निर्देशकों के लिए बिताया. फिर उन्होंने खुद ही संगीत का निर्माण और कार्यक्रम शुरू किया. 2010 में, सिंह ने प्रीतम के साथ तीन फिल्मों- गोलमाल 3, क्रुक और एक्शन रिप्ले में गाने गए. उन्होंने तेलुगु फिल्म उद्योग में 2010 की फिल्म केडी के साथ संदीप चौटा द्वारा रचित गीत "नीव ना नीव ना" के साथ भी गायन की शुरुआत की. 2011 में, मर्डर 2, एजेंट विनोद (2012), प्लेयर्स, कॉकटेल और बर्फी! जैसे कई फिल्मों में अरिजीत ने अपनी आवाज दी है और आज की तारीख में वो सबसे पसंदीदा गायक हैं (Arijit Singh Career).
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. इस बीच उनके बंगले मन्नत पर बड़ी स्क्रीन लगाए जाने से खास सरप्राइज की चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिल्म किंग के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के रहस्यमयी संदेशों ने भी उत्सुकता बढ़ाई है. खबरों के मुताबिक, फिल्म या एड शीरन और अरिजीत सिंह के गाने से जुड़ा बड़ा ऐलान हो सकता है. हालांकि, निर्माताओं ने अभी पुष्टि नहीं की है.
रामायण फिल्म का नया गाना मंगल रंग रिलीज हुआ है, जिसमें भगवान राम और माता सीता के बीच प्यार और जुड़ाव को दर्शाया गया है. नितेश तिवारी की फिल्म का ये गाना सुनने में मधुर है, और दिल में उतरने का काम करता है.
सिंगर अरिजीत सिंह और दिलजीत दोसांझ ने भारत में होने वाले अपने कॉन्सर्ट के लिए बिल्कुल अलग-अलग कीमतें तय की हैं. अरिजीत के प्रीमियम पैकेजों की भारी मांग, महंगे टिकट विकल्पों में लोगों की गहरी दिलचस्पी को दर्शाती है.
अरिजीत सिंह और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट टिकट की कीमतों में बड़ा अंतर है. हालांकि, दोनों ही यूथ के फेवरेट हैं. अरिजीत के प्रीमियम पैकेज की कीमत 11.8 लाख रुपये तक है, जबकि दिलजीत के सबसे महंगे टिकट की कीमत 18,000 रुपये बताई गई है. वीडियो में जानें दोनों के टूर और टिकटों की कीमतें.
अरिजीत सिंह जल्द मुंबई में भी अपना कॉन्सर्ट करने वाले हैं, जिसकी टिकटें बिकनी शुरू हो गई हैं. सिंगर के शो की टिकटों के दाम हैरान करने वाले हैं. उनके शो की सबसे महंगी टिकट से तीन नए आईफोन डूओ भी खरीदे जा सकते हैं.
‘रामायण’ के ‘जय जय राम’ गाने के लिए अरिजीत सिंह ने करीब 200 टेक दिए। भक्ति में डूबे अरिजीत हर टेक में नया एहसास तलाशते रहे। गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता के रूप में नजर आए हैं।
मचअवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे लेकर दर्शकों में भारी एक्साइटमेंट है. जिसके मुताबकि गणेश चतुर्थी पर फिल्म से जुड़ा पहला गाना रिलीज होगा.
एक्टर सलमान खान ने बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सिंगर काजी तौकीर को एक खास मोमेंट दिया; उन्होंने काजी को घर का 'रॉकस्टार' बताया और 'अफगान जलेबी' गाने को एक बार फिर से पॉपुलर बनाने का श्रेय उन्हें दिया.
काजी तौकीर, जो 2005 में फेम गुरुकुल जीतकर मशहूर हुए थे, बिग बॉस 20 से वापसी कर चुके हैं. अरिजीत सिंह के साथ उनकी पुरानी दोस्ती और संगीत की दुनिया में उनका योगदान दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. जानते हैं कि बिग बॉस में वो क्या कमाल कर रहे हैं.
सिंगर काजी तौकीर इस समय सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर जगह उनकी चर्चा हो रही है, अब अरिजीत ने काजी तौकीर का खुलकर सपोर्ट किया है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने फिल्म म्यूजिक से एक साल तक दूरी बनाने का ऐलान किया है. अमाल ने पोस्ट शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है.
जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच, दुलकर सलमान, इम्तियाज अली, आयशा खान, अदिति राव हैदरी से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलेब्स खुलकर छात्रों का सपोर्ट कर रहे हैं.
इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है. तो क्या अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग में लौटने का फैसला किया है? जानें क्या है सच.
'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक रिलीज होने के बाद अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की चर्चा तेज हुई. हालांकि उनकी टीम ने स्पष्ट किया कि यह पुराना कमिटमेंट है, नई वापसी नहीं. फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी और अतुल कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.
सोना मोहपात्रा का कहना है कि वह 'जालिमा' गाने को देखकर हैरान रह गईं, जिसमें महिला की आवाज सिर्फ आखिर में आती है और बाकी पूरा गाना पुरुष गायक का है.
म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने कल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसपर उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की. उन्होंने जो कैप्शन का इस्तेमाल किया था, उसे देखकर कई लोग ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि शायद प्रीतम, अरिजीत सिंह की तरह म्यूजिक से ब्रेक लेंगे.
काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के साथ अपनी खास दोस्ती को याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. काजी ने अरिजीत को बिना जलन और बिना घमंड वाला इंसान बताया. दोनों का जियागंज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने पर प्रीतम चक्रवर्ती ने बात की है. उन्होंने बताया कि वो लंबे समय से ब्रेक लेना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं. अरिजीत के फैसले ने उन्हें भी हैरान कर दिया था.
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 3 साल के लंबे इंतजार के बाद इंडियन आइडल सिंगर ऋषि सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है.
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद अपने अधूरे गानों को पूरा करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स से मैसेज शेयर करते हुए कहा कि नए प्रोजेक्ट्स साइन नहीं कर रहे हैं, लेकिन पहले से पेंडिंग कई गाने हैं जो आने वाले समय में रिलीज होंगे.
आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद की नई फिल्म 'एक दिन' का टाइटल ट्रैक रिलीज किया, जिसे अरिजीत ने अपनी आवाज दी. इस खास वीडियो में हम आमिर और अरिजीत की वो मुलाकात देख सकते हैं, जो सिंगर की रिटायरमेंट घोषणा के बाद हुई थी.