इमरान हाशमी, अभिनेता
सैयद इमरान अनवर हाशमी (Syed Emraan Anwar Hashmi), जो इमरान हाशमी (Emraan Hashmi, Actor) के नाम से जाने जाते हैं, एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हैं. हाशमि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में विक्रम भट्ट की फिल्म फुटपाथ से की थी जिसमें इनके अभिनय को काफी सराहा गया था (Emraan Hashmi Debut in Film).
अभिनय में करियर बनाने से पहले उन्होंने 2002 की हॉरर फिल्म राज के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था. 2004 तक, हाशमी ने मर्डर (2004), जहर (2005), आशिक बनाया आपने (2005), कलयुग (2005), अक्सर (2006) और गैंगस्टर (2006) सहित कई सफल फिल्मों में भूमिकाओं के साथ खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में से एक के रूप में स्थापित कर लिया. वर्ष 2008 में फिल्म जन्नत में एक चोर की भूमिका निभाई. बाद में उन्हें हॉरर फिल्म राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज (2009), द डर्टी पिक्चर (2011), मर्डर 2 (2011), दिल तो बच्चा है में कई पात्रों को चित्रित करने के लिए उनको एक अलग पहचान मिली. अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010) और शंघाई (2012) में हाशमी के प्रदर्शन ने उन्हें फिल्मफेयर में दो सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता नामांकन दिलाया. 2016 में क्रिकेट खिलाड़ी अजहरुद्दीन की जीवनी पर आधारित फिल्म अजहर और हमारी अधूरी कहानी (2015) को लोगों ने काफी पसंद किया (Emraan Hashmi Hit Movies).
हाशमी को तीन फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकन मिल चुके हैं (Emraan Hashmi Filmfare Awards).
फिल्मों में अभिनय के अलावा, हाशमी ने एक आत्मकथात्मक पुस्तक भी शुरू की है जो उनके बेटे की बीमारी से संबंधित है, और ब्रांड और उत्पादों के लिए एक प्रमुख सेलिब्रिटी एंडोर्सर है. उन्होंने 2006 से रही अपने बचपन की प्रेमिका परवीन शाहनी से शादी की है (Emraan Hashmi Wife), जिनसे उनका एक बेटा है (Son).
हाशमी का जन्म 24 मार्च 1979 को बॉम्बे, महाराष्ट्र में हुआ था. उनके पिता, सैयद अनवर हाशमी, एक व्यवसायी हैं, जिन्होंने 1968 की फिल्म बहारों की मंजिल में भी अभिनय किया था, और उनकी मां, महेराह हाशमी, एक गृहिणी थीं. उनके दादा, सैयद शौकत हाशमी, भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान चले गए, जबकि उनकी दादी, मेहरबानो मोहम्मद अली, एक अभिनेत्री थीं,( उनका स्क्रीन नाम पूर्णिमा था) जो भारत में रहीं. हाशमी की दादी मेहरबानो, निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की मां शिरीन मोहम्मद अली की बहन थीं (Emraan Hashmi family).
हाशमी ने जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज में पढ़ाई की. हाशमी ने बाद में मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की (Emraan Hashmi Education).
तनुश्री ने इमरान हाशमी संग 21 साल पहले आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में दोनों के कई इंटेंस इंटीमेट और किसिंग सीन्स थे.
इमरान हाशमी भी अब स्वाइन फ्लू का शिकार हो गए हैं. वो कुछ दिनों से मुंबई से बाहर शूटिंग कर रहे थे, लेकिन घर लौटने के बाद वो अचानक बीमार पड़े. स्वाइन फ्लू टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई हैं.
इमरान हाशमी की फिल्म तुमसा नहीं देखा में दीया मिर्जा ने एक आइटम सॉन्ग किया था, जिसमें उन्हें करीब 100 मर्दों के सामने कपड़े उतारने पड़े थे. एक्ट्रेस ने बताया कि ये वो मोमेंट था, जब उनके अंदर से एक चीज का डर निकल गया.
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म गनमास्टर G9 का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें रोमांटिक स्टोरी के साथ एक्शन और ड्रामा का मिक्स देखने को मिलेगा. फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे.
इस सीन की शुरुआत होती है, जब शिवम जेल से निकलने के बाद एक खुद को घायल दिखाकर एंबुलेंस से भागने में कामयाब हो जाता है. उसके पीछे थाई पुलिस के दो अधिकारी लगे हैं. कुछ देर बाद शिवम चारों तरफ से घिर जाता है. उसके पास भागने की कोई जगह नहीं बचती.
2001 की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से एक्टिंग में डेब्यू करने के बाद दीया मिर्जा ने कई यादगार फिल्मों में काम किया है. नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ऑपरेशन सफेद सागर' में हाल ही में नजर आईं एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती करियर के बारे में बात की और बताया कि 'तुमसा नहीं देखा' में काम करने से उन्हें ऑब्जेक्टिफाइड महसूस नहीं करना सीखा, भले ही उन्हें सब कुछ दिखाना पड़े.
पाकिस्तानी सिंगर-कंपोजर मुस्तफा जाहिद 'आवारापन 2' के रिलीज होने के बाद बहुत खुश हैं. 2007 में जब 'आवारापन' रिलीज हुई थी, तो यह फिल्म उनके गानों 'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' की वजह से मशहूर हो गई थी.
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में भारत में 100.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही इमरान ने बतौर हीरो 23 साल बाद ऐसी फिल्म दी है, जिसने अकेले भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है.
इमरान हाशमी की पत्नी फिल्म आवारापन-2 की सफलता से बेहद खुश है. परवीन का कहना है कि उन्हें इमरान के संघर्ष के दिन अच्छी तरह से याद हैं और वह उनके पर्दे के पीछे की मेहनत को भी बखूबी जानती हैं.
आवारापन 2 और बंटवारा 1947 सोमवार को ठीक-ठाक कमाई करने के बाद, मंगलवार को अपना दम दिखाने में कामयाब हुई है. दोनों ही फिल्मों की कमाई में अच्छा इजाफा हुआ है, जो ये साबित करता है कि फिल्म को स्पेशल टिकट ऑफर का फायदा मिला है.
इमरान हाशमी ने अपनी फिल्मों में बड़े सारे किसिंग सीन दिए, मगर वो एक समय पर वैसा सब करके थक भी गए थे. इमरान ने कोशिश की कि वो खुदपर लगे सीरियल किसर का टैग हटा सकें, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो पाया.
आवारापन 2 की सक्सेस हैरान करने वाली है क्योंकि फिल्म के अंदर कोई खास कहानी या याद रखने लायक परफॉरमेंस नहीं है. जेन जी इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आखिर फिल्म में ऐसा क्या है, जो उन्हें इतना लुभा गया?
इमरान हाशमी आवारापन 2 की सक्सेस एंजॉय कर ही रहे थे कि इतने में उन्होंने अपनी एक और फिल्म अनाउंस कर डाली. नवंबर 2026 में उनकी गैंगस्टर लव स्टोरी फिल्म गनमास्टर जी 9 रिलीज होने को तैयार है.
बंटवारा 1947 वर्सेज आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत में इमरान की फिल्म आसानी से बाजी मार गई है. पहले हफ्ते उसने सनी देओल की पिक्चर से करीब तीन गुना ज्यादा कमाई की है. तीसरे दिन दोनों ही फिल्मों का हाल कैसा रहा? आइए, आपको बताते हैं...
आवारापन 2 दो दिनों में हिट साबित हो गई है, जिससे खुश होकर प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने जन्नत 3 का ऐलान कर दिया है. ये इमरान की एक और आइकॉनिक फिल्म रही, जिसका सीक्वल आया जरूर मगर उतना असर नहीं छोड़ पाया था.
आवारापन 2 थिएटर्स में धमाल मचा रही है. इमरान हाशमी को इतने सालों बाद एक बड़ी सक्सेसफुल फिल्म मिलने वाली है. ऐसे में इस मौके पर वो थोड़े इमोशनल होते नजर आए. एक्टर ने फैंस के नाम एक नोट लिखकर शेयर किया.
आवारापन 2 की दीवानगी दूसरे दिन भी थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने दो दिनों में ही आराम से बंटवारा 1947 को काफी पीछे छोड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस की रेस में इमरान के सामने सनी देओल फीके नजर आए हैं.
मुस्तफा जाहिद की आवाज आज भी उन लोगों के कानों में गूंजती है जो आवारापन फिल्म के फैन हैं. हालांकि हाल ही में आए इसके सीक्वल का वो हिस्सा नहीं हैं, जिसपर उन्हें बेहद अफसोस भी है.
एक्टर इमरान हाशमी 'आवारापन 2' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस बीच एक्टर मुंबई स्क्रीनिंग में फैन्स से मिले और इशारा किया कि 'आवारापन 3' बहुत जल्द आ सकती है.
इमरान हाशमी की नई फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है. इस फिल्म के साथ ही इमरान के परिवार का फिल्मी इतिहास भी चर्चा में है, खासकर उनकी दादी मेहर बानो, जो पूर्णिमा दास वर्मा के नाम से जानी जाती थीं.
बॉक्स ऑफिस की इस महाजंग में ये कहना गलत नहीं होगा कि देशभक्ति पर नॉस्टेल्जिया भारी पड़ा है. इमरान की आवारापन 2 का जादू लोगों के सिर इस कदर चढ़ा कि उस तूफान में सनी देओल की बंटवारा 1947 भी मुश्किलों का सामना कर गई.