scorecardresearch
 

सहरसा में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, पलंग के नीचे छिपाकर रखी थी कफ सिरप की 1280 बोतलें, 2 गिरफ्तार

बिहार के सहरसा में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख रुपये मूल्य की 1280 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की है. नया बाजार बायपास रोड के पासवान टोला में छापेमारी के दौरान आठ कार्टन सिरप मिली. पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. मामले में पूछताछ और आगे की जांच जारी है.

Advertisement
X
पलंग के नीचे छिपाकर रखी थी कफ सिरप.(Photo: Screengrab)
पलंग के नीचे छिपाकर रखी थी कफ सिरप.(Photo: Screengrab)

बिहार के सहरसा में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख रुपये मूल्य की कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की है. सदर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान 1280 बोतल सिरप जब्त की और मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा 128 लीटर बताई गई है.

दरअसल, यह कार्रवाई सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे, अवैध मादक पदार्थों और शराब के निर्माण व कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई. सदर थाना क्षेत्र के टीओपी-2 प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि नया बाजार बायपास रोड स्थित पासवान टोला में तपस्वी कुमार उर्फ बाबुल झा और नंद कुमार के घर पर अवैध मादक पदार्थों का भंडारण किया गया है.

यह भी पढ़ें: डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, 6.5 महीने में आरोपी को अंतिम सांस तक जेल की सजा, सहरसा कोर्ट का बड़ा फैसला

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की. पुलिस को वहां पहुंचते देखकर दो लोग भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद घर की तलाशी ली गई.

पलंग के नीचे रखे आठ कार्टन से मिली 1280 बोतल

Advertisement

तलाशी के दौरान पलंग के नीचे रखे आठ कार्टन बरामद हुए. इनमें कुल 1 हजार 280 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप रखी गई थी. पुलिस के मुताबिक, जब्त सिरप की मात्रा 128 लीटर है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है.

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इसमें और कौन लोग शामिल हैं.

सहरसा​

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. फिलहाल, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement