scorecardresearch
 

PM मोदी का इजरायल में ग्रैंड वेलकम, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने लगाया गले, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

भारत और इजरायल के रिश्ते आज काफी मजबूत और रणनीतिक स्तर पर हैं. 1992 में दोनों देशों ने राजनयिक संबंध स्थापित किए थे. तब से व्यापार, रक्षा, तकनीक तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है.

Advertisement
X
इजरायल पहुंचे PM मोदी. (Photo: Social Media)
इजरायल पहुंचे PM मोदी. (Photo: Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के इजरायल दौरे पर तेल अवीव पहुंच गए हैं. यहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया. 

नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी नौ साल बाद इजरायल पहुंचे हैं. इससे पहले वह 2017 में इजरायल गए थे. 

पीएम मोदी आज इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे. वह येरुशलम का दौरा करेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है.

एयरपोर्ट पर नेतन्याहू के साथ मीटिंग के बाद पीएम मोदी इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करेंगे. वह इजरायली संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे. नेतन्याहू के निमंत्रण पर ही पीएम मोदी इजरायल पहुंचे हैं. इस दौरान पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी के इजरायल दौरे और संसद को संबोधित करने की खबर के बाद से इजरायल में विपक्ष ने पीएम मोदी के संबोधन का बहिष्कार करने की धमकी दी है. इस पर इजरायली संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने जवाब दिया है कि वो नेसेट में खाली सीटों को पूर्व सांसदों से भर देंगे. वह शाम को इजरायली पीएम नेतन्याहू संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. नेतन्याहू पीएम मोदी के लिए डिनर की मेजबानी भी करेंगे. 

Advertisement

पीएम मोदी 26 फरवरी को यहूदी नरसंहार स्मारक का दौरा करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे. बता दें कि भारत और इजराइल के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा समझौतों को अपडेट करने पर बातचीत होगी. इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग को लेकर एमओयू पर भी साइन हो सकते हैं.  

बता दें कि भारत और इजरायल के रिश्ते आज काफी मजबूत और रणनीतिक स्तर पर हैं. 1992 में दोनों देशों ने राजनयिक संबंध स्थापित किए थे. तब से व्यापार, रक्षा, तकनीक तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है. इजरायल, भारत का एक प्रमुख रक्षा साझेदार है और दोनों देशों के बीच व्यापार कई अरब डॉलर का है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement