नरेंद्र दामोदरदास मोदी (Narendra Damodardas Modi) भारत के 14वें प्रधानमंत्री हैं. 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जीत के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें. साल 2014 लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद, नरेंद्र मोदी ने 26 मई को पहली बार प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया (Prime Minister of India). उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए (MP Varanasi) नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 1984 के बाद पहली बार किसी एक राजनीतिक दल को अकेले लोकसभा में बहुमत मिला था.
1947 में देश की आजादी के बाद पैदा होने वाले वह पहले भारतीय पीएम हैं. एनडीए की 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद 2019 में पीएम के रूप में मोदी का दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ. 2024 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी सरकार ने हैट्रिक लगाई.
प्रधानमंत्री बनने से पहले, नरेंद्र मोदी ने एक दशक से अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया (Chief Minister Gujarat). नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर (Vadnagar) में हुआ था (Narendra Modi Age). उनके माता - पिता, हीराबा और दामोदरदास मोदी थे (Narendra Modi Parents). हालांकि नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पहला परिचय आठ साल की उम्र में ही हुआ, लेकिन 1970 के दशक में वे आरएसएस (Narendra Modi RSS) के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए. वे 80 के दशक के अंत में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए (Narendra Modi BJP).
साल 2001 में, उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला, वे इस पद पर 2014 तक बने रहे. 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली जीत के बाद, बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इतर, लगातार दो बार जीत दर्ज कर भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे राजनेता हैं.
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @narendramodi है और फेसबुक पेज का नाम Narendra Modi है. इंस्टाग्राम पर वह @narendramodi यूजरनेम से एक्टिव हैं
उपचुनावों के नतीजों के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है. अपने इस पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि सुशासन के साथ जनता का विश्वास एक बार फिर से दिखाई दिया है. गौरतलब है कि असम के नगा लोकसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है.
दिल्ली में इंडिया गठबंधन के लगातार हो रहे प्रदर्शनों ने राजधानी के व्यापारियों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने इस समस्या को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से व्यापारियों ने मांग की है कि नवरात्रि से लेकर दिवाली के त्योहार तक दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक और बाजारों वाले इलाकों में बड़े प्रदर्शनों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए. सीटीआई का कहना है कि लगातार हो रहे इन प्रदर्शनों और ट्रैफिक जाम के कारण पिछले तीन दिनों में बाजारों का कारोबार सिमटकर केवल तीस प्रतिशत ही रह गया है.
CM योगी ने कहा कि PM मोदी के मार्गदर्शन में UP की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हुई है. प्रदेश में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 और MBBS सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से ज्यादा हो गई हैं. आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से 10 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं.
उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों के सम्मान में कैबिनेट ने नाम परिवर्तन को मंजूरी दी है.
एक बड़ी मानवीय त्रासदी के तुरंत बाद सत्ता संभालने वाले नरेंद्र मोदी ने जैसे मुश्किलों से दोस्ती ही कर ली. चुनौती भरे 25 वर्षों के बाद भी उनके भीतर जो हिम्मत और विश्वास दिखता है, यह उसी का नतीजा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी.
IMC 2026 में इस बार सिर्फ 5G और 6G ही नहीं, बल्कि स्मार्ट मोबिलिटी और इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स जैसी नई टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल रही है. इवेंट में इन टेक्नोलॉजी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में इनके इस्तेमाल और संभावनाओं को समझना आसान होगा.
इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण में PM ने DBT के जरिए सरकारी मदद सीधे लाभार्थियों तक पहुंचने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई. यह रकम गलत हाथों में जाने से रोकी गई. PM ने डिजिटल सुरक्षा, डीपफेक और भारत के गेमिंग इकोसिस्टम पर भी बात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान के लिए समर्पित रहा. वो बंधनों में नहीं रहे. परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े. उन्होंने समज में व्याप्त व्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करार प्रहार किया. वो ऐसे क्रांतिवीर थे जिन्होंने बुराइयों के विरोध में काम किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के एक बेहद लोकप्रिय और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकरके दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने शोक संदेश में अभिनेता के बेमिसाल अभिनय और उनकी कला की अद्वितीय गहराई को याद किया. उन्होंने कहा कि अभिनय की दुनिया में बहुत कम ही ऐसे कलाकार होते हैं जिनके अंदर वो गहराई और अभिनय की अनूठी शैली देखने को मिलती है, जो उन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग और खास बनाती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राजनीतिक गुरु और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की है. यह मुलाकात बेहद खास और भावनात्मक मानी जा रही है क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी राजनीति और देश की प्रशासनिक सेवा में 25 साल पूरे हो रहे हैं. उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और तब से उनका यह सफर निरंतर जारी है. तब से लेकर आज तक, उन्होंने लगातार देश और राज्य के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं और आज इस यात्रा के 25 साल पूरे हो गए हैं.
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन की खबर से बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुभेंदु अधिकारी, अक्षय कुमार, रवि किशन, रितेश देशमुख और राजा वडिंग समेत कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी. सभी ने नाना के शानदार अभिनय, सादगी और सामाजिक योगदान को याद किया. उनके निधन को फिल्म जगत के लिए बड़ी क्षति बताया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इस इवेंट के दौरान भारत समेत दुनियाभर की कंपनियां शामिल होंगी, जो भविष्य की टेक्नोलॉजी शोकेश करेंगी. साथ ही इस इवेंट में टेलिकॉम इंडस्ट्री, 6G, AI और साइबर सिक्योरिटी को लेकर भी चर्चा होगी.
दिल्ली की सड़कों पर आजकल सियासी हलचल जोरों पर है... और इसकी सबसे बड़ी वजह है SIR विवाद... मंगलवार को जब राहुल गांधी समेत विपक्ष का मार्च आकाशवाणी भवन के पास रोका गया, तो लड़ाई आर-पार की हो गई। अब बिना अनुमति परिसर के भीतर दाखिल होकर धरने पर बैठने के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर FIR दर्ज हो चुकी है। इस बीच राहुल गांधी ने कहा कि वो FIR से नहीं डरते... FIR की इस गर्माहट के बीच आज जनपथ के 'सागर रत्ना' रेस्टोरेंट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से आयोजित लंच ने सियासी गोलबंदी को और तेज कर दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन और सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 वर्षों का सफर तय किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके जीवन में घटी कोई भी घटना व्यर्थ नहीं गई है, बल्कि हर एक परिस्थिति ने उन्हें कुछ न कुछ नया सिखाया है. मोरबी की भीषण बाढ़ के समय उन्होंने दिन-रात लोगों की सेवा करना सीखा, तो वहीं भुज के विनाशकारी भूकंप ने उन्हें हर मुश्किल परिस्थिति में पुनर्निर्माण के लिए डटे रहने का हौसला दिया. देखें...
सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने वैश्विक मंच पर भारत का कद बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया. साथ ही उन्होंने मोदी को 'कमजोर करने' और 'गिराने' की कोशिशों की ओर भी इशारा किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की. पीएम मोदी ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि आडवाणी की दशकों की जनसेवा और देश के लिए योगदान की अमिट छाप है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के राजनीतिक जीवन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन हुआ. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सनातन की शक्ति के कारण मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन और सरकार के मुखिया के तौर पर 25 वर्षों के लंबे सफर पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि उनके जीवन में घटी कोई भी घटना व्यर्थ नहीं गई है, बल्कि हर एक परिस्थिति ने उन्हें कुछ न कुछ नया सिखाया है. मोरबी की भीषण बाढ़ के समय उन्होंने दिन-रात लोगों की सेवा करना सीखा, तो वहीं भुज के विनाशकारी भूकंप ने उन्हें हर मुश्किल परिस्थिति में पुनर्निर्माण के लिए डटे रहने का हौसला दिया. चंद्रयान मिशन की शुरुआती असफलताओं ने उन्हें गिरकर फिर से उठना सिखाया, जबकि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने देश की सामूहिक चेतना की अपार शक्ति का अहसास कराया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सुशासन और विकास के मूल मंत्र को रेखांकित किया है. उन्होंने कहा कि 'सबका साथ सबका विकास' ही देश के सुशासन का असली आधार है. राजनीति के तहत समाज को वोट बैंक के हिसाब से बांटने की कोशिशों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जब समस्याएं सबकी साझी होती हैं, तो उनका समाधान भी सभी के लिए समान रूप से होना चाहिए. इसी सोच के साथ सरकार ने सुशासन को सैचुरेशन से जोड़ा है, जिसका अर्थ है कि हर योजना का लाभ हर हकदार व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पीछे न छूटे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आज का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है. उन्होंने सरकार के मुखिया यानी 'हेड ऑफ गवर्नमेंट' के रूप में आज अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत 7 अक्टूबर 2001 को हुई थी, जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर लगभग 12 वर्षों तक शानदार सेवा देने के बाद, साल 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.