आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं. कम उम्र में ही शानदार बल्लेबाजी के दम पर आर्यवीर ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. 18 अक्टूबर 2007 को जन्मे आर्यवीर सहवाग दिल्ली के लिए आयु-वर्ग क्रिकेट खेलते हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मुख्य रूप से ओपनिंग की भूमिका निभाते हैं. उनकी बल्लेबाजी शैली में कई बार उनके पिता वीरेंद्र सहवाग की झलक देखने को मिलती है. आक्रामक शॉट खेलना और तेज गति से रन बनाना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है.
आर्यवीर ने घरेलू जूनियर क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. वह दिल्ली की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं. उनकी सबसे चर्चित पारियों में से एक नवंबर 2024 में आई, जब उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान वह तिहरे शतक से केवल तीन रन दूर रह गए थे. उनकी इस पारी ने क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया.
जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद आर्यवीर को दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) जैसे प्रतिस्पर्धी मंचों पर भी मौका मिला. इससे उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपने खेल को निखारने का अवसर मिला है.
आर्यवीर सहवाग एक नई जिम्मेदारी के साथ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आर्यवीर को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है. आर्यवीर के पास एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करने का भरपूर मौका होगा.
सहवाग रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 को होस्ट करेंगे. सहवाग के फैंस उन्हें इस शो में देखकर एक्साइटेड हो रहे हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और सटायर चर्चा में रहता है.
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ वनडे अंडर 19 सीरीज में मौका मिला, लेकिन उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है, जिसकी उनसे उम्मीद की गई थी. कुल मिलाकर उनका प्रदर्शन एवरेज रहा. वहीं इस सीरीज में राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भी मौका मिला था.
आर्यवीर सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. आर्यवीर हालांकि अनलकी रहे और रन आउट होकर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. आर्यवीर अपनी पहली अंडर-19 फिफ्टी से महज तीन रन दूर रह गए.
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का यूथ वनडे में डेब्यू हो गया है, अपने पहले ही मुकाबले में पिता के अंदाज में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी पारी में कुल 5 चौके लगाए, वहीं इस मैच में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी बतौर विकेटकीपर खेलने का मौका मिला. उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.
भारत की अंडर-19 टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले बड़ा बदलाव हुआ है. लेग स्पिनर रोहित यादव को उम्र से जुड़ी विसंगतियों के कारण दोनों टीमों से वापस ले लिया गया है. उनकी जगह वनडे टीम में आर्यन सावसानी और मल्टी-डे टीम में तन्मय बलोदा को शामिल किया गया है. टीम में सहवाग और द्रविड़ के बेटे भी हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ऑस्ट्रेलिया U19 के भारत दौरे के लिए इंडिया U19 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. तीन वनडे मैचों के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और मल्टी-डे के कप्तान यशबर्धन चौहान बनाए गए हैं. वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे स्क्वॉड में जगह मिली. राजकोट और अहमदाबाद में मैच होंगे.
दिल्ली प्रीमियर लीग में आर्यवीर सहवाग ने अपने पापा की तरह शॉट खेलकर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उन्होंने इस सीजन खेले गए मैच के दौरान एक ऐसा शॉट लगाया जिसे देखकर हर किसी को पुराने जमाने की वीरेंद्र सहवाग की याद आ गई.
दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की नीलामी में विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली और वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग पर भी सफल बोली लगी. आर्यवीर सहवाग इस लीग के पहले सीजन की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे.