scorecardresearch
 
Advertisement
कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार

Assistant Editor , TVTN

Krishan.kumar1@aajtak.com

कृष्ण कुमार इस समय आजतक ड‍िज‍िटल में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. लेकिन उनकी एकमात्र पहचान यही नही हैं. वह स्पोर्ट्स  के अलावा  हेल्थ और क्राइम बीट के हार्डकोर र‍िपोर्टर रहे हैं. 15+ साल के अनुभव के साथ उन्होंने डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लाइव मैच कवरेज, इन-डेप्थ एनालिसिस और एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज़ के ज़रिए वह अपने पाठकों तक सटीक और असरदार कंटेंट पहुंचाने में माहिर हैं. मल्टीमीडिया प्रोडक्शन, कंटेंट स्ट्रैटेजी और 360 ड‍िग्री स्टोरीटेल‍िंग में वो महारथी हैं . 

AajTak.in से जुड़े रहते हुए कृष्ण कुमार ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें IPL, वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, हॉकी टूर्नामेंट्स और दूसरे खेल शामिल हैं. इससे पहले उन्होंने जागरण न्यू मीड‍िया के साथ काम करते हुए उसके YouTube विंग को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई. 

डिजिटल में आने से पहले उन्होंने ह‍िंदुस्तान अखबार (द‍िल्ली) में हेल्थ, क्राइम और स्पोर्ट्स जैसे बीट्स पर काम किया. ह‍िन्दुस्तान और दैन‍िक जागरण में रहते हुए 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों और हरियाणा व दिल्ली विधानसभा चुनावों ग्राउंड जीरो पर जाकर कवर किया. 

Institute of Mass Communication (IIMC) के पूर्व छात्र कृष्ण कुमार  मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) से ताल्लुक रखते हैं, जहां उनका पैतृक गांव जोखनपुर, बरेली-नैनीताल रोड पर स्थित है. एक हार्डकोर रिपोर्टर के तौर पर रिपोर्टिंग उनके जुनून ही नहीं, बल्कि उनकी पहचान है. उनके परिवार में पत्नी रेनू, दो बेटियां दक्षिता और वामिका, और बेटा रुद्रांश हैं. पेशेवर जीवन के साथ-साथ कृष्ण को ग्राउंड स्टोरीज़, वीड‍ियो स्टोरीज की खोज और खेलों की बदलती दुनिया को करीब से समझना बेहद पसंद है और यही जुनून उनकी हर स्टोरी में साफ झलकता है.

READ MORE...

Follow कृष्ण कुमार on:

Advertisement
Advertisement