scorecardresearch
 

दिल्ली में होने वाले मैच पर क्यों उठे सवाल? BCCI सचिव ने बताई सच्चाई

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का पहला मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने की खबरों को गलत बताया है. 13 दिसंबर को होने वाला मुकाबला दिल्ली में ही निर्धारित है.

Advertisement
X
13 दिसंबर के मैच को लेकर क्या चल रहा था? BCCI ने साफ किया रुख.
13 दिसंबर के मैच को लेकर क्या चल रहा था? BCCI ने साफ किया रुख.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि भारत और श्रीलंका के बीच आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट किया जा सकता है.

सैकिया ने स्पष्ट किया कि 13 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे की मेजबानी दिल्ली को तय नीति के तहत दी गई है और वेन्यू में बदलाव का कोई फैसला नहीं लिया गया है.

सैकिया ने बयान में कहा, 'भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली में होने वाले वनडे मैच को अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने की खबरें सही नहीं हैं. BCCI ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है.'

उन्होंने आगे कहा, 'यह फिर से दोहराना जरूरी है कि द्विपक्षीय मैचों का आवंटन मुख्य रूप से एक तय नीति के तहत किया जाता है.'

रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यहां अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है. अहमदाबाद में 19 दिसंबर को सीरीज का आखिरी वनडे खेला जाना है.

Advertisement

वनडे मैचों के अलावा श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेलेगी.

BCCI के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, सीरीज का पहला वनडे 13 दिसंबर को दिल्ली, दूसरा 16 दिसंबर को बेंगलुरु और तीसरा 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाना है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement