देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) का जन्म 19 अप्रैल 1969 को गुवाहाटी, असम में हुआ था. उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में असम क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 1990 और 1991 के बीच चार प्रथम श्रेणी मैचों में भाग लिया, जिसमें 53 रन बनाए और आठ कैच तथा एक स्टंपिंग की. उनका उच्चतम स्कोर 54 रन था.
देवजीत सैकिया ने 21 मई 2021 को असम के महाधिवक्ता के रूप में कार्यभार संभाला, जिससे वह इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने. उन्होंने असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के रूप में भी कार्य किया और 2023 में एसोसिएशन के संविधान में सुधार किया.
18 अक्टूबर 2022 को, देवजीत सैकिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया. 8 दिसंबर 2024 को, उन्होंने जय शाह की जगह बीसीसीआई के सचिव का पद संभाला. इसके साथ ही, वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बोर्ड निदेशक भी बने.
देवजीत सैकिया को साहसिक यात्रा का शौक है. उन्होंने 2016 में लद्दाख की यात्रा की, 2017 में नॉर्थ पोल की यात्रा की, 2019 में एवरेस्ट बेस कैंप की ट्रेकिंग की, 2022 में अन्नपूर्णा बेस कैंप की ट्रेकिंग की, और 2023 में स्पीति घाटी की मोटरसाइकिल यात्रा की. 2024 में, उन्होंने अमेरिका के ऐतिहासिक रूट 66 पर हार्ले डेविडसन बाइक से यात्रा की.
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल, गुवाहाटी से प्राप्त की और 1984 में एचएसएलसी की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद, उन्होंने कॉटन कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और 1994 में अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की. इसके पश्चात, उन्होंने 1996 में ब्रह्मपुत्र लॉ कॉलेज (अब बीआरएम सरकारी लॉ कॉलेज) से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की.
वैभव सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती फॉर्म में निरंतरता बनाए रखना है. बीसीसीआई इसी पहलू पर खास ध्यान दे रहा है. बोर्ड की कोशिश है कि उनका प्रदर्शन किसी एक सीरीज या एक साल तक सीमित ना रहे, बल्कि वह लगातार बेहतर होते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत करें.
टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर BCCI ने रिव्यू मीटिंग की, लेकिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इसमें शामिल नहीं हुए. बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक बैठक कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी और अगरकर शहर से बाहर थे. उनका कॉन्ट्रैक्ट सितंबर के अंत में खत्म होना है, लेकिन एक्सटेंशन पर कोई चर्चा नहीं हुई.
BCCI की मुंबई में हुई समीक्षा बैठक में रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और टीम इंडिया में ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ की नियुक्ति को लेकर अहम अपडेट सामने आया है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड ऐसी कोई नियुक्ति करने की योजना नहीं बना रहा और रोहित शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट में गुरुवार को होने वाली बीसीसीआई की हाई पावर बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं. बैठक में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी. सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा के 2027 वनडे विश्व कप भविष्य को लेकर है. इसके अलावा अजित अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण की भूमिका, न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी, खिलाड़ियों के चयन और टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर भी मंथन संभव है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ऑस्ट्रेलिया U19 के भारत दौरे के लिए इंडिया U19 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. तीन वनडे मैचों के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और मल्टी-डे के कप्तान यशबर्धन चौहान बनाए गए हैं. वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे स्क्वॉड में जगह मिली. राजकोट और अहमदाबाद में मैच होंगे.
लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर की अनकट हंसी-ठिठोली ने सभी रिटायरमेंट अफवाहों को खारिज कर दिया. जहां सेलेक्टर्स द्वारा रोहित के लॉर्ड्स वनडे को आखिरी मैच बताया जा रहा था, वहीं हाल में देवजीत सैकिया ने आशंकाओं को दूर किया था.
Rohit Sharma के वनडे संन्यास की खबरों को Board of Control for Cricket in India ने खारिज किया। सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ मैच उनका आखिरी नहीं होगा और वे टीम के नियमित सदस्य बने रहेंगे।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि रविवार को लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है, लेकिन BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी किसी भी बात को सिरे से खारिज कर दिया है.
ब्रिस्टल टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. हार के बाद BCCI खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करने की तैयारी में है. भारतीय टीम बैक टू बैक दो टी20 सीरीज हाल में हार चुकी है.
विराट कोहली इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पा रहे हैं. वहीं एक अन्य पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी चोट से पूरी तरह उबरकर लौटे हैं. रोहित शर्मा ने लखनऊ वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार 48 रन बनाए थे.
अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की करीब साढ़े चार महीने बाद टीम में वापसी हुई है. चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल से बाहर रहे राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा कर लिया है.
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर संभावित टी20 डेब्यू से पहले बीसीसीआई ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को उनके साथ भेजने का फैसला किया है. बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया का मानना है कि इससे युवा खिलाड़ी को सीनियर टीम के माहौल में ढलने में मदद मिलेगी. साथ ही बीसीसीआई ने श्रीलंका-ए विवाद पर कार्रवाई की अटकलों को भी खारिज कर दिया.
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को उनके साथ भेजने का फैसला किया है. बोर्ड का मानना है कि इससे युवा बल्लेबाज को सीनियर टीम के माहौल में ढलने में मदद मिलेगी. फिलहाल वैभव श्रीलंका में भारत-ए टीम के साथ ट्राई-नेशन सीरीज खेल रहे हैं और फाइनल मुकाबले पर उनकी नजरें टिकी हैं.
बीसीसीआई चाहता है कि टूर्नामेंट बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक पूरा हो और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर ना पड़े. अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो आईपीएल के इतिहास में यह सबसे बड़े शेड्यूल बदलावों में से एक होगा. आने वाले दिनों में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई इस पर अंतिम फैसला ले सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. कम उम्र में मिली बड़ी सफलता के बाद उन्हें आगामी विदेशी दौरे के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया गया है. क्रिकेट जगत में उनके प्रदर्शन और भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि उभरती प्रतिभाओं को सही माहौल और मार्गदर्शन देना उनके विकास के लिए अहम होता है. अब सभी की नजर उनके अगले प्रदर्शन पर है.
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सेलेक्शन की मांग के बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड हरसंभव प्रयास करेगा ताकि वैभव क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच सकें. 776 रन बनाने वाले वैभव अब इंडिया-ए के श्रीलंका दौरे पर खेलते नजर आएंगे.
IPL 2026 में वरुण चक्रवर्ती को कथित तौर पर फ्रैक्चर वाले पैर के साथ खिलाने पर KKR विवादों में घिर गई है. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में वरुण दर्द में नजर आए थे. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि IPL के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी की होती है, हालांकि बोर्ड और NCA लगातार निगरानी रखते हैं.
IPL 2026 के बीच BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को सख्त एडवाइजरी जारी की है. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बिना टीम मैनेजर की लिखित अनुमति किसी भी व्यक्ति को होटल रूम में बुलाने से मना किया गया है. BCCI ने हनीट्रैप, कानूनी विवाद और सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए टीमों को सतर्क रहने और सभी विजिटर्स का रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने से से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, यह ऐलान ओपनिंग सेरेमनी को लेकर है. BCCI ने साफ किया इस बार ये सेरेमनी नहीं होगी और इसकी वजह भी बताई.
रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है. अब तक इस रणजी सीजन में 60 विकेट लेने वाले इस पेसर की तारीफ करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि वह जल्द ही भारत के लिए खेलते नजर आ सकते हैं. फाइनल में उनकी घातक गेंदबाजी से टीम ने कर्नाटक पर मजबूत बढ़त बना ली.
बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच अच्छे रिश्ते हैं.