बीसीसीआई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) का मुख्यालय मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में स्थित है (BCCI Headquarter). पहले बीसीसीआई का मुख्यालय ब्रेबोर्न स्टेडियम में था. बीसीसीआई दुनिया में क्रिकेट का सबसे अमीर शासी निकाय है (BCCI Richest Cricket Board). साथ ही, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बिग थ्री का हिस्सा है. बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी है (BCCI President) और सीईओ हेमांग अमीन हैं (BCCI CEO). बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (BCCI Vice President) और सचिव जय शाह हैं (BCCI Secretary). पुरुष क्रिकेट के कोच राहुल द्रविड़ (BCCI Men's Coach) और महिला क्रिकेट के कोच रमेश पोवार हैं (BCCI Women's Coach).
बोर्ड का गठन दिसंबर 1928 में किया गया था (BCCI Foundation). बीसीसीआई एक स्वायत्त, निजी संगठन है. यह भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघ के दायरे में नहीं आता है. इस पर भारत सरकार का न्यूनतम नियम लागू होता है. जैसे, इसे खेल मंत्रालय से कोई अनुदान या धन प्राप्त नहीं होता है. यह राज्य क्रिकेट संघों का एक संघ है और राज्य संघ अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं जो बदले में बीसीसीआई अध्यक्ष का चुनाव करते हैं. ग्रांट गोवन बीसीसीआई के पहले अध्यक्ष थे और एंथनी डी मेलो पहले सचिव. बोर्ड वर्ष 1926 में इंपीरियल क्रिकेट सम्मेलन में शामिल हुआ (BCCI History).
बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तीन टीमों का प्रबंधन करता है- पुरुषों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट टीम. भारत ए और भारत बी टीम का नियंत्रित भी बीसीसीआई करता है. साथ ही, बीसीसीआई इनमें से प्रत्येक टीम द्वारा खेले जाने वाले मैचों का आयोजन और शेड्यूल तैयार करता है (BCCI Functions).
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है. टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है, जबकि हार्दिक पंड्या चयन से बाहर हैं. वीडियो में जानें स्क्वॉड क्यों खास.
IPL 2027 ऑक्शन को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला किया है. इस बार खिलाड़ियों की नीलामी विदेश में नहीं, बल्कि भारत में आयोजित की जाएगी. IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला हुआ. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. वहीं WPL 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने की संभावना है
एशिया कप 2025 में पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराया, लेकिन ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए. 2026 में महिला टीम ने भी वही रुख अपनाया. श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड आठवां खिताब जीता, फिर भी ट्रॉफी नहीं ली. फैन्स ने 'ट्रॉफी चोर' के नारे लगाए. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा दोनों ट्रॉफी वापस आएंगी.
नियमों के मुताबिक एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन को एक्सटेंशन मिल सकता है, लेकिन उसके लिए सदस्य देशों का समर्थन सबसे बड़ी चुनौती है. मोहसिन नकवी की एसीसी में पारी अप्रैल 2027 में खत्म होती है या उन्हें एक और मौका मिलता है, इसका फैसला आने वाले महीनों में एशियाई क्रिकेट के बदलते समीकरण करेंगे.
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला जीतकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने इस जीत के बाद मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.
भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया, लेकिन ट्रॉफी प्रेजेंटेशन एक बार फिर विवादों में रहा. भारतीय टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इस बीच 2022 और 2024 के पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि एशिया कप की ट्रॉफी सिर्फ ACC अध्यक्ष द्वारा ही सौंपी जाए, ऐसा जरूरी नहीं है.
देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति के तहत भारत को मल्टी नेशन्स टूर्नामेंट्स में सभी देशों के खिलाफ खेलना होता है. इसी वजह से भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी इन टूर्नामेंट्स में मुकाबला करती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर बात मान ली जाए.
दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के पहले टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान टीम संयोजन और कड़े मुकाबले के बीच अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को फिर मौका मिला, जबकि ईशान किशन भी टीम में हैं. ऐसे में वैभव को डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा और.
बीसीसीआई अब अपने खिलाड़ियों की मैदान पर मौजूदगी और उपलब्धता को लेकर ज्यादा सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए खिलाड़ियों के लिए नियम बदले जाये.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम रविवार को अपना पहला टी20 मैच खेलने वाली है. इस मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैन्स लंबे समय से कर रहे थे. लेकिन मैच देखने आने वाले फैन्स के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी की बड़ी बढ़त के दम पर खिताब तो जीत लिया, लेकिन मुकाबले का फीका अंत घरेलू क्रिकेट के नियम पर सवाल छोड़ गया. पहली पारी की बढ़त मिलते ही ट्रॉफी लगभग पक्की होने के कारण कप्तान के लिए मैच जीतने का जोखिम लेने की जरूरत ही नहीं बची.
सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल पर चिंता जताते हुए ICC से कैलेंडर पर नए सिरे से विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लगातार सीरीज और टूर्नामेंट में झोंकना उनकी फिटनेस और प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।
BRICS Summit के चलते भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे थे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए DDCA को मैच टालने की सलाह दी थी. हालांकि, अब DDCA ने साफ कर दिया है कि भारत-अफगानिस्तान मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा.
रोहित शर्मा की ‘Non Committal’ टी-शर्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैन्स इस टी-शर्ट को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के उस बयान से जोड़ रहे हैं, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर ‘Non-Committal’ होने की बात कही थी. रोहित के टीवी डेब्यू से पहले सामने आए इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है. पुडुचेरी में दो मल्टी-डे और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम के कप्तान होंगे. साई सुदर्शन दोनों टीमों में शामिल हैं. हार्दिक पंड्या और वैशाक विजय कुमार का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है.
एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के होटल को लेकर उठे विवाद पर BCCI ने स्थिति साफ कर दी है. राजीव शुक्ला ने बताया कि क्रिकेटर ऑर्गनाइजिंग कमेटी की ओर से तय होटल में अलग कमरों में रहेंगे. होटल 5 स्टार नहीं है, लेकिन BCCI के मुताबिक अच्छी और आरामदायक व्यवस्था है. ग्राउंड, पिच और ड्रेसिंग रूम को लेकर भी चिंताएं दूर हो गई हैं.
हाल ही में तीन बड़ी कंपनियों का बीसीसीआई से करार हुआ है. जिससे बोर्ड को करोड़ों की आमदनी होने वाली है. भारत को अपना अगला टी20 सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत मिली है. वॉशिंगटन सुंदर फिट होकर उपलब्ध हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर 9 सितंबर को फैसला होगा. जानें टीम इंडिया की फिटनेस अपडेट.
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम 1-0 से जीतने में सफल रही. शुभमन गिल की अगली परीक्षा अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में होगी.
बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर उम्र से जुड़ी गड़बड़ी के आरोप में BCCI ने दो साल का बैन लगा दिया है. उनके नाम पर 2007, 2009 और 2010 के जन्म वर्ष वाले तीन अलग-अलग जन्म प्रमाणपत्र मिले. रोहित हाल में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा के खेलने पर सस्पेंस है. 6 सितंबर से चेन्नई में होने वाले फाइनल से पहले तीनों की उपलब्धता का फैसला गौतम गंभीर करेंगे. वहीं राहुल, पडिक्कल और सिराज के खेलने की संभावना है. इस बीच BCCI मयंक यादव, कार्तिक त्यागी और मोहसिन खान को एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम के ट्रेनिंग कैंप के लिए नेट बॉलर्स के तौर पर जापान भेजने की तैयारी कर रहा है.