scorecardresearch
 

रोहित शर्मा का शतक, विराट कोहली का गुस्सा और डबल सुपर ओवर... जब बेंगलुरु में खेला गया था बवाली मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ यह मैच टी20 क्रिकेट के सबसे नाटकीय मुकाबलों में गिना जाता है. रोहित का शतक, शुरुआती झटकों के बाद भारत की वापसी और दो सुपर ओवर ने इसे यादगार बना दिया था. अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें बेंगलुरु में सीरीज के निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी. ऐसे में उसी मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मैच की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं.

Advertisement
X
बेंगुलुरु में भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर, पिछली बार मचा था बवाल. (Photo: BCCI)
बेंगुलुरु में भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर, पिछली बार मचा था बवाल. (Photo: BCCI)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले इसी मैदान पर भारत और अफगानिस्तान के बीच जनवरी 2024 में हुआ ऐतिहासिक मुकाबला फिर चर्चा में है. उस मैच में दो सुपर ओवर खेले गए थे, रोहित शर्मा ने तूफानी शतक लगाया था और एक विवादित घटनाक्रम के दौरान विराट कोहली भी नाराज नजर आए थे. मुकाबला इतना रोमांचक था कि भारत को जीत हासिल करने के लिए दो बार सुपर ओवर खेलना पड़ा.

17 जनवरी 2024 को आयोजित टी20 सीरीज के उस तीसरे मुकाबले में तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. यशस्वी जायसवाल 4 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. विराट कोहली और संजू सैमसन बिना खाता खोले लौट गए. जबकि शिवम दुबे (1 रन) भी जल्दी पवेलियन पहुंच गए. भारत ने महज 22 रनों के स्कोर तक चार विकेट गंवा दिए थे.
यह भी पढ़ें: PM मोदी से तारीफ सुन वैभव सूर्यवंशी ने दिया ऐसा रिएक्शन, कैमरे में कैद हुआ यादगार पल

ऐसे मुश्किल समय में रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 190 रनों की साझेदारी कर भारत को चार विकेट पर 212 रनों तक पहुंचाया. रोहित ने 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. जबकि रिंकू ने 38 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली. रोहित का यह टी20 इंटरनेशनल में पांचवां शतक था.

Advertisement

कोहली इस वजह से हुए नाराज
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने भी 212 रन बना लिए और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया. पहले सुपर ओवर में आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी के शरीर से टकराकर गेंद दूर चली गई. मोहम्मद नबी और रहमानुल्लाह गुरबाज ने इसका फायदा उठाकर अतिरिक्त रन दौड़ लिए. इस घटनाक्रम से भारतीय खिलाड़ी नाराज दिखे. विराट कोहली को नबी की ओर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया. हालांकि, गेंद शरीर से लगकर दूर जाने के बाद रन लेना नियमों के खिलाफ नहीं था. इस घटना ने मुकाबले में तनाव और रोमांच दोनों बढ़ा दिए.

रोहित के रिटायर्ड होने पर बवाल
इसके बाद सुपर ओवर की बारी आती है. पहले सुपर ओवर में भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे. रोहित शर्मा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे और उन्होंने रिंकू सिंह को रनिंग के लिए मौका देने के इरादे से मैदान छोड़ दिया. लेकिन यशस्वी जायसवाल गेंद को विकेटकीपर की ओर खेल बैठे और भारत सिर्फ एक रन बना सका. पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया.
यह भी पढ़ें: पूरी तरह फिट हैं जसप्रीत बुमराह, फिर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से रहेंगे बाहर! जानें वजह

इसके बाद रोहित शर्मा के दूसरे सुपर ओवर में दोबारा बल्लेबाजी करने पर सवाल उठा. उस समय सवाल ये उठा कि अगर रोहित रिटार्यड आउट थे, तो वो नियमानुसार दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग नहीं कर सकते थे. लेकिन यदि रिटायर्ड हर्ट हुए तो वो बैटिंग के लिए नियमानुसार योग्य थे. रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए या रिटायर्ड आउट, ये पूरी तरह तब स्पष्ट नहीं था. खैर, रोहित ने दूसरे सुपर ओवर में फिर बल्लेबाजी की और भारत की जीत की कोशिश जारी रखी.

Advertisement

दूसरे सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने फरीद अहमद की गेंद पर छक्का और चौका लगाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि, रिंकू सिंह जल्दी आउट हो गए और रोहित भी रन आउट हो गए. भारत ने अफगानिस्तान के सामने 12 रनों का लक्ष्य रखा. भारत ने गेंद रवि बिश्नोई को सौंपी. उन्होंने पहले मोहम्मद नबी को लॉन्ग-ऑफ पर कैच कराया और फिर रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर दिया. भारत ने दूसरा सुपर ओवर जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement