पंचायत आज तक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. जंगलराज के आरोप पर नीतीश ने कहा कि एक हत्या के बारे में प्रधानमंत्री जी ने बोल दिया, लेकिन गुजरात में हुई हत्या का जिक्र तक नहीं किया.
पंचायत आज तक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. जंगलराज के आरोप पर नीतीश ने कहा कि एक हत्या के बारे में प्रधानमंत्री जी ने बोल दिया, लेकिन गुजरात में हुई हत्या का जिक्र तक नहीं किया. आदरणीय प्रधानमंत्री जी 2002 का गुजरात मंगलराज का परिचायक है क्या? न मैं किसी को फंसाता हूं, न किसी को बचाता हूं.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA के सीट बंटवारे से LJP खुश नहीं है. LJP सांसद और रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने मंगलवार को यह बात खुलकर कह दी. हालांकि चिराग ने नाराजगी से इनकार किया, लेकिन पार्टी में असंतोष की पुष्टि की. पीसी करने से पहले चिराग बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी मिले.
बिहार में चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही एक जुमला खूब सुर्खियों में रहा. बिहार का DNA. पंचायत आज तक के दूसरे सत्र में बिहार चुनाव के इसी पहले जुमले पर चर्चा हुई. इस दौरान तीनों पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. JDU से पीके शाही, RJD से अब्दुल बारी सिद्दिकी और BJP से शाहनवाज हुसैन. सभी से एक ही सवाल किया गया बिहार का DNA क्या है.
मुस्लिम धर्मगुरू और जाने-माने शिक्षाविद कल्बे सादिक को ड्रेस कोड की वजह से लखनऊ के एक स्थानीय क्लब में एंट्री न देने का मामला विवाद के बाद अब एक बड़ी बहस की शक्ल लेता दिख रहा है. अब इस मुद्दे पर यूपी के गर्वनर राम नाइक ने सफाई मांगी है.
दिल्ली सरकार और एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) में खींचतान जारी है. ताजा मामला पर्दा घोटाले का है. दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री ने एसीबी चीफ मुकेश मीणा के खिलाफ सीवीसी को चार्जशीट भेजी है. मीणा पर आरोप हैं कि 14 लाख रुपये के फर्जी बिल बनवाकर पर्दों की खरीद दिखाई.