दिल्ली के जंतर मंतर को दोबारा विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शनों पर लगाई गई रोक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे और वहां जाने की कोशिश कर रहे थे. कनॉट प्लेस के इनर सर्किल और ए-ब्लॉक के पास भारी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर एकत्र हुए.