scorecardresearch
 

अमेरिकी हवाई अड्डों पर नहीं होगी 2000 भारतीयों की सुरक्षा जांच, सरकार बना रही लिस्ट

भारत सरकार जल्द ही 2000 वीआईपी लोगों की लिस्ट जारी करने वाली है, जिन्हें अमेरिका में हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना पड़ेगा.

Advertisement
X

भारत सरकार जल्द ही 2000 वीआईपी लोगों की लिस्ट जारी करने वाली है, जिन्हें अमेरिका में हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना पड़ेगा.  सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट के पहले बैच में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटि‍ल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और के नाम शामिल होंगे.

इसलिए मिलेगी यह छूट
यह फैसला दोनों देशों के अधिकारियों की पिछले महीने दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान लिया गया था. ताकि भारत को अमेरिका के का हिस्सा बनाया जा सके और महत्वपूर्ण लोगों को लंबी लाइनों में घंटों न लगना पड़े.

अभी इन 7 देशों के लोगों को छूट
फिलहाल अमेरिका में नीदरलैंड, पनामा, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, पेरू, मेक्सिको और कनाडा के वीआईपी ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम का हिस्सा हैं. इन देशों के चुनिंदा लोगों को अमेरिकी हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना पड़ता.

अमेरिका भी पक्ष में
इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका भी इसके पक्ष में है, क्योंकि इससे उनकी सुरक्षा एजेंसियों का काम आसान हो जाता है. अब भारत उन वीआईपी लोगों की लिस्ट बना रहा है, जो अक्सर अमेरिका आते-जाते रहते हैं.

Advertisement


दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और शाहरुख खान की अमेरिका में हवाई अड्डे पर हुई चेकिंग पर विवाद हुआ था. इनके अलावा आमिर खान, जॉन अब्राहम, केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और पूर्व हरदीप पुरी को भी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ चुका है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement