scorecardresearch
 

MOTN: आज हुए लोकसभा चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? जानिए देश का सियासी मिजाज

आजतक ने 'मूड ऑफ द नेशन' (देश का मिजाज) सर्वे किया है. जिसमें मोदी सरकार के कामकाज से लेकर NDA सरकार की सबसे बड़ी नाकामी क्या है और आज लोकसभा चुनाव कराए जाने पर किसकी सरकार बनेगी? जैसे कई बड़े सवाल पूछे गए. इन सवालों पर लोगों ने खुलकर अपनी राय दी है. लोगों ने कोरोना से लड़ाई में जीत को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि माना है.

Advertisement
X
आजतक ने मोदी सरकार के कामकाज को लेकर सर्वे किया है.
आजतक ने मोदी सरकार के कामकाज को लेकर सर्वे किया है.

इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर 'मूड ऑफ द नेशन' (देश का मिजाज) सर्वे किया है, जिसमें NDA सरकार के कामकाज को लेकर देश की जनता का मूड जानने का प्रयास किया गया है. जनवरी 2023 में किये गए इस सर्वे में कुल 1 लाख 40 हजार 917 लोगों ने हिस्सा लिया और कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी. हमने लोगों से पूछा कि मोदी सरकार के ओवरऑल प्रदर्शन से आप कितने संतुष्ट हैं, आज अगर लोकसभा चुनाव हुए तो किस पार्टी की सरकार बनेगी, NDA सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में क्या देखते हैं और मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता क्या है? जैसे कई बड़े सवाल सर्वे में किए गए. जानिए आजतक के इस सर्वे में क्या रहा देश का मिजाज और क्या है राय....

NDA सरकार के कामकाज को लोगों ने पसंद किया है. 67 प्रतिशत लोगों ने बहुत अच्छा और 11 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया. जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया है. लोगों ने कोरोना से लड़ाई में जीत को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि माना है. 20 प्रतिशत लोगों ने कोरोना से निपटने में बड़ी सफलता बताया है. जबकि अनुच्छेद 370 हटाना को 14 प्रतिशत, राम मंदिर निर्माण को 11 प्रतिशत और जन कल्याण योजना को 8 प्रतिशत लोगों ने सफलता बताया है.

मोदी​

मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी?

वहीं, सबसे बड़ी नाकामी के सवाल पर 25 प्रतिशत लोगों ने महंगाई को बताया है. बेरोजगारी को 17%, कोविड-19 से निपटना 8%, आर्थिक विकास को 6% लोगों ने बताया है.

NDA​

विपक्ष में कांग्रेस के कामकाज से कितने खुश?

लोगों से बतौर विपक्ष कांग्रेस के कामकाज को लेकर भी पूछा गया है. इसे 19 प्रतिशत ने बहुत अच्छा, 15 प्रतिशत ने अच्छा, 19 प्रतिशत ने औसत और 25 प्रतिशत ने खराब बताया है.

Advertisement

congress​

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में राय?

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी लोगों ने राय दी है. 29 प्रतिशत लोगों ने इसे जनता से जुड़ने के लिए अच्छा फैसला बताया है. 37 प्रतिशत ने पार्टी को मजबूत करने के लिए ठीक बताया है. 13 प्रतिशत ने राहुल गांधी की छवि में सुधार के लिए कदम बताया है. वहीं, 9 प्रतिशत लोगों ने कहा कि पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Rahul​

कांग्रेस पार्टी में कौन सुधार ला सकता है?

इस सवाल के जवाब में 26 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिया है. 16 प्रतिशत ने सचिन पायलट, 12 प्रतिशत ने मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी को 8 प्रतिशत और 3 प्रतिशत ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लिया है.

NDA​

विपक्ष का बेहतर नेता कौन हो सकता है?

इस सवाल के जवाब में 24 लोगों ने अरविंद केजरीवाल, 20 प्रतिशत ने ममता बनर्जी, 13 प्रतिशत ने राहुल गांधी और 5 प्रतिशत ने नवीन पटनायक का नाम सुझाया है.

किसे कितनी सीट?

इस सवाल के जवाब में लोगों ने फिर से एनडीए की सरकार बनने के संकेत दिए हैं. एनडीए को 298, यूपीए को 153 और अन्य को 92 सीटें मिलने की संभावना जताई है. वोट प्रेतिशत की बात करें तो एनडीए को 43, यूपीए 29 और अन्य को 28 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई है.

Advertisement

NDA​

आज हुए लोकसभा चुनाव तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने के सवाल पर लोगों ने राय दी. बीजेपी को 284, कांग्रेस को 68 अन्य को 191 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 39 प्रतिशत, कांग्रेस को 22 और अन्य के खाते में 39 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है.

किन राज्यों में एनडीए को फायदा हो रहा है?

इस सवाल के जवाब में कहा गया कि असम में 14 सीटों में 12, तेलंगाना में 6, पश्चिम बंगाल में कुल 42 में से 20 सीटें मिल सकती हैं. यूपी में कुल 80 में से 70 सीटें मिल सकती हैं.

किन राज्यों में यूपीए को फायदा?

कर्नाटक में यूपीए को 17 सीटें मिल सकती हैं. महाराष्ट्र में भी बड़ी सफलता मिलते दिख रही है. यहां इस बार 34 सीटें मिल सकती हैं. बिहार में इस बार बंपर बढ़ मिलते दिख रही है. यहां इस बार 25 सीटें मिल सकती हैं.

NDA​

अगर 2023 में चुनाव हुए तो एनडीए को किन राज्यों में होगा फायदा?

असम- 12 सीटें (2019 में 9 सीटें)
तेलंगाना- 6 सीटें (2019 में 4 सीटें)
पश्चिम बंगाल- 20 सीटें (2019 में 18 सीटें)
उत्तर प्रदेश- 70 सीटें (2019 में 64 सीटें)

अगर 2023 में चुनाव हुए तो यूपीए को किस राज्य में होगा फायदा?

Advertisement

कर्नाटक- 17 सीटें (2019 में 2 सीटें)
महाराष्ट्र- 34 सीटें (2019 में सिर्फ 6 सीटें मिली थीं)
बिहार- 25 सीटें (2019 में सिर्फ 1 सीट)

NDA​

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन?

इस सवाल के जवाब में 52 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी, 14 प्रतिशत ने राहुल गांधी, 5 प्रतिशत ने अरविंद केजरीवाल और 3 प्रतिशत ने अमित शाह का नाम सुझाया है.

NDA​

बीजेपी में पीएम मोदी का उत्तराधिकारी कौन?

इस सवाल के जवाब में 26 प्रतिशत ने अमित शाह, 25 प्रतिशत ने योगी आदित्यनाथ, 16 प्रतिशत ने नितिन गडकरी, 6 प्रतिशत ने राजनाथ सिंह का नाम दिया है.

NDA​

नरेंद्र मोदी Vs राहुल गांधी

इस सवाल के जवाब में 52 प्रतिशत नरेंद्र मोदी और 14  प्रतिशत ने राहुल गांधी का नाम दिया.

NDA​

बेहतर प्रधानमंत्री कौन?

इस सवाल के जवाब में 47 प्रतिशत ने नरेंद्र मोदी, 16 प्रतिशत ने अटल बिहारी वाजपेयी, 12 प्रतिशत ने इंदिरा गांधी और 8 प्रतिशत ने मनमोहन सिंह का नाम दिया है.

NDA​

बेहतर मुख्यमंत्री कौन?

इस सवाल के जवाब में 39 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ, 16 प्रतिशत लोगों ने अरविंद केजरीवाल, 7 प्रतिशत लोगों ने ममता बनर्जी और 7 प्रतिशत ने एमके स्टालिन को बताया है.

 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement