मध्य प्रदेश के सतना में कथित टेरर फंडिंग मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों के पास से 13 पाकिस्तानी नंबर मिले हैं. मामले की जांच की जा रही है.
Madhya Pradesh: 5 detained in connection with an alleged terror funding case in Satna. 13 Pakistani numbers found in accused persons' phones, further investigation underway.
— ANI (@ANI)
आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए हैं. इसमें कुछ पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक इन नंबरों के जरिये आरोपी फंडिंग मैनेजरों से वीडियो कॉल, मैसेंजर कॉल और व्हाट्सएप पर चैट किया करते थे. गिरफ्तार आरोपियों के बारे में उच्च अधिकारियों को खबर दे दी गई है. भोपाल एटीएस की टीम भी पहुंच रही है जो आगे पूछताछ करेगी.