मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख ने 10 अक्टूबर को अपनी बेगम तान्या संग मदीना में निकाह पढ़ा. लेकिन इसके बाद ही उनके बीच एक झगड़ा भी हो गया. इसकी जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग में दी. हालांकि इस व्लॉग में उनके पिता से भी एक गलती हो गई, जिसका जिक्र यूट्यूबर ने किया लेकिन फैजू की मां बेहद इमोशनल होती दिखीं.
फैजू का नई बेगम से झगड़ा!
हालांकि फैजू और तान्या के बीच हुई ये नोकझोंक प्यार मोहब्बत वाली थी, लेकिन ये हुआ क्यों इसका खुलासा उन्होंने अपने व्लॉग में कर ही दिया. मिस्टर फैजू ने बताया कि वेडिंग फोटोशूट के दौरान उनका और बेगम का सुबह-सुबह इस बात पर झगड़ा हुआ कि वो किस साइड बैठेंगे. क्यों तान्या अपनी लेफ्ट प्रोफाइल को अच्छा बताती हैं और यूट्यूबर अपनी राइट प्रोफाइल को बेस्ट कहते हैं.
फैजू ने कहा- मैंने इतना सुंदर डेकोरेशन करवाया कि वहां ये बैठेंगी, मैं यहां बैठूंगा हम कुबूल हैं कहेंगे. लेकिन इन्होंने सुबह-सुबह मुझे झगड़ा कर लिया कि ये दूसरी ओर बैठेंगी. खैर कोई मसला नहीं, हम एडजस्ट कर लेंगे. आपसे में समझ लेंगे. सब अच्छा है.
इसके बाद जब फैजू ने तान्या से पूछा कि उनके फॉलोअर्स को क्या कहना चाहेंगी तो उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया. वहीं साथ में एक अल्टीमेटम भी दे दिया. तान्या ने कहा कि अबसे आपकी जितनी भी फीमेल फॉलोअर्स हैं वो सभी आपकी बहने हैं.
फैजू के पिता भूले निकाहनामा!
हालांकि फैजू ने ये सेटअप महज फोटोशूट के लिए करवाया था. क्योंकि 10 अक्टूबर को निजी तौर पर वो निकाह पढ़ चुके थे, अब उन्हें सिर्फ अपनी तस्वीरें निकलवानी थीं. मदीना के न्यूली वेडेड कपल ने पोज किए और तस्वीरें खिंचवाई लेकिन इस दौरान पता चला कि फैजू के अब्बू यानी पिता निकाहनामा लाना ही भूल गए. वो अपनी मस्ती में बैठे दिखाई दिए. यूट्यूबर ने उन्हें बताया तो वो हंसी में टालते दिखे.
व्लॉग में एक इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिला जब फैजू की मां ने उन्हें गले लगाकर उन्हें लाड किया और बताया कि वो कितनी खुश हैं. मां ने कहा कि वो ये देखकर बहुत खुश हैं कि उनके बेटे का निकाह मक्का-मदीना में हो रहा है. वो अपने आंसू रोक नहीं पाईं. फैजू ने उन्हें गले लगाकर शांत कराया.
मालूम हो कि करोड़पति यूट्यूबर मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख ने अपनी पार्टनर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या संग 10 अक्टूबर में निकाह किया. इसके बाद से ही उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. फोटो शूट में वो नई बेगम संग रोमांटिक भी होते दिखे. फैंस उनकी जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं. वहीं उनके व्लॉग्स को भी हर कोई पसंद कर रहा है. यूजर्स लिख रहे हैं कि - ये लोग कितने प्यार लग रहे हैं. नजर न लगे. ऐसे ही हंसते खेलते रहें.