आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई चीजों ने सुर्खियां बटोरीं. सबसे पहले ओटीटी पर छाए रहने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला. काफी समय पहले उन्होंने SMA फाउंडेशन के लिए पैसे जुटाने का वादा किया था. मगर ऐसा नहीं हुआ, जिससे सुप्रीम कोर्ट नाराज दिखा. उन्होंने समय को जमकर फटकार लगाई और उन्हें दो हफ्तों में तीन लाख रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया.
वहीं टी-सीरीज कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार की हत्याकांड केस फिर से सुर्खियों में आया. सिंगर अनुराधा पौडवाल ने उस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें ये कहा गया था कि गुलशन कुमार की हत्या में नदीम-श्रवण जोड़ी के नदीम सैफी का हाथ था.
इम्तियाज अली की बेटी इदा को उनके बॉयफ्रेंड कृष ने नॉर्वे की हसीन वादियों के बीच घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहनाई.
1997 में टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की हत्या से बॉलीवुड में सनसनी मची थी. जांच में म्यूजिक कंपोजर नदीम-श्रवण के नदीम सैफी का नाम सामने आया था. हाल ही में अनुराधा पौडवाल ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
कंपोजर की दुल्हन बनेगी IPL टीम की मालकिन काव्या मारन, इस महीने होंगे सात फेरे
अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन की शादी की चर्चा तेज है. जबसे कंपोजर के रिश्तेदार ने उनका रिश्ता कंफर्म किया है, तबसे फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज है. ऐसे में दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
टीवी एक्ट्रेस शिव्या पठानिया जल्द ही पवन सिंह के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात में पवन सिंह ने उन्हें सहज महसूस कराया.
कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, ठोका 3 लाख रुपये का जुर्माना
इंडिया गॉट लेटेंट विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.