भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार का जलवा दूर दूर तक कायम है. उनके साथ काम करने को हसीनाएं दिल से ख्वाहिश रखती हैं. फिलहाल ये मौका टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिव्या पठानिया को मिल गया है. वो जल्द ही पवन की हीरोइन बन बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं.
शिव्या को राधा कृष्ण शो में राधा, राम सिया के लव कुश में सीता, लक्ष्मी नारायण शो में लक्ष्मी मां की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस अपने डेब्यू को लेकर बेहद खुश हैं, वहीं पवन सिंह संग कास्ट किए जाने को लेकर उनके कदम सातवें आसमान पर हैं.
शिव्या ने अपने डेब्यू और पवन सिंह संग काम करने को लेकर TOI से बात की और बताया कि जब उन्हें पता चला कि फिल्म में उनके साथ पवन सिंह लीड रोल में हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
उन्होंने बताया कि कई बड़ी एक्ट्रेस इस रोल की रेस में थीं, इसलिए उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सिलेक्शन होगा. शूटिंग के पहले दिन शिव्या थोड़ी घबराई हुई थीं. लेकिन पवन सिंह ने उनसे आराम से बात की, उनका हाल-चाल पूछा और फिल्म मिलने पर बधाई भी दी.
शिव्या के मुताबिक, पवन सिंह ने उन्हें शुरुआत से ही सहज महसूस कराया. एक्ट्रेस ने कहा कि पवन सिंह और उनसे जुड़े विवाद को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन उन्होंने एक्टर को बहुत विनम्र, प्रोफेशनल और जमीन से जुड़ा इंसान पाया.
शिव्या ने बताया कि भोजपुरी स्टार सेट पर डायरेक्टर, पूरी टीम और सभी कलाकारों का सम्मान करते हैं. उन्होंने कभी महसूस नहीं होने दिया कि वो इंडस्ट्री में नई हैं.
शिव्या कहती हैं कि शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि पवन सिंह के लिए लोगों की दीवानगी कितनी जबरदस्त है. जहां भी वो जाते हैं, फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है. तभी उन्हें समझ आया कि आखिर लोग उन्हें 'पावर स्टार' क्यों कहते हैं.
34 साल की शिव्या भले ही शोज में पौराणिक किरदारों को निभाने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन वो रियल लाइफ में ग्लैमरस इमेज भी रखती हैं. वो अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी स्टेज पर सीता का किरदार निभाते हुए प्ले कर चुकी हैं.
अब देखना होगा कि शिव्या की पवन सिंह संग बनने वाली जोड़ी को फैंस कितना प्यार देते हैं. Photos: Instagram @shivyapathania