MP के भोपाल में 12 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश से शहर बेहाल हो गया. निशातपुरा समेत 50 से अधिक इलाके जलमग्न हैं, घरों में पानी घुस गया और सड़कें डूब गईं. भारी बारिश के चलते प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए. नर्सरी से 12वीं तक की क्लास बंद रहेंगी.