scorecardresearch
 
Advertisement

टेलीविजन

टेलीविजन

टेलीविजन

टेलीविजन (Television) एक दूरसंचार माध्यम है. यह एक टेलीविजन शो या टेलीविजन प्रसारण को देखने का माध्यम है. टेलीविजन विज्ञापन, मनोरंजन, समाचार और खेल का एक मास मीडियम है (TV Medium).

टेलीविजन का आविष्कार जेएल बेयर्ड ने 1927 में किया था. पहले टेलीविजन सेट का प्रदर्शन 7 सितंबर 1927 को संयुक्त राज्य अमेरिका के शहर सैन फ्रांसिस्को में किया गया था (Invention of TV). इस टेलीविजन सेट को फिलो टेलर फ्रैंसवर्थ ने डिजाइन किया था (First Demonstration of Television). द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में ब्लैक-एंड-व्हाइट टेलीविजन प्रसारण शुरू हुआ (Black and White TV). घरों, व्यवसायों और संस्थानों में टेलीविजन सेट आम हो गए. 1950 के दशक के दौरान, टेलीविजन जनमत को प्रभावित करने का प्राथमिक माध्यम बन चुका था. 1960 के दशक के मध्य में, यू.एस. और अधिकांश अन्य विकसित देशों में कलर टीवी प्रसारण शुरू हुआ था (First Colour TV Broadcast).

भारत में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत वर्ष 1959 में प्रायोगिक सेवा के रूप में हुई थी. शुरुआत में प्रसारण का दायरा सीमित था. समय के साथ दूरदर्शन के माध्यम से टेलीविजन सेवाओं का विस्तार देश के अलग-अलग हिस्सों तक हुआ. बाद में निजी टेलीविजन चैनलों के आने से प्रसारण क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया.

टेलीविजन पर समाचार, धारावाहिक, फिल्में, खेल, संगीत, शैक्षणिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, रियलिटी शो और अन्य कई तरह की सामग्री प्रसारित की जाती है. अलग-अलग आयु और रुचि के दर्शकों के लिए विभिन्न प्रकार के चैनल उपलब्ध हैं. टेलीविजन उद्योग में काफी वैराइटी है. यह कई भारतीय भाषाओं में हजारों कार्यक्रम तैयार करता है. 2016 तक, देश में 857 चैनल थे जिनमें से 184 पे चैनल थे. हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा के टेलीविजन उद्योग भारत में अब तक के सबसे बड़े टेलीविजन उद्योग हैं.

तकनीकी विकास के साथ टेलीविजन के स्वरूप में भी बदलाव आया है. पुराने भारी टेलीविजन सेट की जगह एलसीडी, एलईडी और स्मार्ट टीवी ने ले ली है. स्मार्ट टीवी के जरिए इंटरनेट आधारित वीडियो और अन्य डिजिटल सेवाएं भी देखी जा सकती हैं.

आज टेलीविजन प्रसारण के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी बढ़ा है. दर्शक कई कार्यक्रमों को पारंपरिक प्रसारण के अलावा इंटरनेट और स्ट्रीमिंग सेवाओं के माध्यम से भी देख सकते हैं. इस तरह टेलीविजन सूचना और दृश्य-श्रव्य सामग्री के प्रसारण का एक प्रमुख माध्यम बना हुआ है.

और पढ़ें

टेलीविजन न्यूज़

Advertisement
Advertisement