फिल्ममेकर इम्तियाज अली के घर में इस समय जश्न का माहौल है. उनकी लाडली बेटी इदा अली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. इदा और कृष की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं.
इम्तियाज अली की बेटी इदा को उनके बॉयफ्रेंड कृष ने नॉर्वे की हसीन वादियों के बीच घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहनाई.
अब इम्तियाज अली ने अपनी बेटी की सगाई पर रिएक्ट किया है. इम्तियाज अपनी बेटी के फैसले से काफी ज्यादा खुश हैं. उन्होंने अपनी बेटी और होने वाले दामाद को अपनी ब्लेसिंग्स दी हैं.
इम्तियाज अली ने ये भी बताया कि उनके होने वाले दामाद कृष ने उनकी बेटी इदा को शादी के लिए प्रपोज करने से पहले उनकी इजाजत ली थी.
HT संग बातचीत में इम्तियाज ने बेटी की सगाई के बारे में बात करते हुए कहा- यह मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है.
इम्तियाज ने यह भी बताया कि इदा को प्रपोज करने की प्लानिंग करने से पहले कृष ने उनसे बात की थी. कृष के इस स्वीट जेस्चर ने इस चीज को उनके परिवार के लिए और भी ज्यादा खास बना दिया.
इम्तियाज से जब बेटी की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- मैं इसमें बीच में नहीं पड़ना चाहता. मैं चाहता हूं कि वो अपने इस वक्त को खुलकर एन्जॉय करें.
इम्तियाज की बात से साफ जाहिर है कि वो बेटी पर शादी का दबाव नहीं बनाना चाहते हैं, बल्कि इदा और कृष को साथ में एक दूसरे संग खुशी के पल बिताने का मौका देना चाहते हैं.
इदा की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के बजाए अपने पिता की तरह फिल्ममेकिंग की फील्ड चुनी. वो 'माया', 'लिफ्ट' और 'थाई मसाज' जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्देशन कर चुकी हैं.
वहीं, इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल लाइमलाइट से दूर रहते हैं. वो शोबिज की चकाचौंध से दूर सिंपल लाइफ जीते हैं.
(All Photo: Instagram @idaali11)