समय रैना (Samay Raina) एक स्टैंड-अप कॉमेडियन, यूट्यूबर हैं. 2019 में, समय ने अमेजन प्राइम वीडियो के स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता 'कॉमिकस्तान' के दूसरे सीजन में भाग लिया और आकाश गुप्ता के साथ संयुक्त विजेता बने.
COVID-19 महामारी के दौरान, समय ने अपने यूट्यूब चैनल पर शतरंज की स्ट्रीमिंग शुरू की, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी. उन्होंने 'कॉमेडियन ऑन बोर्ड (COB)' नाम से ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट की मेजबानी की, जिसमें कई कॉमेडियंस और हस्तियों ने भाग लिया.
हाल ही में, समय ने अपने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के लिए एक ऐप लॉन्च किया है, जो गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता शो के एपिसोड देख सकते हैं और मेंबरशिप ले सकते हैं.
समय रैना की कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपये है, जिसमें उनकी आय का मुख्य स्रोत स्टैंड-अप कॉमेडी, यूट्यूब हैं.
उनका जन्म 26 अक्टूबर 1997 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में हुआ था. जब ये छोटे थे तब उनका परिवार नई दिल्ली आ गए थे और फिर हैदराबाद में बस गए. समय ने पुणे विद्यार्थी गृह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से प्रिंटिंग इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की.
रैपर MC स्टैन का बदला हुआ लुक और लाइफस्टाइल चर्चा में है. समय रैना के शो में उन्होंने बताया कि अब वह वही करते हैं जो ऊपर वाले को पसंद है. बिग बॉस 16 के विजेता स्टैन इन दिनों सोशल मीडिया और शोबिज से भी दूरी बनाए हुए हैं. वीडियो में जानें स्टैन के लाइफस्टाइल से जुड़ी खास बातें.
समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट का ताजा एपिसोड चर्चा में बना हुआ है. इस बार शो में ऐसा कंटेस्टेंट आया, जिसने पीएम की हूबहू नकल उतारी और सभी को एंटरटेन किया.
सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर कॉमेडियन समय रैना, नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत पर रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं.
समय रैना के शो India’s Got Latent 2 में कॉमेडियन कुल्लू ने अदनान सामी पर मजेदार जोक मारा. आयुष्मान खुराना भी हंस पड़े. सिंगर ने जवाब में क्या कहा? जानिए पूरा मामला.
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के हालिया एपिसोड में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज की गई है. एक बार फिर समय का शो विवादों में है.
मुकेश छाबड़ा की गर्लफ्रेंड को लेकर समय रैना ने एक जोक किया था, जिसपर कहा गया कि करीब 15 मिनट तक शो रुका रहा. कास्टिंग डायरेक्टर समय से काफी नाराज हुए थे. अब कॉमेडियन ने खुद इस पूरी लड़ाई का सच बताया है.
समय रैना और मेधा शंकर की शादी की अफवाहें एक रेडिट पोस्ट से शुरू हुईं, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों दिसंबर 2026 में शादी करेंगे. हालांकि, समय रैना ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग न्यूज पर रिएक्ट किया है. जानते हैं कि समय ने क्या कहा.
भुवन बाम ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में रेखा और अमिताभ बच्चन के बारे में एक मजाकिया टिप्पणी की. उनकी इस बात पर मुकेश छाबड़ा के साथ हल्की-फुल्की नोक-झोंक हुई.
समय रैना और मेधा शंकर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं. अब एक वायरल रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों ने सितंबर में बांद्रा में निजी समारोह में शादी कर ली. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और दोनों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया. दोनों की साथ मौजूदगी और कथित नजदीकियों के चलते पहले भी डेटिंग की अफवाहें चलती रही हैं.
समय रैना और मेधा शंकर के बीच अफेयर और शादी की खबरें चर्चा में हैं. सोशल मीडिया और रेडिट पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने सितंबर 2026 में छुपकर शादी की है.
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' की कंटेस्टेंट कार्तिका ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है, जिसके बाद समय रैना ने दीपक कलाल से माइक छीन लिया. समय रैना ने इसके बाद नीट पेपर लीक पर कमेंट किया.
एक इंटरव्यू में अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि उनके पति परमीत सेठी और उनके बेटे बेरोजगार नहीं हैं. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें समय रैना की 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' वाली टिप्पणी से अपमानित महसूस नहीं हुआ.
'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना के साथ नोक-झोंक के बाद सुरभि वंजारा फिर से चर्चा में आ गईं. इस एपिसोड ने उनके टेलीविजन रोल, फिल्मों में काम और ऑनलाइन कॉमेडी में उनकी मौजूदगी की ओर लोगों का ध्यान फिर से खींचा है.
समय के शो पर इस बार राखी सावंत और अशनीर ग्रोवर की एंट्री हुई थी. दोनों के बीच एपिसोड के दौरान कई ऐसे मोमेंट्स हुए, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हैं. राखी ने अशनीर पर लाइन मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जबकि वो इससे थोड़े अनकंफर्टेबल होते नजर आए.
समय रैना ने अपने हालिया इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड में कॉमेडियन शेरोन वर्मा के साथ कश्मीरी पंडितों और बिहारी लोगों पर तंज कसा था. इसपर काफी बड़ा विवाद खड़ा हुआ. उनके बयान पर सिंगर कैलाश खेर ने अपना पक्ष रखा है.
समय रैना ने अपने शो पर वरुण धवन और मेधा शंकर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट किया था. इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में समय को वरुण की जमकर रोस्टिंग करते हुए देखा गया है. वो कभी उन्हें जानवर बुला रहे हैं, तो कभी उनकी एक्टिंग का मजाक उड़ा रहे हैं.
समय रैना और मेधा शंकर की डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज हो गई हैं. दोनों को हाल ही में 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' शो में एक साथ देखा गया, जिससे फैन्स इनके रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं.
अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार ने समय रैना के इंडियाज गॉट टैलेंट में उनके ऊपर बने जोक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अर्चना के बेटे आर्यमन सेठी ने कहा कि जोक फनी था और उन्हें कोई आपत्ति नहीं हुई.
मुकेश खन्ना ने समय रैना के साथ एक मोबाइल फोन के ऐड में काम करने को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये कौलैब समय रैना के शो से संबंधित नहीं था.
एडटेक कंपनी अनएकेडमी को अपग्रेड कंपनी ने 200 मिलियन डॉलर में खरीद लिया है. अनएकेडमी के सह-संस्थापक और सीईओ गौरव मुंजाल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने इस सौदे और टीम के प्रयासों की बात की. समय रैना ने गौरव के साथ एक तस्वीर शेयर कर मजाकिया अंदाज में बधाई दी, जिसका गौरव ने भी हंसी में जवाब दिया.
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के एक फैन ने उनकी फोटो को 10 मिनट तक किस किया, जिसका वीडियो समय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया. यूजर्स ने शख्स के मजे लिए हैं.