scorecardresearch
 

4 साल पहले जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर ने किया था डेब्यू, आज दोनों में कौन कितना हिट?

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' 2018 में रिलीज हुई थी. 4 साल इंडस्ट्री में बिता चुके दोनों एक्टर्स अब जल्द ही अपनी-अपनी नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. लेकिन जहां जाह्नवी की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ रही है, वहीं ईशान लाइमलाइट से गायब होते जा रहे.

Advertisement
X
जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर
जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर

करण जौहर (Karan Johar) ने जब 2018 में अपनी फिल्म 'धड़क' से जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर को लॉन्च किया तो काफी चर्चा हुई. जहां 'धड़क' (Dhadak) की एक्ट्रेस बॉलीवुड लेजेंड श्रीदेवी की बेटी थी, तो वहीं हीरो शाहिद कपूर का छोटा भाई.

फिल्म की रिलीज पर विवाद भी हुआ और करण पर नेपोटिज्म का आरोप भी लगा. लेकिन थिएटर्स में 'धड़क' देखकर लौट रहे दर्शक ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के काम से इम्प्रेस थे. फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले और कमाई भी जोरदार हुई. यानी दोनों को परफेक्ट लॉन्च मिला. लेकिन इस लॉन्च के बाद से दोनों एक्टर्स के करियर की कहानी बहुत अलग-अलग दिशा में जा रही है. आइए बताते हैं कैसे:

ईशान से ज्यादा स्क्रीन पर नजर आईं जाह्नवी 

जहां धड़क के बाद जाह्नवी की 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' और 'रूही' (Roohi) रिलीज हो चुकी है, वहीं नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी 'घोस्ट स्टोरीज' में भी उन्होंने काम किया था. ईशान की 'धड़क' के बाद एक ही फिल्म रिलीज हुई है 'खाली पीली'.

एक फर्क ये भी है कि जहां धड़क के बाद जाह्नवी की दोनों फिल्मों को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला, वहीं ईशान की फिल्म को पूरी तरह नकार दिया गया. हालांकि, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अ सूटेबल बॉय' (A Suitable Boy) में ईशान की तारीफ तो हुई. मगर इस सीरीज को पसंद करने वाले दर्शक एक खास क्लास से ही रहे. 

Advertisement

आने वाली फिल्में

ईशान खट्टर की अगली फिल्म कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ 'फोन भूत' है. इस फिल्म को जुलाई में ही रिलीज होना था लेकिन ये टल गई है और अब नवंबर में रिलीज होगी. तापसी पन्नू और प्रियांशु पैन्युली के साथ उनकी फिल्म 'पिप्पा' इस साल नवंबर में रिलीज होगी. इसके बाद ईशान के खाते में क्या है इसकी कोई जानकारी अवेलेबल नहीं है. 

जाह्नवी की बात करें तो उनके पास 29 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'गुड लक जेरी' (Good Luck Jerry) के अलावा अक्टूबर में राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर आने मिसेज माही' भी है. उनकी फिल्म 'मिली' भी रिलीज के लिए तैयार है और फिलहाल वो वरुण धवन के साथ 'बवाल' शूट कर रही हैं. 

स्टार इमेज 

ईशान खट्टर 'धड़क' की रिलीज से पहले काफी चर्चा में रहते थे और उनकी सोशल मीडिया इमेज भी लोगों की नजर में रहती थी. पिछले एक-डेढ़ साल में ईशान दिखे भी कम हैं और इसी वजह से वो लाइमलाइट से भी दूर होते जा रहे हैं. जबकि जाह्नवी हाल ही में 'कॉफी विद करण 7' पर नजर आई थीं, और अपने सोशल मीडिया फोटोज के अलावा, इस अपीयरेंस के लिए भी खबरों में बनी हुई हैं. 

2022 के अंत तक ईशान और जाह्नवी दोनों की दो-दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इन फिल्मों का चलना जरूरी तो दोनों के ही लिए है, लेकिन ईशान को जल्दी से एक हिट फिल्म की बहुत जरूरत है. 

Advertisement

 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement