scorecardresearch
 

अमरोहा में खौफनाक वारदात: होलिका दहन की रात गश्त कर रहे सिपाही पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में त्योहार की खुशियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. स्थानीय लोगों की मदद से हमलावर को पकड़ लिया गया है, जबकि घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज जारी है.

Advertisement
X
अमरोहा में सिपाही पर हमला करने वाला गिरफ्तार (Photo- Screengrab)
अमरोहा में सिपाही पर हमला करने वाला गिरफ्तार (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: अमरोहा नगर के मोहल्ला छेवड़ा में होलिका दहन की रात गश्त कर रहे सिपाही राहुल कुमार पर एक अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया. पुलिसकर्मी क्षेत्र में त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे, तभी अचानक हुए इस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. 

मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी और स्थानीय युवकों ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया और हथियार बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया. घायल सिपाही को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

हमलावर की मानसिक स्थिति पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है, क्योंकि वह अपना नाम और पता सही तरीके से नहीं बता पा रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.  

सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता

सिपाही राहुल कुमार की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है. हालांकि, इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच करने में जुटा हुआ है ताकि हमले की असली वजह साफ हो सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement