अमरोहा (Amroha) भारत के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है और इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है. यह मुरादाबाद मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,249 वर्ग किलोमीटर है. (Amroha Geographical area)
अमरोहा जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और चार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, धनौरा (सुरक्षित), नौगावां सादत, अमरोहा और हसनपुर शामिल हैं (Assembly constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक अमरोहा की जनसंख्या (Population) 18 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 818 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 910 है. अमरोहा की 63.84 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 74.54 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 52.10 फीसदी है (Amroha literacy).
अमरोहा, जिसे पहले ज्योतिबा फुले नगर कहा जाता था, उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल 1997 को इसका नाम बदलकर अमरोहा रख दिया साथ ही इसे जिला घोषित कर दिया (District formation).
ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में, जिले का वर्तमान क्षेत्र उत्तरी पांचाल देश के राज्य का हिस्सा रहा है, जिसकी राजधानी अहिछत्र था, जो वर्तमान में बरेली जिले में स्थित है. इस क्षेत्र पर कई शताब्दियों तक मौर्य और गुप्त वंश का शासन रहा. बाद में, वीर राजा पृथ्वीराज चौहान ने यहां शासन किया लेकिन गौरी से मिली हार के बाद यहां अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया. भारत पर मुगलों के हमले के बाद इस क्षेत्र को अफगानों ने अपने कब्जे में ले लिया. अकबर के शासनकाल में, यहां मुगल साम्राज्य के तहत संभल सरकार का शासन स्थापित हुआ लेकिन 1801 में, अवध के नवाबों ने इसे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले कर दिया (History).
दिवाली से पहले UP के 38 जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और नमकीन की दुकानों पर जांच की. कहीं मिठाइयों के पास चूहे मिले, तो कहीं पनीर में स्टार्च की मिलावट सामने आई. अभियान में 7,660 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई. वीडियो में जानें क्या है मामला.
अमरोहा के बावनखेड़ी में अपने प्रेम संबंध के चलते शबनम के साथ उसके परिवार के सात लोगों की हत्या के दोषी सलीम को छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की पैरोल मिली है. गांव में सलीम को देखने के लिए भीड़ जुट रही है, जबकि शबनम के चाचा-चाची ने उसकी रिहाई पर सवाल उठाते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई है.
अमरोहा उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला है जहां खेती, गन्ना मिलों, ढोलक उद्योग से जुड़े मुद्दे राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं. जिले की चार विधानसभा सीटों पर 2022 में बीजेपी और समाजवादी पार्टी को दो-दो सीटें मिलीं. महबूब अली, चेतन चौहान, कमाल अख्तर और राजीव तरारा जैसे नेताओं का जिले की राजनीति में प्रभाव रहा है. अमरोहा जनपद में करीब 60 फीसदी हिंदू आबादी है, जबकि 38 फीसदी के आसपास मुस्लिम आबादी है.
अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
अमरोहा के एक फार्म हाउस में 23 साल की युवती से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने CRPF के एक इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के साथ यूपी पुलिस के एक दारोगा और हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती के परिचित थे और 22 सितंबर को उसके साथ हसनपुर इलाके में पहुंचे थे.
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले क्रिकेटर मोहम्मद शमी और जयंत चौधरी की मुलाकात ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि शमी खुद या अपने भाई को अमरोहा सीट से आरएलडी के टिकट पर मैदान में उतार सकते हैं.
अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. आरोप है कि विवाद के चलते चिता से शव और लकड़ियां उठाकर मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां छेड़छाड़ से परेशान होकर हाईस्कूल छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना को लेकर छात्रा के परिजनों ने गांव के एक युवक पर लगातार पीछा करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.
मोहम्मद शमी ने 3 सितंबर को अपना 36वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया. उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए परिवार और दोस्तों के प्यार के लिए शुक्रिया कहा. शमी फिलहाल दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं और सेमीफाइनल में पांच विकेट लेने के बावजूद न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की संभावित पेसर शॉर्टलिस्ट से बाहर हैं.
अमरोहा में 21 मीट की दुकानों को 30 दिनों तक बंद रखने के पुलिस के नोटिस का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है. हाईकोर्ट ने अमरोहा शहर कोतवाल, प्रमुख सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिकाकर्ता अधिवक्ता नासिर फारुख का कहना है कि दुकानों के बंद होने से छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग तक ही कार्रवाई सीमित रखने की मांग की है.
अमरोहा में तीन बहनों की एक ही युवक से शादी के वायरल दावों पर युवतियों ने बड़ा कबूलनामा किया है. बाल कल्याण समिति (CWC) के सख्त रुख और पुलिसिया कार्रवाई के डर के बाद युवतियों ने माना कि उन्होंने सस्ती लोकप्रियता और सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह प्रैंक रचा था.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तीन सगी बहनों द्वारा एक ही युवक से शादी करने के वायरल वीडियो पर नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर रील समझी जा रही इस शादी को तीनों बहनों और उनके पति ने कैमरे पर आकर 'रियल' बताया है और लोगों से ट्रोल न करने की गुहार लगाई है.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस ने ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो बेरोजगार युवाओं को आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बेचने की नौकरी का झांसा दे रहा था. यह गैंग युवाओं से पैसे वसूलता, नेटवर्किंग के नाम पर नए लोगों को जोड़ने का दबाव बनाता और विरोध करने वालों को बंधक बनाकर मारपीट तक करता था.
UP News: अमरोहा में 3 सगी बहनों की 1 युवक से शादी का वीडियो वायरल. ट्रोलिंग पर बहनों ने कहा- अलग होने से अच्छा साथ जीना चुना. विवाद बढ़ा, पढ़ें पूरी अनोखी कहानी...
यूपी के अमरोहा जिले में तीन रीलबाज बहनों द्वारा एक ही युवक के साथ शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चामुंडा मंदिर में हवन वेदी के सामने हुए इस कृत्य को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है, जबकि चारों ने रील बनाकर शादी के असली होने का दावा किया है.
अमरोहा के हसनपुर में निजी अस्पताल के संचालक पर दलित नर्स का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है. परिजनों द्वारा अस्पताल के बाहर धरना देने के बाद पुलिस हरकत में आई और एफआईआर दर्ज कर गायब युवती व आरोपी की तलाश शुरू की.
अमरोहा में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पर नशे में कार चलाकर दो लोगों को टक्कर मार दिया. हादसे के बाद वह बिना टायर के रिम पर कार दौड़ाते हुए NH-9 से भागने लगा. पीछा कर रहे लोगों ने वीडियो बना लिया और जोया टोल प्लाजा पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई.
अमरोहा के जोया ब्लॉक के ढकिया चमन गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर एक्सपायरी नमकीन, चिप्स, कुरकुरे और नूडल्स का बड़ा जखीरा बरामद किया. जांच में खुलासा हुआ कि एक्सपायरी सामान को नए पैकेट में भरकर बाजार में बेचा जा रहा था. करीब 2.5–3 क्विंटल माल सील किया गया. आरोपी कलीम को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा और उन्हें पेड़ पर लटका दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.
आरोपी फरमान पर पॉक्सो (POCSO) और एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर यानी फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर जल्द पकड़ने का दावा किया है, वहीं पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
यूपी के अमरोहा में नाबालिग से कथित दुष्कर्म मामले के आरोपी फरमान के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की. आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं. प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे.