उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police), पुलिस अधिनियम, 1861 के तहत संयुक्त प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय के रूप में 1863 में स्थापित किया गया. इसका नेतृत्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) करते हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भारत गणराज्य के सबसे पुराने पुलिस विभागों में से एक है, और यह दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस बल है, जिसमें लगभग 68 जिला पुलिस विभाग (7 आयुक्तालयों को छोड़कर) हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस का मुख्यालय लखनऊ में सिग्नेचर बिल्डिंग, गोमती नगर एक्सटेंशन में है जो पहले प्रयागराज शहर में स्थित था.
उत्तर प्रदेश पुलिस का नेतृत्व उत्तर प्रदेश राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) करते हैं, जो राज्य कैडर का सर्वोच्च रैंकिंग (डीजी) आईपीएस अधिकारी होता है. यूपी पुलिस पहली भारतीय राज्य पुलिस एजेंसी है जिसके पास हाईवे गश्ती इकाई, यूपी-हाईवे पुलिस (यूपीएचपी) है.
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अचानक जोरदार धमाका हो गया. रात करीब 9 बजे हुए विस्फोट से चौकी के दो शीशे टूट गए और दीवार में दरार आ गई. घटना के वक्त वहां मौजूद एक डिलीवरी बॉय कांच लगने से घायल हो गया. धमाके की वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है.
कानपुर में दो साल से तैयार 100 बेड का सरकारी अस्पताल अब तक शुरू नहीं हुआ है. इसके विरोध में डॉक्टर शशिकांत मिश्रा अस्पताल के गेट पर मुफ्त OPD चला रहे हैं. पुलिस उन्हें हटाने पहुंची तो कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई का विरोध किया. वीडियो में जानें क्या है मामला.
मथुरा के जमुनापार इलाके के पानीगांव में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी विवाद हो गया. कार सवार दबंगों ने कार के सामने खड़ी मां-बेटी को बोनट पर बैठाकर गाड़ी दौड़ा दी. इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दिवाली की बख्शीश और इलाके में वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया. चौराहे पर हंगामे के बाद थाने में भी थाना प्रभारी और किन्नरों के बीच धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है. वीडियो में जानें डिटेल्स.
दीपावली का त्योहार मनाने गुड़गांव से हरदोई लौट रहा एक परिवार कन्नौज सीमा के पास बड़े हादसे का शिकार हो गया. अनियंत्रित होकर कार के नहर में गिरने से पति, पत्नी और तीन माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है.
बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नमक की आड़ में शराब तस्करी के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है. फिल्मी स्टाइल में बने गुप्त तहखाने से 30 लाख रुपये की 350 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है. चंडीगढ़ से बिहार जा रहे ट्रक से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के 4,543 नवनियुक्त सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का दावा करते हुए अभ्यर्थियों से सिफारिश या दबाव को लेकर सवाल किया.
महोबा जिले में लगातार पांच बेटियों के जन्म के बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना और डिप्रेशन से तंग आकर एक मां ने अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी आराध्या की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मां शव के पास ही लेटी रही, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
दीपावली और धनतेरस से पहले संभल में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. SP और ASP के नेतृत्व में पुलिस और PAC ने बाजारों व संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. पुलिस सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की निगरानी भी कर रही है. वीडियो में जानें सभी डिटेल्स.
संभल में सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल के 10 वर्षीय बेटे अधिराज कुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई. किराना दुकान से लौटते समय अचानक साइकिल मोड़ने पर यह खौफनाक हादसा हुआ. इस दिल दहला देने वाली घटना की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं.
यूपी के अलीगढ़ में 27 साल के सब इंस्पेक्टर सुंदरम तिवारी की मौत हो गई. पांच दिन पहले कचहरी परिसर का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. पिता का दावा है कि इसके बाद से बेटा तनाव में था. पुलिस फिलहाल मौत की वजह की जांच कर रही है.
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और 1 लाख रुपये के इनामी पवन यादव उर्फ मोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है. मदारीपुर रोड पर हुई मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया.
बिजनौर के नगीना बाजार में अकाल मृत्यु और ग्रह-दोष का खौफ दिखाकर दुकानदार से हजारों रुपये ऐंठने वाले दो कथित साधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए पंजाब निवासी आरोपियों के पास से ठगी के रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं.
Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से गहरे संबंध सामने आए हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वह गैंगस्टर्स के रसूख का इस्तेमाल कर वसूली और ब्लैकमेलिंग का रैकेट चलाती थी. फरार चल रही श्रद्धा और उसके दो अन्य साथियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
लखनऊ के KGMU के पूर्व छात्र डॉ. रमीजुद्दीन पर एक युवती ने यौन शोषण, निजी वीडियो से ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. दावा है कि वह युवतियों को प्रभावित करने के लिए मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखता था. वीडियो में जानें मामला.
मेरठ के कंकरखेड़ा में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के इकलौते बेटे प्रवल ने शादी की पहली वर्षगांठ से ठीक पहले पत्नी और ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले प्रवल ने एक वीडियो बनाकर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
मेरठ के नौचंदी थाने की कस्टडी से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ वारंटी अभियुक्त अरशद उर्फ जोजो पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. नौचंदी ग्राउंड के पास हुई घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई और भागने में गिरने से वह घायल हो गया.
प्रयागराज के झूसी इलाके में सोमवार को NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 18 साल की एक छात्रा ने पिता की लाइसेंस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली. मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने परीक्षा पास न कर पाने की बात लिखकर परिजनों से माफी मांगी है. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.
यूपी के बांदा स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से एक दिल नहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में वार्ड के बाहर सो रहे परिजनों के पास से आवारा कुत्ते एक मृत नवजात शिशु का शव उठाकर ले गए. इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
यूपी के हमीरपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी हीरालाल से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है.
आगरा रेल मंडल में असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर (AOM) अभिषेक सिंह का शव उनके डीआरएम कार्यालय की कुर्सी पर संदिग्ध हालत में मिला. मुंह से झाग और गोलियां बरामद होने से मामला आत्महत्या का लग रहा है. पत्नी आस्था और मां सुशीला देवी ने सीनियर अधिकारी पर छुट्टी न देने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतक ने याददाश्त कमजोर होने का जिक्र करते हुए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.