रेनॉ ग्रुप (Renault Group), एक फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल निर्माता है. कंपनी कारों और वैन की एक सीरीज का उत्पादन करती है. इस कंपनी की स्थापना 1899 में हुई थी. शुरुआत में यह ट्रक, ट्रैक्टर, टैंक, बस/कोच, विमान, विमान इंजन और ऑटोरेल वाहनों का निर्माण किया करता था. इसके चेयरमेन जीन-डोमिनिक सेनार्ड और सीईओ लुका डी मेओ हैं (Renault Group Chairman and CEO).
ऑर्गनाइजेशन इंटरनेशनेल डेस कंस्ट्रक्टर्स डी ऑटोमोबाइल्स के अनुसार, 2016 में रेनॉ का उत्पादन मात्रा के हिसाब से दुनिया का 9वां सबसे बड़ा वाहन निर्माता था. 2017 तक, रेनॉ-निसान-मित्सुबिशी एलायंस हल्के वाहनों का दुनिया का सबसे बड़ा विक्रेता बन गया था (Renault Group History).
रेनॉल्ट समूह का मुख्यालय पेरिस (Peris) के पास बोलोग्ने-बिलनकोर्ट में है (Renault Group Headquarter). यह समूह, रेनॉल्ट मार्के और सहायक कंपनियों, अल्पाइन, रेनॉ स्पोर्ट (गोर्डिनी), रोमानिया से ऑटोमोबाइल डेसिया, दक्षिण कोरिया से रेनॉ सैमसंग मोटर्स और रूस से एव्टोवाज से बना है.
रेनॉ मोटर स्पोर्ट में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है, विशेष रूप से रैलींग, फॉर्मूला 1 और फॉर्मूला ई (Renault Group in Sports).
15 फरवरी 2021 को, Renault ने भारत में SUV Kiger को लॉन्च किया था (Renault Group in India).
24 फरवरी को शुरू हुए यूक्रेन पर 2022 के रूसी आक्रमण के रेनॉ अपना उत्पादन बंद कर दिया था लेकिन 21 मार्च को रेनॉल्ट ने मास्को के पास रेनॉल्ट रूस कार संयंत्र में दोबरा उत्पादन शुरू कर दिया है. 23 मार्च को, फ्रेंच नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रेनॉल्ट सहित फ्रांसीसी कंपनियों को रूस छोड़ने का आह्वान किया. बाद में, रेनॉ ने कहा कि उसने रेनॉ रूस के संचालन को "निलंबित" कर दिया था और AvtoVAZ के संबंध में विकल्पों पर आकलन कर रहा था (Renault Group on Ukraine Russia War).
रेनो डस्टर हाइब्रिड भारत में लॉन्च हो गई है. ये कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार है, जो भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है. इस कार में 29 किलोमीटर प्रति लीटर का क्लेम्ड माइलेज मिलेगा. कंपनी का दावा है कि ये कार शहरों में 80 परसेंट ईवी मोड में चलेगी. इसमें 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
रेनो भारतीय बाजार में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है. भारतीय बाजार में कंपनी अपनी अब तक की सबसे ज्यादा माइलेज वाली एसयूवी लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं रेनो डस्टर हाइब्रिड की, जो 17 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. इस एसयूवी को कंपनी ने मार्च में ही रिवील कर दिया था. अब इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग है.
लगातार बढ़ती कारों की कीमतों ने बड़ी संख्या में लोगों को सेकंड हैंड कारों की ओर मोड़ दिया है. नवरात्रि के पहले दिन सेकंड हैंड कारों की सेल्स में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ है. स्पिनी की मानें, तो पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्रि के पहले दिन कंपनी ने 96 परसेंट ज्यादा कारों की डिलीवरी की है. आइए जानते हैं सेकंड हैंड मार्केट में क्या चल रहा है.
रेनो डस्टर का नया अवतार आने वाला है. कंपनी इस कार के हाइब्रिड वर्जन को लॉन्च करने वाली है. अपकमिंग डस्टर हाइब्रिड को कंपनी 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी. ये कार माइलेज के मामले में अपने सेगमेंट में बेस्ट होने वाली है. कम से कम ऑन पेपर तो यही दिख रहा है.
रेनो भारतीय बाजार में अपनी पहली हाइब्रिड कार लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं रेनो डस्टर हाइब्रिड की, जो 17 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. डस्टर हाइब्रिड के माइलेज का खुलासा कंपनी ने कर दिया है. ये कार 29 किलोमीटर प्रति लीटर के क्लेम्ड माइलेज के साथ आएगी. आइए जानते हैं रेनो डस्टर हाइब्रिड में क्या कुछ खास होगा.
Renault Triber Turbo में पहली बार कंपनी ने टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है. जो इसे रेगुलर पेट्रोल मॉडल के मुकाबले ज्यादा पावरफुल बनाता है. ये कार उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो कम कीमत में ज्यादा परफॉर्मेंस वाली 7-सीटर कार का इंतजार कर रहे थे.
Renault Duster Hybrid Launch: रेनो ने त्योहारी मौसम के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है. अगले महीने कंपनी अपनी पहली हाइब्रिड कार को भारत में लॉन्च करेगी. हम बात कर रहे हैं रेनो डस्टर हाइब्रिड की, जो 17 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. इस कार को कंपनी डीजल के कंपटीशन में उतारना चाहती है. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होगा.
रेनो ने अपने लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक नियगारा (Renault Niagara) को पेश किया है. ये रेनो डस्टर (Duster) पर बेस्ड पिकअप ट्रक है, जिसमें कई लाइफस्टाइल फीचर्स दिए गए हैं. ये पिकअप ट्रक 4x2 और 4x4 में आया है. कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन अगले साल लॉन्च कर सकता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
सितंबर का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए खास है. इस महीने हमें कई बाइक और कार लॉन्च होते हुए नजर आएंगी. अगर आपका बजट 10 लाख रुपये का है और एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ खास आपको इस महीने देखने को मिल सकता है. ऐसी ही दो कारें- मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट और रेनो ट्राइबर टर्बो लॉन्च होने वाली हैं.
रेनो क्विड का नया वर्जन लॉन्च हो गया है. हालांकि, ये कार भारत में नहीं बल्कि ब्राजील में लॉन्च हुई है. पिछले दिनों इस कार के फेसलिफ्ट को स्पॉट किया गया था. अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से इससे पर्दा उठा दिया है. ये कार फ्लेक्स फ्यूल इंजन के साथ आती है. कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं.
रेनो अपनी सबसे सस्ती कार का नया वर्जन ला रही है. हम बात कर रहे हैं रेनो क्विड की. वैसे तो कंपनी ने इस साल भारत में कार का अपडेट पेश किया है, लेकिन यहां बदलाव मामूली है. ब्राजील में कंपनी में इस कार का नया अवतार लेकर आ रही है, जो पुरानी क्विड से काफी अलग होने वाला है. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होगा.
रेनो डस्टर उन चुनिंदा कारों में से एक है, जिन्होंने भारतीय बाजार में मिडसाइज एसयूवी का सेगमेंट शुरू किया है. हालांकि, 2026 में जब रेनो डस्टर की वापसी हुई, तो कार पहले जैसा कोई कमाल नहीं कर पाई है. अब तक के आंकड़े तो यही दिखा रहे हैं. जून के मुकाबले जुलाई में डस्टर की सेल आधी हो गई है. आइए जानते हैं रेनो के लिए जुलाई कैसी रही.
रेनो भारतीय बाजार में कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी अगले 18 महीनों में 12 प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाली है. हाल में ही कंपनी ने रेनो क्विड का अपडेट जारी किया है. हालांकि, इस अपडेट में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन कुछ चीजें नई जरूर हैं.
रेनो ने अपनी सबसे सस्ती कार क्विड (Renault Kwid) को अपडेट कर दिया है. अब ये कार सिर्फ दो वेरिएंट्स- इवोल्यूशन (बेस) और क्लाइंबर (टॉप) में आती है.
Renault Kwid 2026 launch: रेनो क्विड का अपडेट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस कार को इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया है. अब ये कार सिर्फ दो ट्रिम में आती है और दोनों ही ट्रिम में मैन्युअल और AMT का विकल्प मिलता है. पिछली क्विड के मुकाबले ये कार अब कम कीमत पर मिलेगी.
जानकारी के अनुसार कंपनी नई Renault Kwid को बिल्कुल नए अंदाज में आगामी 3 जुलाई को बिक्री के लिए लॉन्च करेगी.
रेनो ने अपनी सस्ती एसयूवी Renault Kiger के नए वेरिएंट्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने मिड स्पेक्स वाले वेरिएंट्स को जोड़ा है, जिससे कंज्यूमर्स को सबसे सस्ती टर्बो चार्ज्ड इंजन वाली एसूयवी मिलेगी. कार का नया वेरिएंट नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो चार्ज्ड दोनों ही इंजन ऑप्शन के साथ आता है. आइए जानते हैं रेनो काइगर के लेटेस्ट वेरिएंट्स की खास बातें.
रेनो ने मार्च महीने में डस्टर (Renault Duster) को लॉन्च किया था. इस कार की अब तक 5 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक गई है. हालांकि, अब कंपनी इस कार में कुछ नया लाने की तैयारी कर रही है. ब्रांड इस कार के लिए एक सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट को प्लान कर रहा है, जो ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभा सकती है.
फ्रेंच कार मेकर रेनो के लिए भारतीय बाजार में वित्तवर्ष 2026 की शुरुआत जबरदस्त रही है. कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 108 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी की ग्रोथ में ये इजाफा एक कार की लॉन्चिंग के बाद देखने को मिल रहा है. यहां तक मंथ ऑन मंथ भी कंपनी ने बेहतरीन ग्रोथ हासिल की है. आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी.
रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी बजट 7 सीटर कार का अपडेट लॉन्च कर दिया है. अगर आप 6 लाख रुपये से कम में एक 7 सीटर कार तलाश रहे हैं, तो ये एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसके अलावा दूसरा ऑप्शन जो है, वो भी इसी कार का रिबैज्ड वर्जन है. रेनो ने ट्राइबर में कई फीचर्स जोड़े हैं, जो इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं.
रेनो भारतीय बाजार को लेकर बड़ी तैयारी में है. कंपनी एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन नई एसयूवी को लेकर आ रही है. कंपनी पिछले साल के अंत तक इन सभी मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है, जो अलग-अलग कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. इसमें छोटी एसयूवी से लेकर 7 सीटर एसयूवी तक शामिल हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.