भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में इस वक्त सबसे ज्यादा कंपटीशन है. क्रेटा, सेल्टॉस, सिएरा, ग्रैंड विटारा, हायराइडर, होंडा एलिवेट, टेकटॉन और डस्टर ये तमाम गाड़ियां इस सेगमेंट में एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं. इस साल लॉन्च हुई रेनो डस्टर के लिए शुरुआती दो महीने तो शानदार रहे, लेकिन उसके बाद इसकी सेल्स लगातार घट रही है.
अब कंपनी इस मिडसाइज एसयूवी का हाइब्रिड अवतार लेकर आ रही है. कंपनी ने रेनो डस्टर हाइब्रिड (Renault Duster Hybrid) का ऐलान मार्च में ही किया था. हालांकि, उस वक्त कंपनी ने इसे लॉन्च नहीं किया था. 17 अक्टूबर को ये एसयूवी लॉन्च होने वाली है.
इस कार की बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है. आप 21 हजार रुपये में 9 अक्टूबर से रेनो डस्टर हाइब्रिड को बुक कर सकते हैं. एसयूवी को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर ऑथराइज्ड डीलरशिप से बुक किया जा सकता है. अगर आप सोच रहे हैं कि इसका माइलेज कितना होगा, तो कंपनी ने उसे भी रिवील कर दिया है.
यह भी पढ़ें: ऑफ-रोडिंग के लिए बेस्ट! एडवेंचर अवतार में नई DUSTER लॉन्च, कीमत है इतनी
रेनो डस्टर हाइब्रिड की एआरएआई सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी 29 किलोमीटर प्रति लीटर की है. हाइब्रिड पावरट्रेन से जुड़ने के बाद कंज्यूमर्स को डस्टर लाइन-अप में तीन इंजन का ऑप्शन मिलेगा. ये कार 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ अभी तक आती है.
जहां हाइब्रिड वर्जन का क्लेम्ड माइलेज 29 किलोमीटर प्रति लीटर है. वहीं डस्टर के 1.0 लीटर वाले वर्जन का क्लेम्ड माइलेज 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर का है. यानी हाइब्रिड वर्जन में आपको सबसे ज्यादा माइलेज मिलेगा. हालांकि, रियल लाइफ में ये कार कितना माइलेज देती है, ये तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा.
यह भी पढ़ें: 19KM का माइलेज, CREAT से टक्कर, आ रहा DUSTER का सस्ता ऑटोमेटिक वेरिएंट
कंपटीशन की बात करें, तो टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर हाइब्रिड और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का क्लेम्ड माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर का है. डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलेगी. ये सेटअप 160 पीएस की पावर आउटपुट ऑफर करेगा.
कंपनी हाइब्रिड को डस्टर डीजल के विकल्प के तौर पर ला रही है. ओरिजनल डस्टर की सेल्स में डीजल का बड़ा हाथ था. चूंकि नई डस्टर हाइब्रिड में नहीं आती है, तो कंज्यूमर्स के पास हाइब्रिड का विकल्प होगा. मौजूदा डस्टर 10.49 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. हाइब्रिड वर्जन की कीमतों का ऐलान अभी नहीं हुआ है.