scorecardresearch
 

19KM का माइलेज, CREAT से टक्कर, आ रहा DUSTER का सस्ता ऑटोमेटिक वेरिएंट

रेनो ने मार्च महीने में डस्टर (Renault Duster) को लॉन्च किया था. इस कार की अब तक 5 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक गई है. हालांकि, अब कंपनी इस कार में कुछ नया लाने की तैयारी कर रही है. ब्रांड इस कार के लिए एक सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट को प्लान कर रहा है, जो ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभा सकती है.

Advertisement
X
Renault Duster का हाइब्रिड इंजन फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकता है. (Photo: renault.co.in)
Renault Duster का हाइब्रिड इंजन फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकता है. (Photo: renault.co.in)

रेनो भारतीय बाजार में अपने डस्टर (Renault Duster) लाइनअप को एक्सपैंड करने वाली है. ब्रांड की तैयारी एक सस्ता ऑटोमेटिक वेरिएंट जोड़ने की है. रेनो डस्टर में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी मॉडल के नीचे एक ऑटोमेटिक वेरिएंट आ सकता है. इससे कंपनी को डस्टर की सेल्स बढ़ने की उम्मीद है.

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रेनो ग्रुप इंडिया के सीईओ स्टीफन डेब्लेस (Stephane Deblaise) ने कन्फर्म किया है कि कंपनी सस्ते ऑटोमेटिक वेरिएंट्स को लाएगी. उन्होंने ये जवाब 1.0 लीटर इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की कमी के सवाल पर दिया था. 

क्या है कंपनी का प्लान?

उन्होंने बताया, 'हम डस्टर का कम महंगा ऑटोमेटिक वेरिएंट लाएंगे. हमने जब से कार लॉन्च की है, तब से 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमेटिक के बारे में सवाल हो रहे हैं. हमें लगता है कि 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मैन्युअल और पहले ऑटोमेटिक वेरिएंट बीच एक बड़ा गैप है. हम यहां एक ऑटोमेटिक वेरिएंट ला सकते हैं.'

हालांकि, डेब्लेस ने ये नहीं बताया कि सस्ता वेरिएंट किस इंजन के साथ आएगा. उन्होंने बताया कि मैं किसी गियरबॉक्स या इंजन के बारे में नहीं बता रहा, लेकिन एक सस्ता ऑटोमेटिक वेरिएंट आएगा. अभी डस्टर का सबसे सस्ता ऑटोमेटिक वेरिएंट 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जिसकी कीमत 14.49 लाख रुपये है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 5.8 लाख में 7 सीटर कार, नई Renault Triber लॉन्च, बटन दबाते ही फोल्ड होगी सीट

ये 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले टॉप वेरिएंट के मुकाबले 1 लाख रुपये महंगा है. इसकी वजह से कंपनी ने एक बड़ा गैप क्रिएट कर दिया है. 1.0 लीटर का डस्टर वाला इंजन काइगर में भी आता है. इसके साथ कंपनी सीवीटी गियरबॉक्स देती है. संभव है कि कंपनी 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ सीवीटी दे सकती है. 

इंजन और माइलेज

वैसे तो रेनो डस्टर भारतीय बाजार में तीन इंजन ऑप्शन के साथ आएगी. फिलहाल इसके दो इंजन ऑप्शन- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल मिल रहे हैं. तीसरा इंजन 1.8 लीटर पेट्रोल + हाइब्रिड के साथ आएगा. इस इंजन को कंपनी दिवाली के आसपास लॉन्च कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: Renault Duster का माइलेज आया सामने, एक लीटर में चलेगी इतने KM

हाल में ही डस्टर के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का माइलेज सामने आया है. इस वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 19.41 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट का माइलेज 17.75 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि डीसीटी ऑटोमेटिक का 18.45 किलोमीटर प्रति लीटर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement