अभिषेक मिश्रा आजतक डॉट इन में चीफ सब एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. जनवरी 2022 से ही वह इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का हिस्सा हैं. डिजिटल वर्ल्ड में अभिषेक ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं. सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को सही फैसाल लेने में मदद करना भी उनके काम का हिस्सा है.
ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ ही टेलीकॉम और गैजेट्स की दुनिया में भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया है. इससे टेक्नोलॉजी जर्नलिज्म में उनकी पकड़ मजबूत है.
आजतक डिजिटल से पहले अभिषेक जी (Zee) मीडिया ग्रुप की टेक्नोलॉजी वेबसाइट बीजीआर इंडिया का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत में उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेक्टर की खबरों पर काम किया है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2017 में अमर उजाला डिजिटल के साथ की थी.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आने वाले अभिषेक को बचपन से ही गाड़ियों और गैजेट्स में दिलचस्पी थी. ये दिलचस्पी ही उन्हें देश की राजधानी दिल्ली तक लेकर आई. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स किया है.
8 सालों से ज्यादा के अनुभव के साथ, अभिषेक मिश्रा का टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिज्म में सफर बरकरार है. चाहे नई कार खरीदनी हो, बाइक चुननी हो या स्मार्टफोन, ऑफिस से लेकर परिवार तक, लोग उनसे बात जरूर करते हैं.