रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने रेनो डस्टर हाइब्रिड (Renault Duster Hybrid) को लॉन्च किया है. वैसे तो कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ही डस्टर हाइब्रिड को रिवील कर दिया था. लेकिन इसकी कीमतों का ऐलान कंपनी ने नहीं किया था.
ये कार 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी का सेटअप दिया गया है. रेनो इस सेटअप को डीजल का रिप्लेसमेंट बता रही है. पहली बार डस्टर जब भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी, तो ये कार डीजल इंजन के साथ आती थी. अब कंपनी ने भारत में डीजल कार बेचनी बंद कर दी है.
ऐसे में ब्रांड ने स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड को पेश किया है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने रेनो डस्टर हाइब्रिड के माइलेज को रिवील कर दिया था. ये कार 29 किलोमीटर प्रति लीटर के क्लेम्ड माइलेज के साथ आती है. ये सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. यानी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में इससे ज्यादा क्लेम्ड माइलेज किसी दूसरी कार का नहीं है.
यह भी पढ़ें: लोगों को पसंद आई देसी SUV... THAR को दी पटखनी, 253% बढ़ी सेल्स
इसके नजदीकी कंपटीशन टोयोटा हायराइड और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का क्लेम्ड माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर का है. ये कार 29 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. कंपनी का दावा है कि ये भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली हाइब्रिड कार है. फुल टैंक में ये कार 1400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करती है. कार में 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.
रेनो ने डस्टर हाइब्रिड में ईटेक 160 टेक्नोलॉजी दी है. रेनो डस्टर हाइब्रिड कंपनी के आरजीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. ये कंपनी का फ्यूचर रेडी प्लेटफॉर्म है, जिस पर मल्टीपल पावरट्रेन वाली कार को तैयार किया जा सकता है. इसमें प्लेटफॉर्म पर इंटरनल कंबशन इंजन, हाइब्रिड, सीएनजी और इलेक्ट्रिक सभी पावरट्रेन को यूज किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 26KM माइलेज वाली Maruti SUV के दीवाने हुए लोग... 15 लाख से ज्यादा हुई बिक्री
डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये इंजन 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. इसमें 1.4kW की बैटरी मिलती है. कार में 6 ऑपरेटिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें बैटरी, मोटर और इंजन का सेटअप अलग-अलग तरीकों से काम करता है. कार की बात करें, तो ये कार 160 पीएस की पावर और 208 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है. कंपनी का दावा है कि एसयूवी 0 से 100 किलोमीटर प्रति लीटर की स्पीड सिर्फ 9.6 सेकंड में पकड़ लेती है.
ये कार तीन वेरिएंट्स में मिलेगा. इस कार के साथ 7 साल की वारंटी मिलेगी. वहीं बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी. इस कार की कीमत 16.99 लाख रुपये एक्स शोरूम (इवोल्यूशन वेरिएंट) है. ये कीमत इंट्रोडक्टरी है. वहीं टेक्नो वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये और इमोशन वेरिएंट 19.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आएगा. बता दें कि डस्टर स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.