दिवाली के मौके पर कई कंपनियां तमाम ऑफर दे रही हैं. ऐसा ही एक ऑफर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कारों में शामिल रेनो ट्राइबर पर भी मिल रहा है. इस कार पर आप 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं. इसमें 25 हजार रुपये कैश और 25 हजार रुपये एक्सचेंज बेनिफिट्स हैं. (Photo: renault.co.in)
ध्यान रखें कि ये डिस्काउंट ऑफर कार के चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिल रहा है. कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर वेरिएंट्स की जानकारी नहीं दी है. कंपनी ने इस कार के अतिरिक्त लॉयल्टी बेनिफिट्स भी देगी. हालांकि, ये कितना होगा इसकी डिटेल्स ब्रांड ने शेयर नहीं की है. (Photo: renault.co.in)
कार के साथ 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके साथ कंपनी 4000 रुपये का डिस्काउंट ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों को देगी. ये ऑफर्स रेनो के अप्रूव्ड डॉक्यूमेंट्स की उपलब्धता पर निर्भर करता है. (Photo: renault.co.in)
ये सभी ऑफर्स कंपनी 1 नवंबर से 8 नवंबर के बीच कार बुक करने पर देगी. इसके बाद के ऑफर्स को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. बात करें रेनो ट्राइबर की तो कंपनी ने हाल में ही इसे टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है, जिसकी लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे. (Photo: renault.co.in)
रेनो भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती 7-सीटर कारों में से एक है. इससे कम कीमत पर निसान ग्रेवाइट आती है, जो असल में ट्राइबर ही है. दोनों कारों में सिर्फ कुछ हजार रुपये का अंतर है. रेनो ट्राइबर की कीमत 5.81 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 10.20 लाख रुपये तक जाती है. (Photo: renault.co.in)
कार में 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके अलावा दूसरा इंजन 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल है, जो 100 पीएस की पावर और 180 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. (Photo: renault.co.in)
आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक रेनो ट्राइबर टर्बो पेट्रोल इंजन का क्लेम्ड माइलेज 21 किलोमीटर प्रति लीटर का है. ये कार 5 स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आती है. ये एक थ्री रो वाली 7-सीटर कार है जिसमें तीसरे रो के बाद भी 84 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है. (Photo: renault.co.in)