07 July 2026
By: Aajtak Auto
रेनो ने अपनी सबसे सस्ती कार क्विड (Renault Kwid) को अपडेट कर दिया है. अब ये कार सिर्फ दो वेरिएंट्स- इवोल्यूशन (बेस) और क्लाइंबर (टॉप) में आती है.
Photo: renault.co.in
अच्छी बात ये है कि कार के बेस वेरिएंट में ही आपको मैन्युअल और ऑटोमेटिक का विकल्प मिलता है. यहां तक की आपको सीएनजी का भी विकल्प मिलेगा.
Photo: renault.co.in
सीएनजी के लिए कंज्यूमर्स को 70,450 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. इसके बाद आपको कार में रेट्रोफिटेड सीएनजी किट मिलेगी.
Photo: renault.co.in
बात करें कार के बेस वेरिएंट की, तो इसका मैन्युवर्जन 4.52 लाख रुपये और एएमटी वर्जन 4.89 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर आता है.
Photo: renault.co.in
रेनो क्विड के बेस वेरिएंट यानी इवोल्यूशन में एलईडी डीआरएल्स, 14 इंच के वील्स कवर के साथ, ग्रे इंटीरियर, फ्रंट पावर विंडो और सेंटर लॉकिंग फीचर मिलता है.
Photo: renault.co.in
इसके अलावा 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, दो एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और हिल स्टार्ट असिस्ट मिलेगा.
Photo: renault.co.in
बेस वेरिएंट में कंपनी सिर्फ दो ही एयरबैग दे रही है, जबकि मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 के बेस वेरिएंट में भी 6 एयरबैग मिलते हैं.
Photo: renault.co.in
रेनो क्विड 2026 के इंजन में कोई बदलाव नहीं है. कार 1.0 लीटर के थ्री सिलेंडर NA इंजन के साथ आती है, जो 69 एचपी की पावर और 92.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Photo: renault.co.in
इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स या 5 स्पीड का एएमटी गियरबॉक्स मिलता है. सीएनजी किट के अलग से पैसे देने होंगे.
Photo: renault.co.in