28 June 2026
By: Aaj Tak Auto
देश में एंट्री-लेवल हैचबैक कारों की रेस एक बार फिर तेज होने वाली है. Renault अपनी सबसे लोकप्रिय कार Kwid के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है.
Photo: Renault.co.in
जानकारी के अनुसार कंपनी नई Renault Kwid को बिल्कुल नए अंदाज में आगामी 3 जुलाई को बिक्री के लिए लॉन्च करेगी.
Photo: Renault.co.in
बाजार में आने के बाद ये छोटी फैमिली कार मूल रूप से मारुति ऑल्टो और सेलेरियो जैसी एंट्री लेवल कारों को टक्कर देगी.
Photo: Renault.co.in
हाल ही में इस कार के नए फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था. जिससे इस कार में हुए बदलाव के बारे में जानकारियां सामने आई हैं.
Photo: Renault.co.in
स्पाई तस्वीरों के मुताबिक नई Kwid का लुक पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक होगा. इसका डिजाइन Dacia Spring EV से इंस्पायर्ड हो सकता है.
Photo: Renault.co.in
कार में नए Y-शेप LED डे-टाइम रनिंग लैंप और उसी डिजाइन के Y-शेप टेललैंप दिए जा सकते हैं. हालांकि, हेडलाइट्स में पहले की तरह हैलोजन यूनिट मिलने की उम्मीद है.
Photo: Renault.co.in
इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर को नए अंदाज में डिजाइन किया जाएगा और कार में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं.
Photo: Renault.co.in
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नया डैशबोर्ड मिलेगा, जिसमें करीब 10 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है.
Photo: Renault.co.in
इसके साथ नया स्टीयरिंग व्हील और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिल सकता है. केबिन का डिजाइन भी Dacia Spring EV से ही इंस्पायर्ड होगा.
Photo: Renault.co.in
उम्मीद है कि इस बार कंपनी इसमें बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग का विकल्प दे सकती है. इससे यह कार पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित बन सकती है.
Photo: Renault.co.in
नई Kwid में मैकेनिकल बदलाव होने की संभावना काफी कम है. इसमें मौजूदा 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा.
Photo: Renault.co.in
ये इंजन 68hp की पावर जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प पहले की तरह मिलेंगे.
Photo: Renault.co.in
लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. लेकिन उम्मीद है कि नए अपडेट के बाद मौजूदा कीमत (4.30 लाख रुपये) थोड़ा बढ़ जाए.
Photo: Renault.co.in