भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 7 अगस्त से शुरू होने जा रहा है (IND vs SL). टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि खिलाड़ी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें. यह अभ्यास मुकाबला 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच में भारत का सामना श्रीलंका इलेवन (Sri Lanka XI) से होगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा.
अभ्यास मैच के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टेस्ट मुकाबले भी भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे।
भारत के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों पर टीम की परीक्षा होगी. अभ्यास मैच के जरिए भारतीय खिलाड़ी मैच से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे.
श्रीलंका दौरे का पूरा कार्यक्रम
7 अगस्त 2026: भारत बनाम श्रीलंका इलेवन, तीन दिवसीय अभ्यास मैच, नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (सुबह 10:00 बजे)
15 अगस्त 2026: पहला टेस्ट, श्रीलंका बनाम भारत, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (सुबह 10:00 बजे)
23 अगस्त 2026: दूसरा टेस्ट, श्रीलंका बनाम भारत, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो (सुबह 10:00 बजे)
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन* (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
Asian Games 2026 Day 12 : एशियन गेम्स का आज 12वें भारत को 6 मेडल मिले, जिनमें 2 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं.
भारत ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से रौंदकर फाइनल में जगह बना ली है. ईशान किशन की नाबाद 80 रन की पारी से भारत ने 169/7 बनाए, फिर श्रीलंका को 45 रन पर समेट दिया. अब शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए भारत की टक्कर पाकिस्तान से होगी. बारिश हुई तो मेडल शेयर होंगे.
नागोया में श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले संजू सैमसन ने अनजान कंडीशंस को लेकर ज्यादा चिंता नहीं जताई. उन्होंने कहा कि दोनों टीमें यहां नई शुरुआत करेंगी. बारिश के बीच टीम ने इंडोर एक्टिविटीज, ट्रेनिंग और टीम कॉम्बिनेशन पर काम किया. सैमसन ने विराट कोहली के 15 हजार ODI रन पूरे करने की भी तारीफ की.
एक ऐसा गेंदबाज जिसका करियर बहुत छोटा रहा, लेकिन धारधार रहा, उसके ना खेलने के बाद भी आज भी लोग उसका नाम नहीं भूले हैं, बात हो रही है अजंता मेंडिस की, आज उनकी ही बात कर लेते हैं. भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज से पहले उनकी एक कहानी...
हरमनप्रीत कौर ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद मजेदार अंदाज में उसका सेलिब्रेशन किया है. हरमनप्रीत कौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर फैन्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के फाइनल मैच को 72 रनों से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने में सफलता हासिल की. लेकिन पुरुष टीम की तरह भारतीय महिलाओं ने भी मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.
पिछले कुछ समय से भारतीय युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित कर रहे हैं. श्रीलंका में लगातार दो शतक जड़ने के बाद अब वह दलीप ट्रॉफी में भी जलवा बिखेर रहे हैं.
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने खेल से फैन्स का दिल जीतने का काम करते रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जेफ्री बॉयकॉट ने अब जडेजा पर खुलकर प्यार लुटाने का काम किया है.
कोलंबो टेस्ट के बाद खिलाड़ियों को तुरंत फिटनेस मोड में लाने का फैसला बताता है कि भारतीय टीम आने वाले मैचों को लेकर कितनी गंभीर है. अगले आठ महीनों में खिलाड़ियों को अलग-अलग फॉर्मेट और प्रतियोगिताओं में लगातार खेलना है, जिसका अंत आईपीएल 2027 के साथ होगा.
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय टीम फॉलोऑन देने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी. इसी के साथ भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
कोलंबो टेस्ट के नतीजे ने भारतीय टीम के लिए समीकरण बदल दिए हैं. भारतीय टीम को अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र में सात टेस्ट मुकाबले और खेलने हैं. न्यूजीलैंड दौरा टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है. वहां टेस्ट सीरीज में हार मिली तो फाइनल का सपना टूट सकता है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा. पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका ने 429/9 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी गई, क्योंकि नतीजे की संभावना नहीं रह गई थी.
2010 से श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में अजेय टीम इंडिया ने 2026 की दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली.गॉल में 165 रनों से जीत हासिल की जबकि कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा.2015 से लगातार हर सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी कायम रहा.देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार के शानदार प्रदर्शन ने भारत को बढ़त दिलाई
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार रन बना रहे श्रीलंका के सोनल दिनुषा की तारीफ BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की है. शुक्ला ने दिनुषा की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए उन्हें शानदार टेस्ट बल्लेबाज बताया. 25 साल के दिनुषा ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कुल 3 शतक जड़े.
बाएं हाथ के बैटर सोनल दिनुषा का यह प्रदर्शन उनके छोटे से टेस्ट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बन गया है. भारतीय टीम के खिलाफ लगातार चार टेस्ट पारियों में 50 प्लस स्कोर बनाकर उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम अंकित करा लिया है.
IND vs SL 2nd Test Day 5 weather: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दिन मैच जीतने के लिए मौसम का साथ चाहिए होगा. कोलंबो में मैच के पांचवें दिन भी बारिश की आशंका जताई गई है, ऐसे में ड्रॉ होने की संभावनाएं भी बढ़ गई है.
साल 2021 से लेकर अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक नो बॉल फेंकने के मामले में रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं. पिछले छह सालों में वह 88 नो बॉल फेंक चुके हैं. कोलंबो टेस्ट के दौरान भी जडेजा से बड़ी गलती देखने को मिली.
IND vs SL 2nd Test, Day 4 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का आज (26 अगस्त) चौथा बारिश के कारण समय से पहले ही खत्म कर दिया गया है.
भारत और श्रीलंका के बीच चौथे दिन का खेल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की पारी से मैच जीतने की उम्मीदों को तोड़ दिया.
शुभमन गिल ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए एक जबरदस्त कैच पकड़ने में सफलता हासिल की. गिल के इस कैच ने लंबे समय से चली आ रही है भारतीय टीम के विकेट के सूखे को भी खत्म किया.
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 25 वर्षीय बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार शतक जड़ दिया. उन्होंने 147 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. इससे पहले गॉल टेस्ट में भी वह 100 और 84 रन बना चुके थे. दिनुषा अब सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में दो शतक लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया.