scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

CRETA-SIERRA की उड़ेगी नींद... 29KM माइलेज वाली SUV की होगी एंट्री

Renault Duster Hybrid
  • 1/7

रेनो भारतीय बाजार में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है. भारतीय बाजार में कंपनी अपनी अब तक की सबसे ज्यादा माइलेज वाली एसयूवी लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं रेनो डस्टर हाइब्रिड की, जो 17 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. इस एसयूवी को कंपनी ने मार्च में ही रिवील कर दिया था. अब इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग है. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid
  • 2/7

फ्रेंच ऑटोमेकर भारतीय बाजार में इस साल अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड कर रहा है. जहां कंपनी ने साल की शुरुआत में नेक्स्ट जनरेशन डस्टर लॉन्च की थी. उसके बाद कंपनी ने अपडेटेड क्विड और फिर ट्राइबर टर्बो पेट्रोल को लॉन्च किया है. अब ब्रांड अपनी पहली हाइब्रिड एसयूवी को भारत में लॉन्च कर रहा है. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid
  • 3/7

रेनो डस्टर हाइब्रिड की प्रीबुकिंग पहले से ही चल रही है. इस कार को 21 हजार रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है. कंपनी ने अभी तक कार की आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया है. लेकिन उससे पहले कार का माइलेज रिवील कर दिया गया है. (Photo: Instagram/ Renault India)

Advertisement
Renault Duster Hybrid
  • 4/7

डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसके साथ 1.4kWh की बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगे. ये पूरा सेटअप 160 बीएचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगा. माइलेज की बात करें, तो ये कार 29 किलोमीटर प्रति लीटर का क्लेम्ड माइलेज ऑफर करेगी. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid
  • 5/7

हाइब्रिड यूनिट की एंट्री के साथ रेनो डस्टर तीन इंजन ऑप्शन में मिलेगा. ये कार पहले से 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है. कंपनी की मानें, तो 2026 के लिए डस्टर हाइब्रिड सोल्ड आउट हो चुकी है और निसान टेकटॉन में हाइब्रिड का विकल्प नहीं मिलेगा, जो इसका रिब्रांडेड वर्जन है. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid
  • 6/7

कार के दूसरे वेरिएंट्स की बात करें, तो डस्टर के 1.0 लीटर इंजन वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 19.41 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं कार के 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का क्लेम्ड माइलेज 17.75 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं ऑटोमेटिक के साथ 1.3 लीटर डस्टर का क्लेम्ड माइलेज 18.45 किलोमीटर प्रति लीटर का है. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid
  • 7/7

ये कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज ऑफर कर रही है. टोयोटा हायराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड से इसका मुकाबला होगा, जिनकी क्लेम्ड रेंज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर का है. रेनो डस्टर 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. हाइब्रिड वर्जन की कीमतों का ऐलान 17 अक्टूबर को होगा. (Photo: Instagram/ Renault India)

Advertisement
Advertisement