गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में से एक हैं. वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं, जबकि आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं. गुरनूर मुख्य रूप से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज (Right-arm fast bowler) हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं.
क्रिकेट की दुनिया में आने से पहले गुरनूर बरार ने 2019 आईपीएल सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर के रूप में काम किया था. 14 दिसंबर 2022 को उन्होंने पंजाब की ओर से गोवा के खिलाफ अपना प्रोफेशनल और लिस्ट-ए डेब्यू किया. इसके कुछ ही दिनों बाद, 20 दिसंबर 2022 को रेलवे के खिलाफ उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी पदार्पण किया. गुरनूर को असली पहचान जनवरी 2023 में रणजी ट्रॉफी के दौरान मिली. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में पंजाब की टीम मुश्किल में थी, लेकिन गुरनूर ने शानदार 64 रन बनाकर टीम को संभाला. उन्होंने सिद्धार्थ कौल के साथ 100 रन की अहम साझेदारी की, जिसकी मदद से पंजाब ने 4 विकेट से मैच जीत लिया.
आईपीएल में उन्हें पहली बार 2023 सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने खरीदा था. वह टीम में राज बावा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए थे और उन्हें 20 लाख रुपये में लिया गया था. 28 अप्रैल 2023 को उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल और टी20 डेब्यू किया.
2025 आईपीएल सीजन के लिए गुरनूर बरार को Gujarat Titans ने 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा.
गुवाहाटी वनडे में तो भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. तिरुवनंतपुरम में तो भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन गुवाहाटी में तो भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए BCCI ने तेज गेंदबाजों की शॉर्टलिस्ट तैयार कर ली है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकाश दीप रेस में हैं. मोहम्मद शमी और रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आकिब नबी को फिलहाल प्लान से बाहर बताया जा रहा है.
दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. कप्तान तिलक वर्मा ने पहली पारी में नाबाद 116 और दूसरी पारी में नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. अब फाइनल में 6 सितंबर को साउथ जोन का सामना ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन से होगा.
भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे सीनियर गेंदबाजों के साथ समय बिताकर अपनी गेंदबाजी में लेंथ और निरंतरता पर काम किया है. श्रीलंका में दो मल्टी-डे मैचों में 13 विकेट लेने वाले गुरनूर अब खुद को ऐसा ऑल-फॉर्मेट पेसर बनाना चाहते हैं.
श्रीलंका दौरे से वापसी करते ही तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के पास खुद को साबित करने का मौका है. 30 अगस्त से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में साउथ जोन के खिलाफ नॉर्थ जोन के लिए वह अपनी रफ्तार का कहर बरपाने मैदान पर उतरेंगे.
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा में चयन को मुश्किल बताया, लेकिन हालिया फॉर्म के आधार पर प्रसिद्ध की तारीफ की. भारत बुमराह के बिना तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है.
भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. टीम इंडिया के स्क्वॉड में इस बार केवल 3 ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप जीत के बाद कहा कि अतिरिक्त अभ्यास से भी उतना फायदा नहीं होता, जितना मैच जैसी परिस्थितियों में खेलने से मिला.
टेस्ट क्रिकेट में निचले क्रम के बल्लेबाजों के रन कई बार मुकाबले में हार-जीत तय करते हैं. टेस्ट सीरीज से ठीक पहले बरार का बल्ले से यह अंदाज टीम इंडिया के लिए सकारात्मक संकेत है. पडिक्कल की शतकीय पारी भारत के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रही, लेकिन आखिरी ओवर में चार छक्के लगाकर गुरनूर बरार ने समां बांध दिया.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच का पहला दिन आसान नहीं रहा. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली. श्रीलंका ने 90 ओवर में 363/8 रन बनाए.
मोहम्मद शमी टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. उनके बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने बताया कि शमी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को टारगेट बनाकर तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने 5 किलो वजन भी घटाया है और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा और निर्णायक वनडे खेला जाएगा. सीरीज 1-1 से बराबर है. जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, लॉर्ड्स के आंकड़े, पिच रिपोर्ट, खिलाड़ियों पर नजर और रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी चर्चा.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार पर ICC ने कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की है. बरार को बल्लेबाज की ओर अनुचित और खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने का दोषी पाया गया. उन्होंने गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक फटकार और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार पर ICC ने कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के मामले में आधिकारिक फटकार और एक डिमेरिट पॉइंट दिया. बरार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. ICC के नियमों के तहत लेवल-1 उल्लंघन पर आधिकारिक फटकार, मैच फीस का जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं.
India vs England Playing 11, 2nd ODI:एजबेस्टन में पहला वनडे जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम अब कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. कप्तान शुभमन गिल के फिट होने की खबर राहत देने वाली है, जबकि तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है.ऐसे में बड़ा सवाल है कि भारतीय टीम की प्लेइंग 11 बदलेगी?
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह ने बाउंड्री लाइन पर बेन डकेट का शानदार कैच लपका. इस कैच ने क्रिकेट फैन्स को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के डेविड मिलर वाले ऐतिहासिक कैच की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर बुमराह के इस कैच की जमकर चर्चा हो रही है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार चोटिल हो गए. 48वें ओवर में गेंदबाजी के दौरान उन्हें पिंडली और हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे. गुरनूर अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके और मैदान छोड़ना पड़ा. इससे पहले उन्होंने दो अहम विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को झटका दिया था.
गुरनूर बरार की 10 विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत-ए ने गॉल में श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली.
तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपने हालिया प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वह टीम इंडिया के लिए एक मजबूत बैकअप विकल्प बनने की पूरी क्षमता रखते हैं. अगर चयनकर्ता फॉर्म और मौजूदा प्रदर्शन को तरजीह देते हैं, तो गुरनूर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह मिल सकती है.
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाया. भारत ने धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई तीनों वेन्यू पर अफगानी टीम को पस्त कर दिया. अब वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का अगला बड़ा मिशन इंग्लैंड दौरा रहने वाला है.
अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो वनडे में 6 विकेट लेकर सुर्खियों में आए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपनी सफलता का श्रेय घरेलू क्रिकेट को दिया है.