scorecardresearch
 

IND vs NZ Playing 11: 4 पेसर, 2 ऑलराउंडर... ऑकलैंड वनडे से स‍िराज-कुलदीप बाहर, टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव

IND vs NZ Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में पहले वनडे में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है. अक्षर पटेल और नमन धीर को भी प्लेइंग 11 में जगह मिली है. न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉन्वे नहीं खेल रहे, उनकी जगह टिम सीफर्ट को मौका मिला है.

Advertisement
X
टीम इंडिया में 4 पेसर, अक्षर-नमन को मिली जगह... ऑकलैंड वनडे में ऐसी है भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 (Photo: PTI)
टीम इंडिया में 4 पेसर, अक्षर-नमन को मिली जगह... ऑकलैंड वनडे में ऐसी है भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 (Photo: PTI)

IND vs NZ Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में  है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार (4 नवंबर) को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में भी बदलाव देखने को मिला है.

गिल ने बताया कि आसमान में बादल छाए हुए हैं, इसलिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया गया. उनका कहना है कि अगर परिस्थितियों के कारण ओवर कम होते हैं तो स्कोरबोर्ड पर लक्ष्य होना फायदेमंद रहेगा. टीम सीरीज के लिए उत्साहित और तैयार है. गिल ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाली परिस्थितियों से काफी मिलती-जुलती होंगी.

भारत की प्लेइंग 11 में चार तेज गेंदबाज
भारतीय टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है. इनमें अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह शामिल हैं. इसके अलावा अक्षर पटेल और नमन धीर को भी प्लेइंग 11 में जगह मिली है. टीम में कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी शामिल हैं. 

Advertisement

वैसे यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जब भारतीय टीम आख‍िरी बार वेस्टइंडीज से 3 अक्टूबर को वनडे  न्यू चंड़ीगढ़ में खेली थी, तब प्लेइंग 11 ऐसी थी : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार

उस मुकाबले में खेलने उतरे मोहम्मद स‍िराज, ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव, नीतीश रेड्डी को टीम में मौका नहीं म‍िला है. 

3 अकटूबर को हुए उस मुकाबले में तब भारतीय टीम ने 351/7 का स्कोर बनाया था, इसके बावजूद शाई होप की 162 रनों की नॉट आउट पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मुकाबला 5 व‍िकेट से 10 गेंद शेष रहते हुए जीत लिया था. हालांकि भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से जीती थी. 

कॉन्वे बाहर, सीफर्ट को मिला मौका
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि डेवोन कॉन्वे को पिछले दिन सिर में चोट लगी थी. वह फिलहाल आराम करेंगे और इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह टिम सीफर्ट को मौका दिया गया है.

सेंटनर ने न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर की जानकारी देते हुए बताया कि टिम सीफर्ट, विल यंग और हेनरी निकोल्स पारी की शुरुआत करेंगे. उन्होंने टीम में खिलाड़ियों को मिल रहे मौकों और स्क्वॉड की गहराई पर भी बात की. सैंटनर के मुताबिक, दोनों टीमों के व्यस्त शेड्यूल के कारण खिलाड़ियों को रोटेट किया जा रहा है और नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड की टीम भारत की तरह चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी.

Advertisement

भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.



 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement