दिल्ली-NCR में सर्दियों के समय एयर क्वालिटी काफी खराब हो जाती है. कई लोगों को सांस से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है. कई बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. इससे बचने के लिए लोग अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लगवाते हैं.
लेकिन अगर आप एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातें चेक नहीं करते हैं, तो आपके पैसे बर्बाद हो सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि एक अच्छा एयर प्यूरीफायर खरीदते समय किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए.
1. HEPA फिल्टर जरूर चेक करें
एयर प्यूरीफायर का सबसे जरूरी हिस्सा उसका फिल्टर होता है. इसलिए इसे खरीदते समय HEPA फिल्टर जरूर चेक करें. HEPA का मतलब हाई एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर फिल्टर होता है. यह हवा में मौजूद धूल और पॉल्यूशन के छोटे पार्टिकल्स को हटाने में मदद करता है.
अच्छी क्वालिटी का True HEPA फिल्टर हवा में मौजूद 0.3 माइक्रोन तक के 99.97% पार्टिकल्स को फिल्टर कर सकता है. इसलिए एयर प्यूरीफायर खरीदते समय यह जरूर देखें कि उसमें किस तरह का फिल्टर लगा है. सिर्फ सस्ता देखकर कोई भी एयर प्यूरीफायर न खरीदें.
यह भी पढ़ें: एयर प्यूरीफायर यूज करते वक्त ना करें ये गलतियां, वरना कभी साफ नहीं होगी घर की हवा
2. CADR रेटिंग चेक करना न भूलें
एयर प्यूरीफायर खरीदते समय यह देखना भी जरूरी है कि वह कितनी तेजी से हवा को साफ कर सकता है. इसके लिए CADR यानी क्लीन एयर डिलीवरी रेट चेक करें. इसकी मदद से पता चलता है कि एयर प्यूरीफायर कितनी तेजी से साफ हवा दे सकता है.
अगर आपका कमरा छोटा है, तो कम CADR वाला एयर प्यूरीफायर भी काम कर सकता है. वहीं, बड़े कमरे के लिए ज्यादा CADR रेटिंग वाला मॉडल लेना बेहतर रहता है.
उदाहरण के लिए, छोटे कमरे के लिए 100-150 CADR वाला मॉडल सही हो सकता है, जबकि बड़े कमरे के लिए 200-300 या उससे ज्यादा CADR की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि, सही रेटिंग कमरे के साइज और एयर प्यूरीफायर की क्षमता पर निर्भर करती है.
यह भी पढ़ें: भारत में पहली बार लॉन्च हुए Xiaomi Mijia के एयर प्यूरिफायर, कीमत 7999 से शुरू
3. कमरे के साइज के हिसाब से चुनें एयर प्यूरीफायर
एयर प्यूरीफायर खरीदते समय कमरे का साइज चेक करना बहुत जरूरी है. अगर आपका कमरा बड़ा है और आपने छोटे कमरे के लिए बना एयर प्यूरीफायर खरीद लिया, तो वह पूरे कमरे की हवा को सही तरीके से साफ नहीं कर पाएगा.
इसलिए खरीदने से पहले कंपनी की तरफ से बताई गई रूम कवरेज जरूर चेक करें. यह भी देखें कि एयर प्यूरीफायर आपके कमरे के साइज के हिसाब से सही है या नहीं. अगर आप बड़े हॉल या ज्यादा जगह के लिए इसे खरीद रहे हैं, तो ज्यादा कवरेज वाला मॉडल चुनें.
यह भी पढ़ें: ये हैं 5 सबसे सस्ते एयर प्यूरिफायर, कीमत 2,499 रुपये से शुरू
4. फिल्टर बदलने का खर्च भी पता करें
एयर प्यूरीफायर खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत देखना काफी नहीं है. आपको यह भी पता करना चाहिए कि उसका फिल्टर कितने समय बाद बदलना पड़ेगा और नए फिल्टर की कीमत कितनी है.
कुछ एयर प्यूरीफायर की कीमत कम होती है, लेकिन उनके रिप्लेसमेंट फिल्टर महंगे हो सकते हैं. ऐसे में लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आपका खर्च बढ़ सकता है.
इसलिए खरीदने से पहले फिल्टर की कीमत, उसे बदलने का समय और उसकी उपलब्धता जरूर चेक करें. इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि एयर प्यूरीफायर पर लंबे समय में कितना खर्च होगा.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर गलती से भी न लिखें ‘NO’, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! पुलिस ने दी चेतावनी
5. बिजली की खपत और आवाज भी चेक करें
सर्दियों में पॉल्यूशन से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर को कई घंटों तक चलाना पड़ सकता है. ऐसे में यह देखना जरूरी है कि वह कितनी बिजली खर्च करता है.
इसके अलावा, एयर प्यूरीफायर की आवाज भी चेक करें. अगर आप इसे बेडरूम में रखने वाले हैं, तो कम आवाज करने वाला मॉडल चुनना बेहतर रहेगा, ताकि सोते समय आपको परेशानी न हो. खरीदने से पहले इसके पावर कंजम्पशन, स्लीप मोड और नॉइज लेवल की जानकारी जरूर देखें.
अगर आप भी दिल्ली-NCR में बढ़ते पॉल्यूशन से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें. इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुन पाएंगे और बेवजह पैसे खर्च करने से भी बच सकते हैं.