टेक्नोलॉजी (Technology) यानी प्रौद्योगिकी का मतलब है किसी प्रोडक्ट का निर्माण, उसके लिए जरूरी तकनीक, हुनर यानी स्किल, निर्माण का तरीका और प्रक्रिया यानी प्रोसेस. टेक्नोलॉजी के तहत दरअसल विज्ञान का कई तरह से उपयोग होता है. यह उपयोग अच्छे या बुरे किसी भी उद्देश्य के लिए किया जाता है.
टेक्नोलॉजी दरअसल नॉलेज का एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल करके आम और खास जीवन में बार-बार उपयोग में आने वाले लक्ष्यों को हासिल किया जाता है. टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बर्तन, मशीन या उपकरण जैसे दिखाई देने वाली चीजों के अलावा सॉफ्टवेयर जैसे न दिखने वाली चीजों का भी निर्माण किया जाता है. प्रौद्योगिकी विज्ञान, इंजीनियरिंग और रोजमर्रा की जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
टेक्नोलॉजी ने समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन भी किए हैं. कांस्य युग में पहिए के आविष्कार ने यात्रा और जटिल मशीनों के निर्माण की शुरुआत रही थी. प्रिंटिंग प्रेस, टेलीफोन और इंटरनेट सहित हाल के तकनीकी आविष्कारों ने संचार बेहतर किया है.
एलॉन मस्क की कंपनी Nuralink काफी समय से ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस चिप बना रही है. फिलहाल इसका क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है. इसी दौरान एक वीडियो आया है. वीडियो में ना बोलने वाला शख्स भी I love you एक्सप्रेस करता हुआ दिख रहा है.
iPhone 18 Pro की सेल शुरू होते ही इसे खरीदने का क्रेज देखने को मिला. सूरत का एक शख्स खास तौर पर नया iPhone लेने के लिए मुंबई पहुंच गया. वह Apple Store के बाहर करीब 12 घंटे तक लाइन में खड़ा रहा. शख्स ने बताया कि वह रात में ही सूरत से मुंबई आया था और स्टोर के बाहर पहुंचकर सबसे आगे लाइन में खड़ा हो गया.
AI की वजह से स्मार्टफोन्स महंगे हो रहे हैं ये अब तक लगभग ज्यादातर लोग समझ चुके हैं. क्योंकि कंपनियां इसी दलील के साथ कीमतें बढ़ा रही हैं. लेकिन फोन जल्द ही ऑफर में सस्ते मिलने वाले हैं.
iPhone 18 Pro की बिक्री आज से शुरू हो गई है. इसी के साथ सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भी महंगे कर दिए हैं. कीमत 20 हजार रुपये तक बढ़ी है और अब लाख रुपये में मिलेगा.
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार पिछले साल जैसा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है. iPhone 17 Pro का Cosmic Orange कलर लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था और दूर से ही ध्यान खींचता था. वहीं, इस बार Burgundy कलर को लेकर वैसी दीवानगी नहीं दिख रही है. क्या कलर बना सेल में फर्क की वजह?
iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू होते ही इसका क्रेज देखने को मिला. नोएडा के Apple स्टोर के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं. कोई पत्नी के लिए नया iPhone खरीदने पहुंचा, तो किसी ने अपने लिए iPhone 18 Pro Max लिया.एक शख्स ने बताया कि वह पत्नी के लिए iPhone खरीदने के लिए सोना बेचकर आया है.
iPhone 18 Pro की सेल शुरू होते ही इसे खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इसी बीच सोनू सूद का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. उन्होंने नए फोन और EMI का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय समाज में बदलाव के लिए भी आगे आना चाहिए. उनके मुताबिक, बेहतर समाज ही असली अपग्रेड है.
सैमसंग ने हाल ही में अपने Fold सीरीज के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. Fold 8 का साइज अलग है और इसी साइज का फोन Apple ने iPhone Duo के तौर पर पेश किया है. हालांकि iPhond Duo की बिक्री अक्टूबर के आखिर में शुरू होगी.
मेटा ने भारत में अपना नया Meta One सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है. इसमें यूजर्स को WhatsApp, Instagram, Facebook और Meta AI के लिए अलग-अलग प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी. 79 रुपये से शुरू होने वाले इन प्लान में कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे. वहीं, बंडल प्लान की कीमत 549 रुपये से शुरू होती है. जानिए Meta One के सभी प्लान और फीचर्स की पूरी डिटेल.
मामला एक गेमिंग यूट्यूब चैनल का है, जिसका नाम माइटी माइक प्लेज है. इस चैनल पर बच्चा रोब्लॉक्स और माइनक्राफ्ट के वीडियो डालता है. यह पूरा मामला बच्चे के पिता डेविड सार्किसियन के बताए इंसिडेंस पर बेस्ड है.
चीन ने ह्यूमनॉइड रोबोट्स के प्रोडक्शन को नई रफ्तार दी है. UBTECH की नई फैक्ट्री में रोबोट्स खुद दूसरे रोबोट्स को बनाने में मदद कर रहे हैं. कंपनी के मुताबिक, यहां करीब हर 10 मिनट में एक नया रोबोट तैयार हो सकता है. फैक्ट्री में Walker S और Cruzr सीरीज के रोबोट्स का प्रोडक्शन किया जा रहा है और सालाना 10,000 रोबोट्स बनाने की क्षमता है.
Flipkart से ऑनलाइन सामान मंगाना एक यूजर को काफी महंगा पड़ गया. ऑर्डर की कीमत के अलावा बिल में 1,051 रुपये के अलग-अलग चार्ज जोड़ दिए गए। Protect Promise Fee, Payment Handling Fee और Offer Handling Fee के नाम पर ये रकम ली गई.इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद यूजर्स ने Flipkart से सवाल किए और एक्स्ट्रा चार्ज को लेकर नाराजगी जताई.
पीएम मोदी ने गुरुवार को सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया. ये तीन दिनों का मेगा आयोजन है, जिसकी थीम है- Silicon to Systems: Building the Ecosystem. पीएम ने भारत को सेमीकंडक्टर सेक्टर का एक बड़ा और भरोसेमंद केंद्र बनाने का मजबूत संकल्प जताया. भारत ने अपनी तकनीकी क्षमताओं को साबित किया है और अब देश के भीतर चिप का कमर्शियल प्रोडक्शन भी सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा फेज शुरू कर दिया है.
Flipkart Minutes अब Blinkit को टक्कर देने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है. 1,000 से ज्यादा डार्क स्टोर्स, बढ़ती ऑर्डर वैल्यू और स्मार्टफोन की खरीदारी से कंपनी को फास्ट कॉमर्स में बड़ा फायदा मिल रहा है.
Zomato ने कैश पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए नया चार्ज शुरू किया है. यानी अगर आप खाना ऑर्डर करते समय Cash on Delivery चुनते हैं, तो आपको ऑनलाइन पेमेंट के मुकाबले ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं. कंपनी के इस फैसले का सीधा असर ग्राहकों के बिल पर पड़ेगा.
सेकंड हैंड फोन खरीदते समय सिर्फ उसकी बॉडी और कैमरा चेक करना काफी नहीं है. फोन की स्क्रीन में भी ऐसी खराबी हो सकती है, जो पहली नजर में दिखाई नहीं देती. स्क्रीन बर्न और खराब पिक्सेल जैसी दिक्कतें बाद में परेशान कर सकती हैं. अच्छी बात ये है कि फोन खरीदने से पहले एक आसान स्क्रीन टेस्ट करके आप इन खराबियों को आसानी से पकड़ सकते हैं.
Jio यूजर्स के लिए एक ऐसा ऑफर आया है, जिसे Canva इस्तेमाल करने वाले लोग मिस नहीं करना चाहेंगे. ₹399 के रिचार्ज पर 12 महीने तक Canva Pro फ्री मिल रहा है. वहीं ₹349 और उससे ऊपर के कुछ चुनिंदा प्लान पर Canva Pro Lite का फायदा मिलेगा. यानी रिचार्ज के साथ डिजाइनिंग का काम भी आसान होगा और अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ट्रेन टिकट बुक करना अब पहले जितना झंझट वाला काम नहीं रहेगा. आपको सिर्फ बोलना हो कि कहां से कहां जाना है, कब जाना है और कितने लोगों का टिकट चाहिए, बाकी काम AI खुद कर दे. ChatGPT Astra के एक एक्सपेरिमेंट ने इसी फ्यूचर की झलक दिखाई है. हालांकि अभी पेमेंट और कुछ जरूरी स्टेप्स इंसान को ही करने पड़ते हैं.
AI की रफ्तार अब सिर्फ टेक्नोलॉजी की दौड़ नहीं रह गई है, बल्कि यह सवाल बन गया है कि क्या AI इंसानों की बनाई सीमाओं से आगे निकल सकता है? OpenAI के AI agents के Hugging Face इंसिडेंट से लेकर Anthropic के Dario Amodei की AI development को स्लो करने की अपील, रिकर्सिव सेल्फ इंप्रूवमेंट और AI सेफ्टी को लेकर बढ़ती चिंता तक-दुनिया के सबसे बड़े AI labs खुद इस रेस के खतरे पर बहस कर रहे हैं. दूसरी तरफ अमेरिका और चीन के बीच AI की जियोपॉलिटिक्स इस रेस को रोकना और मुश्किल बनाती है. क्या AI सच में इंसानयित के लिए रिस्क बन सकता है, या फिर सेफ्टी का डर, रेगुलेशन और अमेरिका-चीन की कंपटीशन इस पूरी कहानी के पीछे बड़ा फैक्टर है? इस Explainer में समझिए AI की इस पूरी रेस, उसके खतरे और आने वाले वक्त में इंसानों के लिए इसका क्या मतलब है
ऐपल ने एलिजिबल iPhones के लिए iOS 27 का फाइनल बिल्ड अपडेट जारी कर दिया है. सबसे बड़ा बदलाव इस बार Siri AI है. काफी समय से सिरी में AI का अपडेट पेंडिंग था. इसके अलावा लिक्विड ग्लास में भी बदलाव किया गया है.
ऐपल के iOS18 में पाए गए ग्लिच और वॉरंटी पॉलिसी को लेकर भारतीय कंज्यूमर रेग्यूरेटर ने जांच शुरू की है. रॉयरटर्स की रिपोर्ट में और भी कई ऐसी बातें हैं जिससे ऐसा लग रहा है iPhone 18 Pro और iPhone Duo लॉ़न्च के बाद मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.